सोना ₹1.56 लाख पर, चांदी ₹2.66 लाख प्रति किलो; जानें आपके शहर में 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

MCX आज बंद है, लेकिन रिटेल और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के दाम चर्चा में बने हुए हैं. घरेलू रिटेल बाजार में कीमतों में मजबूती देखने को मिली, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दबाव में कारोबार करते नजर आए.

सोने-चांदी का भाव Image Credit: Money9 Live

Gold Silver Price Today : 28 मई यानी आज MCX बंद रहने के कारण घरेलू वायदा बाजार में कारोबार नहीं हो रहा है, लेकिन रिटेल और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भाव में हलचल जारी है. रिटेल बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिली, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम दबाव में नजर आए. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 4,370 डॉलर प्रति औंस और चांदी 72 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करती दिखी. निवेशकों की नजर अब वैश्विक आर्थिक संकेतों और डॉलर की चाल पर बनी हुई है.

रिटेल में सोने-चांदी के रेट

रिटेल बाजार में आज सोने और चांदी के दाम में बढ़त देखने को मिली है. सोने का रेट 1,56,430 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि चांदी का भाव 2,66,690 रुपये दर्ज किया गया है. दोनों की कीमतों में तेजी बनी हुई है, जिससे निवेशकों और खरीददारों की नजर बाजार पर टिकी हुई है.

MCX पर रेट

28 मई यानी आज MCX बंद रहने के कारण घरेलू वायदा बाजार में कारोबार नहीं हो रहा है. लेकिन कल बाजार बंद होने तक की बात करें तो 5 जून 2026 को डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट में 1.25 फीसदी की गिरावट आई थी, जिसके बाद 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने के भाव 1,55,650 रुपये पर पहुंच गया था. वहीं चांदी में भी 1.73 फीसदी की गिरावट आई थी.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्या है भाव?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. सोने की कीमत 4,370.87 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जिसमें करीब 1.79% की कमी दर्ज हुई. वहीं चांदी का भाव 72.03 डॉलर प्रति औंस रहा और इसमें 3.45% की गिरावट आई. बाजार में कमजोर रुख के कारण दोनों कीमती धातुओं के दाम नीचे आए हैं.

आपके शहर में क्या है सोने का रेट?  (Today 24-22-18 Carat Gold Rate Per Gram in India)

शहर24 कैरेट सोना22 कैरेट सोना18 कैरेट सोना
चेन्नई₹15,981₹14,649₹12,289
मुंबई₹15,606₹14,305₹11,704
दिल्ली₹15,606₹14,305₹11,704
कोलकाता₹15,606₹14,305₹11,704
बेंगलुरु₹15,606₹14,305₹11,704
हैदराबाद₹15,606₹14,305₹11,704
केरल₹15,606₹14,305₹11,704
पुणे₹15,606₹14,305₹11,704
वडोदरा₹15,606₹14,305₹11,704
अहमदाबाद₹15,606₹14,305₹11,704
Source – Good Returns

आपके शहर में चांदी के भाव? (Latest Silver Price per Kg in Hindi)

शहर10 ग्राम चांदी100 ग्राम चांदी1 किलो चांदी
चेन्नई₹2,899₹28,990₹2,89,900
मुंबई₹2,750₹27,500₹2,75,000
दिल्ली₹2,750₹27,500₹2,75,000
कोलकाता₹2,750₹27,500₹2,75,000
बेंगलुरु₹2,750₹27,500₹2,75,000
हैदराबाद₹2,750₹27,500₹2,75,000
केरल₹2,750₹27,500₹2,75,000
पुणे₹2,750₹27,500₹2,75,000
वडोदरा₹2,750₹27,500₹2,75,000
अहमदाबाद₹2,750₹27,500₹2,75,000
Source – Good Returns

यह भी पढ़ें: बिना EMI के मिल रहा लोन! जानें ओवरड्राफ्ट-पर्सनल लोन में क्या है फर्क, आपके लिए कौन-सा ऑप्शन है बेस्ट