2025 में 65% उछला सोना, अब ICICI Bank Global Markets की बड़ी भविष्यवाणी; 2027 तक यहां पहुंचेगी कीमत
ICICI Bank Global Markets की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में 65 फीसदी की तेजी के बाद गोल्ड प्राइस आने वाले वर्षों में और मजबूत हो सकती हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिम एशिया तनाव, ग्लोबल USD, सेंट्रल बैंक पॉलिसी और बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं का असर सोने की कीमतों पर देखने को मिलेगा. अनुमान है कि 2027 तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 5,600 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है.
Gold Prices: सोने की कीमतों को लेकर बाजार में एक बार फिर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है. ICICI Bank Global Markets की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के महीनों में तेज उतार-चढ़ाव के बावजूद गोल्ड प्राइस लंबी अवधि में मजबूती दिखा सकती हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिमी एशिया युद्ध, ग्लोबल USD की चाल, सेंट्रल बैंक पॉलिसी और बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं का असर आने वाले समय में सोने की कीमतों पर देखने को मिलेगा.
2025 में 65 फीसदी की तेजी
रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में करीब 65 फीसदी की जबरदस्त तेजी के बाद 2026 में अब तक गोल्ड प्राइस में लगभग 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि, US-इजरायल और ईरान युद्ध शुरू होने के बाद सोने की कीमतों में करीब 15 फीसदी की गिरावट भी दर्ज की गई. इसकी सबसे बड़ी वजह ग्लोबल USD इंडेक्स यानी DXY में मजबूती को माना गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि संकट के दौरान निवेशकों ने सेफ हेवन के तौर पर अमेरिकी डॉलर को प्राथमिकता दी, जिससे गोल्ड प्राइस पर दबाव बना है.
निकट अवधि में रह सकती है उतार-चढ़ाव
ICICI Bank की रिपोर्ट के मुताबिक, निकट अवधि में गोल्ड प्राइस सीमित दायरे में कारोबार कर सकती हैं. रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि आने वाले महीनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,400 डॉलर प्रति औंस से 4,600 डॉलर प्रति औंस के दायरे में रह सकता है. यदि पश्चिमी एशिया युद्ध दोबारा बढ़ता है, तो कीमतों में और गिरावट की आशंका भी बनी रह सकती है.
हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जैसे-जैसे भू-राजनीतिक तनाव कम होगा और ऑयल प्राइस में नरमी आएगी, वैसे-वैसे गोल्ड प्राइस को फिर से समर्थन मिल सकता है. कम ऑयल प्राइस का मतलब होगा कि सेंट्रल बैंक को ब्याज दरों में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं करनी पड़ेगी, जिससे सोने की मांग मजबूत रह सकती है.
2027 तक और महंगा हो सकता है सोना
रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2026 तक गोल्ड प्राइस 4,800 डॉलर प्रति औंस से 5,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकते हैं. वहीं दिसंबर 2027 तक यह दायरा 5,400 डॉलर प्रति औंस से 5,600 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्लोबल USD पर दबाव, बढ़ता सरकारी कर्ज और वैकल्पिक एसेट्स की मांग सोने को लंबे समय तक समर्थन दे सकती है.
भारत में भी महंगा हो सकता है सोना
रिपोर्ट में भारतीय बाजार को लेकर भी बड़ा अनुमान दिया गया है. ICICI Bank के अनुसार, 2026 में डोमेस्टिक गोल्ड प्राइस 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से 1,80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में रह सकते हैं. वहीं 2027 में यह दायरा 1,60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से 1,90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय रुपये में कमजोरी, ग्लोबल गोल्ड प्राइस में तेजी और कस्टम ड्यूटी हाइक की वजह से घरेलू बाजार में सोने की कीमतों को समर्थन मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: Nifty Outlook May 29: किस लेवल पर है निफ्टी का सपोर्ट, शुक्रवार को कैसी रहेगी मार्केट; एक्सपर्ट्स से जानें- आउटलुक
Latest Stories
Gold-Silver Market Crash: सोना 1.61 लाख और चांदी 2.69 लाख पर फिसली, क्या ये खरीदारी का सही मौका?
रेलवे स्टेशन पर खाना हुआ महंगा: 1 जून से बढ़ेंगी कीमतें; वड़ा पाव, समोसा और डोसा के बढ़े दाम
भारत-चीन ट्रेड होगा और मजबूत, नई शिपिंग सर्विस से कारोबारियों और ग्राहकों दोनों को राहत
