इन 4 स्मॉलकैप शेयरों पर प्रमोटर्स का बढ़ा भरोसा, एक में 21 फीसदी तक बढ़ी हिस्सेदारी, क्या आपके पास हैं ये स्टॉक

जून तिमाही में कई स्मॉलकैप कंपनियों में प्रमोटर्स ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है, जिससे इन कंपनियों के भविष्य को लेकर उनका भरोसा दिखता है. एसजी मार्ट में सबसे अधिक 21.63 फीसदी, गायत्री प्रोजेक्ट्स में 19.62 फीसदी, आशिका ग्लोबल सिक्योरिटीज में 16.32 फीसदी, गैब्रियल इंडिया में 8.53 फीसदी और इंडो बोरैक्स एंड केमिकल्स में 7.61 फीसदी हिस्सेदारी बढ़ी.

जून तिमाही में कई स्मॉलकैप कंपनियों में प्रमोटर्स ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. Image Credit: money9live

शेयर बाजार में किसी कंपनी के प्रमोटर जब अपनी हिस्सेदारी बढ़ाते हैं, तो इसे अक्सर कंपनी के भविष्य पर उनके भरोसे का संकेत माना जाता है. जून तिमाही यानी Q1 FY27 में कई स्मॉलकैप कंपनियों के प्रमोटर्स ने अपनी हिस्सेदारी में अच्छी खासी बढ़ोतरी की है. कुछ कंपनियों में यह बढ़ोतरी 21.63 फीसदी तक रही. ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल है कि क्या इन शेयरों पर भरोसा किया जा सकता है. आइए जानते हैं उन 5 स्मॉलकैप कंपनियों के बारे में जिनमें प्रमोटर्स ने सबसे ज्यादा हिस्सेदारी बढ़ाई.

Gayatri Projects

Gayatri Projects के प्रमोटर्स ने मार्च 2026 में 3.94 फीसदी हिस्सेदारी से बढ़ाकर जून 2026 तक 23.56 फीसदी हिस्सेदारी कर ली. यानी प्रमोटर होल्डिंग में 19.62 फीसदी अंकों की बढ़ोतरी हुई. कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर और EPC कारोबार से जुड़ी है और सड़कों, सिंचाई, रेलवे, एयरपोर्ट और पावर प्रोजेक्ट्स में काम करती है. कंपनी का शेयर लगभग 20 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है. इसने अपने निवेशकों को पिछले 1 साल में 143 फीसदी का रिटर्न दिया है.

SG Mart

SG Mart में प्रमोटर्स ने सबसे ज्यादा हिस्सेदारी बढ़ाई है. मार्च 2026 में उनकी हिस्सेदारी 36.27 फीसदी थी जो जून 2026 में बढ़कर 57.90 फीसदी हो गई. यानी 21.63 फीसदी अंकों का इजाफा हुआ. कंपनी स्टील और कंस्ट्रक्शन मैटेरियल के B2B कारोबार में काम करती है. इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बढ़ती मांग को देखते हुए प्रमोटर्स का यह कदम निवेशकों की नजर में अहम माना जा रहा है.कंपनी का शेयर लगभग 713 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है. इसने अपने निवेशकों को पिछले 1 साल में 95 फीसदी का रिटर्न दिया है.

कंपनी का नाममार्च 2026 में प्रमोटर हिस्सेदारीजून 2026 में प्रमोटर हिस्सेदारीबढ़ोतरी
SG Mart Ltd36.27%57.90%21.63%
Gayatri Projects Ltd3.94%23.56%19.62%
Ashika Global Securities (पूर्व में Ashika Credit Capital)58.00%74.32%16.32%
Indo Borax & Chemicals Ltd30.80%38.41%7.61%

Ashika Global Securities

Ashika Credit Capital जिसे अब Ashika Global Securities के नाम से जाना जाता है, उसमें प्रमोटर हिस्सेदारी 58 फीसदी से बढ़कर 74.32 फीसदी हो गई. दोनों कंपनियों में यह बढ़ोतरी बताती है कि प्रमोटर्स आने वाले समय में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं.कंपनी का शेयर लगभग 400 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है. इसने अपने निवेशकों को पिछले 1 साल में सिर्फ 7 फीसदी का रिटर्न दिया है.

यह भी पढ़ें- Q1 में चमकी इन 3 स्मॉलकैप कंपनियों की कमाई, ऑपरेटिंग मार्जिन में जबरदस्त उछाल; रखें नजर

Indo Borax

स्पेशलिटी केमिकल्स बनाने वाली Indo Borax and Chemicals में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 30.80 फीसदी से बढ़कर 38.41 फीसदी हो गई. यानी 7.61 फीसदी अंकों की बढ़ोतरी दर्ज हुई. कंपनी बोरिक एसिड और अन्य बोरॉन आधारित केमिकल्स बनाती है. केमिकल सेक्टर में बढ़ती मांग को देखते हुए प्रमोटर्स की खरीदारी को सकारात्मक संकेत माना जा रहा है.कंपनी का शेयर लगभग 428 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है. इसने अपने निवेशकों को पिछले 1 साल में 47 फीसदी का रिटर्न दिया है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.