GST चोरी ने तोड़े रिकॉर्ड, FY25 में 2.23 लाख करोड़ की धोखाधड़ी, CBIC ने जब्त किया 2,140.35 किलो सोना

वित्त वर्ष 2024-25 में Central Board of Indirect Taxes और Customs (CBIC) ने 2.23 लाख करोड़ रुपये की GST चोरी पकड़ी है. यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. यह पिछले साल (FY24) के 2.02 लाख करोड़ रुपये से 10% ज्यादा है. वित्त वर्ष 2023 में यह 1.01 लाख करोड़ रुपये थी.

जीएसटी Image Credit: Money9live/Canva

GST in India: GST चोरी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. वित्त वर्ष 2024-25 में Central Board of Indirect Taxes और Customs (CBIC) ने 2.23 लाख करोड़ रुपये की GST चोरी पकड़ी है. यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. यह पिछले साल (FY24) के 2.02 लाख करोड़ रुपये से 10% ज्यादा है. वित्त वर्ष 2023 में यह 1.01 लाख करोड़ रुपये थी. FY25 में टैक्सपेयर्स ने 28,909 करोड़ रुपये का भुगतान किया.

CBIC सम्मेलन में शेयर की गई जानकारी

इस बात की जानकारी गुरुवार को नई दिल्ली में हुए CBIC सम्मेलन में साझा की गई. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैठक की अध्यक्षता की और सीमा शुल्क व GST मामलों की जांच जल्द पूरी करने, कर चोरी पर सख्त कार्रवाई करने और GST पंजीकरण व शिकायत निवारण में सुधार करने को कहा. GST ऑडिट का दायरा FY23 में 62.21% से बढ़कर FY25 में 88.74% हो गया. अधिकारियों ने बताया कि किसी भी टैक्सपेयर का तीन साल में एक बार से ज्यादा ऑडिट नहीं हुआ.

ये भी पढ़े: Whirlpool इंडिया को खरीदने की रेस में रिलायंस-हैवेल्स, 57% हिस्सेदारी बेचना चाहती है अमेरिकी कंपनी

FY25 में GSTR-3B रिटर्न फाइलिंग का राष्ट्रीय औसत 94.3% रहा. शिकायतों को निपटाने का औसत समय 21 दिन की समय सीमा से घटकर 9 दिन हो गया. CBIC ने बताया कि 95% से 97% CPGRAMS अपील 30 दिन में निपटाई जा रही हैं, जिससे CBIC फरवरी 2024 से 90 केंद्रीय मंत्रालयों में टॉप 5 में शामिल है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिए निर्देश

कस्टम ड्यूटी में रिस्क मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए कार्गो सुविधा 2022 के 82% से बढ़कर 2025 में 86% हो गई. वित्त मंत्री ने बंदरगाहों और अंतर्देशीय कंटेनर डिपो (ICD) में आयात-निर्यात की समय सीमा और कम करने को कहा. FY25 में CBIC ने 2,140.35 किलो जब्त सोना सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SPMCIL) को सौंपा. सीतारमण ने CBIC को खाली पदों को जल्द भरने और लंबित मामलों को तेजी से निपटाने का निर्देश दिया है.

ये भी पढ़े: Air India विमान हादसे की जांच में जुटी इन तीन देशों की एजेंसियां, भारत में ऐसे होती है जांच; क्यों अहम होता है AAIB का काम

Latest Stories

14 मार्च से ₹2300 तक महंगा होगा IndiGo का टिकट, जेट फ्यूल बढ़ने से एयरलाइन ने लगाया नया चार्ज

LPG Crisis के बीच सरकार सख्त! जानें कितने सिलेंडर रखने पर हो सकती है जेल और कितना लगेगा जुर्माना

ईरान भारतीय जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने के लिए दे सकता है सुरक्षित रूट, कुछ घंटों में आ सकता है बड़ा अपडेट

भारत और अमेरिका फाइनल करने वाले हैं क्रिटिकल मिनरल्स एग्रीमेंट, सर्जियो गोर ने कहा- कुछ महीनों में होगी बड़ी घोषणा

Gold-Silver Price: एक दिन में ₹11000 सस्ती हुई चांदी, सोना भी हुआ धड़ाम; जानें अब कहां पहुंची कीमतें

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट, एक हफ्ते में 11.68 अरब डॉलर की कमी; गोल्ड रिजर्व भी घटा