पेट्रोल -डीजल को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, देश में 60 दिन का रिजर्व; सरकार ने दिया भरोसा
पश्चिम एशिया तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच केंद्र सरकार ने भरोसा दिलाया है कि भारत में पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है. सरकार के अनुसार देश के पास 60 दिन का कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस का भंडार मौजूद है, जबकि 45 दिन का LPG स्टॉक उपलब्ध है. रक्षा मंत्री Rajnath Singh की अध्यक्षता में हुई बैठक में ऊर्जा सुरक्षा की समीक्षा की गई.
Crude Oil Reserve: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ग्लोबल एनर्जी मार्केट में उतार चढ़ाव के बीच केंद्र सरकार ने देशवासियों को भरोसा दिलाया है कि भारत में पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एनर्जी सप्लाई की समीक्षा के लिए मंत्रियों के अनौपचारिक समूह की बैठक हुई. बैठक में बताया गया कि भारत के पास 60 दिन का कच्चा तेल और नेचुरल गैस का भंडार मौजूद है. इसके अलावा 45 दिन का LPG स्टॉक भी उपलब्ध है. सरकार ने कहा कि लोगों को किसी तरह की घबराहट में ईंधन खरीदने की जरूरत नहीं है.
एनर्जी सप्लाई को बताया सुरक्षित
बैठक में सरकार की ओर से कहा गया कि भारत में फिलहाल पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता है. कई देशों ने ऊर्जा संकट के चलते खपत कम करने के लिए आपात कदम उठाए हैं, लेकिन भारत में ऐसी स्थिति नहीं है. सरकार ने भरोसा दिलाया कि देश में ईंधन की सप्लाई बिना रुकावट जारी रहेगी. अधिकारियों ने कहा कि पर्याप्त रोलिंग स्टॉक होने की वजह से निकट भविष्य में किसी कमी की आशंका नहीं है. सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है.
मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार
सरकार ने बताया कि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार की स्थिति भी काफी मजबूत है. देश के पास करीब 703 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार मौजूद है. भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल रिफाइनर और चौथा सबसे बड़ा पेट्रोलियम उत्पाद निर्यातक देश है. भारत 150 से अधिक देशों को पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात करता है. सरकार ने कहा कि घरेलू मांग पूरी तरह पूरी की जा रही है और सप्लाई चेन पर लगातार नजर रखी जा रही है.
ये भी पढ़ें- सस्ता हुआ सोना, लेकिन महंगी हो गई चांदी; जानें- 10 ग्राम गोल्ड का कितना है भाव
लोगों से शांति बनाए रखने की अपनी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लोगों से शांत रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि सरकार जरूरी समान की सप्लाई बनाए रखने के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी तरह की कमी या सप्लाई बाधित होने से बचने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं. सरकार ने साफ किया कि लोगों को पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगाने की जरूरत नहीं है
Latest Stories
₹8094 करोड़ का ऑर्डर बुक, BMW और Volkswagen हैं कस्टमर; इस स्मॉल कैप पर रखें नजर
Gold Price Today: सोने के कीमत में 400 रुपये की गिरावट, चांदी भी 3420 रुपये टूटी, जानें आज का रेट
Zepto ने फ्री डिलीवरी के लिए मिनिमम ऑर्डर वैल्यू ₹149 से बढ़ाकर ₹199 किया, ग्राहकों को पर क्या पड़ेगा असर?
