T20 World Cup Final 2026: Jio Hotstar के एड स्लॉट हुए महंगे, 10 सेकंड के एड के लिए देने होंगे ₹50 लाख
T20 World Cup 2026 अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है और आज अहमदाबाद में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले के साथ दुनिया को नया चैंपियन मिल जाएगा. इस हाई-वोल्टेज मैच का असर सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि विज्ञापन बाजार में भी जबरदस्त उछाल दिख रहा है. Jio Hotstar फाइनल के दौरान 10 सेकंड के विज्ञापन स्लॉट के लिए करीब ₹50 लाख तक चार्ज कर रहा है.
India vs New Zealand T20 Final: T20 World Cup टूर्नामेंट अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है. आज यानी 8 मार्च 2026 को दुनिया को एक नया विश्व विजेता मिल जाएगा. गुजरात के अहमदाबाद में खेले जाने वाले इस फाइनल मैच पर जहां क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें टिकी हुई हैं, वहीं कारोबारियों की नजरें भी इस मुकाबले पर लगी हुई हैं. मैच के दौरान कुछ सेकंड का विज्ञापन दिखाने के लिए क्रिकेट स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Jio Hotstar करोड़ों रुपये चार्ज कर रहा है. इसके पीछे की एक बड़ी वजह भारतीय टीम का फाइनल में पहुंचना भी है, क्योंकि दुनिया भर में क्रिकेट की लोकप्रियता भारत में सबसे अधिक है.
इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान Hotstar ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो पहले कभी नहीं हुआ था. इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच में Jio Hotstar पर एक साथ 65 मिलियन से अधिक दर्शक मैच देख रहे थे. यह अब तक का सबसे बड़ा कंकरेंट व्यूअरशिप रिकॉर्ड है.
10 सेकंड के स्लॉट के लिए देने होंगे ₹50 लाख
इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, Jio Hotstar ने फाइनल मैच के दौरान 10 सेकंड के विज्ञापन स्लॉट के लिए 50 लाख रुपये की मांग की है. यानी अगर कोई कंपनी 10 सेकंड का विज्ञापन देना चाहती है, तो उसे 50 लाख रुपये का भुगतान करना होगा. यह सामान्य दिनों की तुलना में काफी महंगा है.
सेमीफाइनल में टूटा व्यूअरशिप का रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में Jio Hotstar पर व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड टूट गए. मैच के दौरान एक साथ 65 मिलियन से अधिक दर्शक प्लेटफॉर्म पर मुकाबला देख रहे थे, जो अब तक का सबसे अधिक कंकरेंट व्यूअरशिप है. वहीं कुल व्यूअरशिप की बात करें तो इस मैच में Jio Hotstar को 61 करोड़ से अधिक व्यूज हासिल हुए. यही वजह है कि ब्रॉडकास्टर ने फाइनल मुकाबले के लिए विज्ञापन की दरें बढ़ा दी हैं.
इतिहास लिखने के लिए तैयार हैं दो टीमें
T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को मात देकर भारत ने फाइनल में अपनी जगह बनाई है.
गुजरात में आज इस टूर्नामेंट की दो दिग्गज टीमें आमने-सामने होंगी. अहमदाबाद एक ऐसे ऐतिहासिक मुकाबले का साक्षी बनने जा रहा है, जो पहले कभी नहीं हुआ. अगर भारत मैच जीतता है, तो वह इतिहास रचेगा, क्योंकि अब तक कोई भी टीम लगातार दो बार T20 World Cup का खिताब नहीं जीत पाई है.
वहीं अगर न्यूजीलैंड विजयी रहता है, तो क्रिकेट जगत को एक नया चैंपियन मिलेगा, क्योंकि न्यूजीलैंड ने अब तक T20 World Cup का खिताब अपने नाम नहीं किया है.
Latest Stories
T-20 WC 2026 Final: विश्व विजेता को कितना मिलेगा पैसा, इस बार ICC ने खोल दिया खजाना, रनर अप की भी खूब भरेगी जेब
युद्ध का महंगा खेल… हर दिन खर्च हो रहे 8190 करोड़ रुपए; ईरान-अमेरिका-इजराइल सब पर पड़ेगा भारी
ईरान ने अमेरिका का तोड़ दिया गुरूर, THAAD सिस्टम तबाह, 22000 करोड़ का झटका; अब कैसे बचेंगे UAE, सऊदी!
