CEPA ने बदली भारत-UAE के ट्रेड की तस्‍वीर, News9 ग्‍लोबल समिट में बोले भारतीय राजदूत संजय सुधीर

News9 के ग्लोबल समिट में यूएई में भारत के राजदूत ने हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि बढ़ते वैश्विक प्रभाव के साथ भारत-यूएई एक व्यापक रणनीतिक साझेदार के रूप में उभरे हैं. दोनों देशों के बीच पिछले वित्त वर्ष में लगभग 8 लाख करोड़ का व्यापार हुआ है. साथ ही यहां 35 लाख से अधिक भारतीय भी रह रहे हैं. आइए समझते हैं कि भारत और यूएई के रिश्ते क्यों हैं खास.

india uae relation Image Credit: news9

News9 Global Summit in Dubai: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारत के राजदूत संजय सुधीर ने कहा कि भारत यूएई का करीबी साझेदार है और दोनों के रिश्ते बहुत खास हैं. News9 के ग्लोबल समिट में बोलते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध न केवल समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं, बल्कि गहरे विश्वास और बढ़ते वैश्विक प्रभाव के साथ एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी के रूप में विकसित हुए हैं. आइए, समझते हैं कि भारत और यूएई के बीच रिश्ते क्यों खास हैं.

भारत-यूएई CEPA समझौता

मिडिल ईस्ट के देशों में भारत ने सबसे पहले यूएई के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी समझौता (CEPA) किया था. साल 2017 में भारत और यूएई ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. इसी समझौते को याद करते हुए सुधीर ने कहा कि यह क्षेत्र में पहला देश है जिसके साथ भारत ने CEPA पर हस्ताक्षर किए थे. उन्होंने आगे कहा, “आज मिडिल ईस्ट में यूएई भारत का सबसे करीबी साझेदार है.” उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर का हवाला दिया, जिन्होंने हाल ही में कहा था कि भारत‑यूएई संबंधों में हाल के वर्षों में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव आया है.

8.67 लाख करोड़ का हुआ ट्रेड

वित्त वर्ष 2024-25 में दोनों देशों के बीच 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 8.67 लाख करोड़ रुपये का व्यापार हुआ था. पिछले वित्त वर्ष (2023-24) की तुलना में इसमें 19 फीसदी की वृद्धि हुई. यूएई भारत का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक डेस्टिनेशन और तीसरा सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है.

यूएई में रह रहे 35 लाख से अधिक भारतीय

विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मार्च 205 तक यूएई में 35,68,848 भारतीय रह रहे थे. इसमें 35,54,274 एनआरआई और भारतीय मूल के 14,574 लोग शामिल हैं.

न्यूज9 ग्लोबल समिट

न्यूज9 ग्लोबल समिट यूएई 2025 भारत और यूएई के बीच बढ़ते संबंधों पर केंद्रित है. इस कार्यक्रम में दोनों देशों के कई महत्वपूर्ण लोग शामिल हो रहे हैं. ‘भारत-यूएई: समृद्धि और प्रगति के लिए साझेदारी’ (India-UAE: Partnership for Prosperity and Progress) थीम पर आयोजित इस शिखर सम्मेलन में सरकारी नेता, व्यापार प्रमुख, तकनीकी विशेषज्ञ, बॉलीवुड सितारे और सोशल मीडिया के प्रभावशाली लोग शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें: UAE-भारत के रिश्ते अब केवल तेल भरोसे नहीं, 35 लाख भारतीय दोस्ती का पुल, News9 ग्लोबल समिट में बोले हरदीप पुरी

Latest Stories

इस बैंक ने डेबिट कार्ड, ECS और कैश ट्रांजैक्शन पर चार्ज बढ़ाया, अप्रैल से होगा लागू, जानें कैसे पड़ेगा आपकी जेब पर असर

डाटा सेंटर पर क्यों हमले कर रहा ईरान, क्या है छिपा? जानें कैसे गल्फ में टूट सकती है अमेरिका की कमर

ईरान यु्द्ध से इन 10 भारतीयों के बिजनेस पर संकट, कहलाते हैं UAE के सबसे अमीर इंडियन, दुबई से लेकर अबू धाबी तक है जलवा

ईरान ने बंद कर दिया होर्मुज स्ट्रेट, खाड़ी देशों के पास अब केवल 25 दिन; तेल की कीमतों का टूट जाएगा 17 साल का रिकॉर्ड!

कितनी मजबूत है बुर्ज खलीफा, हर रोज इतनी कमाई, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर जैसा हुआ हाल तो लगेगा अरबों का झटका

अगर दुबई पर हुआ बड़ा हमला तो क्या होगा? हर दिन इतने हजार करोड़ का नुकसान, हर मिनट दिखेगी ग्लोबल तबाही