नौकरियों में आई सुस्ती,व्हाइट कॉलर जॉब्स में गिरावट लेकिन इन सेक्टरों में कंपनियां कर रही हैं जमकर भर्ती

भारत में मई 2026 के दौरान व्हाइट कॉलर नौकरियों की भर्ती में 4 फीसदी की सालाना गिरावट दर्ज की गई है. वहीं मासिक आधार पर भर्ती 6 फीसदी घटी है. हालांकि इस दौरान डायवर्सिटी हायरिंग में 21 फीसदी की मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली. महिलाओं, दिव्यांगों और अन्य विविधता समूहों की भर्ती में कंपनियों ने अधिक रुचि दिखाई.

मई 2026 के दौरान व्हाइट कॉलर नौकरियों की भर्ती में 4 फीसदी की सालाना गिरावट दर्ज की गई है. Image Credit: money9live

India Jobs Market: नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए मई 2026 का महीना कुछ चुनौतीपूर्ण रहा. देश में व्हाइट कॉलर नौकरियों की भर्ती में सालाना आधार पर 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं महीने दर महीने भर्ती में 6 फीसदी की कमी देखने को मिली. हालांकि इस बीच एक अच्छी खबर भी सामने आई है. कंपनियों ने महिलाओं, दिव्यांगों और अन्य समूहों की भर्ती पर ज्यादा जोर दिया है. डायवर्सिटी हायरिंग में 21 फीसदी की मजबूत ग्रोथ दर्ज की गई है.

कुल भर्ती में आई गिरावट

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक मई 2026 में व्हाइट कॉलर हायरिंग में 4 फीसदी की सालाना गिरावट दर्ज की गई. वहीं अप्रैल की तुलना मेंरिक्रूटमेंट एक्टिविटी में 6 फीसदी की कमी आई. रिपोर्ट के मुताबिक बदलते बाजार माहौल और कंपनियों की सतर्क रणनीति के कारण में रिक्रूटमेंट की रफ्तार धीमी रही. कई क्षेत्रों में नई भर्तियों को लेकर कंपनियां फिलहाल सावधानी बरत रही हैं.

इन सेक्टरों में सबसे ज्यादा असर

इंपोर्ट एक्सपोर्ट सेक्टर में भर्ती 23 फीसदी घटी. लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर में 18 फीसदी की गिरावट रही. इसके अलावा रिटेल और बीएफएसआई सेक्टर में भी 8 फीसदी की कमी दर्ज की गई. इन क्षेत्रों में कमजोर भर्ती ने कुल हायरिंग आंकड़ों को प्रभावित किया. इससे नौकरी तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए कंपटीशन और बढ़ सकती है.

इन सेक्टरों में नौकरियों की बहार

जहां कुछ क्षेत्रों में गिरावट रही, वहीं कई सेक्टरों में भर्ती तेजी से बढ़ी. ट्रैवल और टूरिज्म सेक्टर में 26 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई. ऑटोमोबाइल सेक्टर में 12 फीसदी और हेल्थकेयर तथा फार्मा सेक्टर में 11 फीसदी की बढ़ोतरी रही. रियल एस्टेट सेक्टर में भी 11 फीसदी अधिक भर्ती हुई. इन क्षेत्रों में नौकरी तलाशने वालों के लिए बेहतर अवसर बन रहे हैं.

डायवर्सिटी हायरिंग में आई बड़ी तेजी

रिपोर्ट के अनुसार डायवर्सिटी हायरिंग में 21 फीसदी की ग्रोथ हुई है. महिलाओं की हिस्सेदारी कुल डायवर्सिटी भर्ती में 56 फीसदी रही. दिव्यांग उम्मीदवारों की भागीदारी पिछले दो वर्षों में बढ़कर 12 फीसदी तक पहुंच गई है. इसके अलावा एलजीबीटीक्यूआईए और न्यूरोडाइवर्स टैलेंट की भर्ती भी तेजी से बढ़ी है. यह दिखाता है कि कंपनियां अब समावेशी कार्यस्थल बनाने पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं.

यह भी पढ़ें- ड्रोन कंपनियों की लग सकती है लॉटरी, ₹19 हजार करोड़ से ज्यादा की सैन्य ड्रोन खरीदने की तैयारी में सरकार

आईटी और बीएफएसआई सेक्टर सबसे आगे

आईटी सॉफ्टवेयर और सर्विसेज सेक्टर ने डायवर्सिटी हायरिंग में सबसे बड़ी हिस्सेदारी दर्ज की. इस सेक्टर में कुल डायवर्सिटी भर्ती का 25 फीसदी हिस्सा रहा. बीएफएसआई सेक्टर में महिलाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा 62 फीसदी रही. एफएमसीजी और हेल्थकेयर सेक्टर भी इस मामले में आगे रहे. वहीं दिव्यांग उम्मीदवारों की सबसे ज्यादा भर्ती आईटीईएस बीपीओ और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में हुई.

Latest Stories

सस्ता हुआ सोना… चांदी की की कीमत में इतनी गिरावट, जानें- कितने रुपये पर आया गोल्ड-सिल्वर का भाव

रसोई का बजट बिगाड़ रही महंगाई, वेज और नॉन वेज थाली दोनों हुईं 2 फीसदी महंगी; जानें क्यों बढ़ गई कीमत

ड्रोन कंपनियों की लग सकती है लॉटरी, ₹19 हजार करोड़ से ज्यादा की सैन्य ड्रोन खरीदने की तैयारी में सरकार

कैबिनेट ने खोला ₹39290 करोड़ का खजाना, बिहार, MP और तेलंगाना में नई सड़कों का ऐलान; दिल्ली में बस-ट्रक के लिए योजना

एविएशन सेक्टर को बड़ी राहत, कैबिनेट ने ATF स्टेबलाइजेशन फंड के लिए 10000 करोड़ रुपये किए मंजूर

एविएशन सेक्टर को मिलेगी राहत? ATF की कीमतें बढ़ने के बीच सरकार 10000 करोड़ रुपये का जारी कर सकती है फंड