2 अप्रैल से महंगी होगी IndiGo की फ्लाइट, ₹10000 तक बढ़ेंगे टिकट के दाम; यात्रियों पर बोझ बढ़ाएगा फ्यूल चार्ज

IndiGo ने कहा कि एविएशन फ्यूल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को देखते हुए, एयरलाइन 2 अप्रैल 2026 से की जाने वाली सभी नई बुकिंग के लिए, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों पर फ्यूल चार्ज में बदलाव किया है.

इंडिगो Image Credit: tv9

IndiGo fuel Surcharge: अगर आप आने वाले दिनों में फ्लाइट से सफर करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपकी जेब पर सीधा असर डाल सकती है. बढ़ती तेल कीमतों के बीच अब हवाई सफर महंगा होने जा रहा है. देश की बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने 2 अप्रैल 2026 से नए फ्यूल चार्ज लागू करने का ऐलान कर दिया है. पश्चिम एशिया में जारी तनाव और युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है. इसका सीधा असर एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर पड़ा है.

IndiGo ने बुधवार को कहा कि एविएशन फ्यूल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को देखते हुए, एयरलाइन 2 अप्रैल, 2026 से की जाने वाली सभी नई बुकिंग के लिए, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों पर फ्यूल चार्ज में बदलाव करेगी. इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के जेट फ्यूल मॉनिटर के अनुसार, कीमतों में महीने-दर-महीने 130 फीसदी से भी अधिक की बढ़ोतरी हुई है.

सरकार ने दी आंशिक राहत, लेकिन असर जारी

हालांकि बढ़ती कीमतों के बावजूद सरकार के Ministry of Petroleum and Natural Gas और Ministry of Civil Aviation ने एयरलाइंस को सिर्फ 25 फीसदी तक ही बढ़ोतरी पास करने की अनुमति दी है, ताकि यात्रियों पर पूरा बोझ न पड़े. फिर भी, बढ़ते खर्च के कारण इंडिगो ने दूरी के हिसाब से घरेलू फ्यूल चार्ज को अपडेट किया है.

दूरी के हिसाब से नया फ्यूल चार्ज

इंडिगो ने घरेलू यात्रियों के लिए दूरी के हिसाब से नया फ्यूल चार्ज तय किया है. इनमें,

रूट (किलोमीटर में दूरी)नया फ्यूल चार्ज (रुपये में)
0 – 500 किमी₹275
501 – 1,000 किमी₹400
1001 – 1,500 किमी₹600
1501 – 2,000 किमी₹800
2,000 किमी से ज्यादा₹950

इसका मतलब आम यात्री के लिए क्या है?

अब अगर आप छोटी दूरी (जैसे 300–400 किमी) की फ्लाइट लेते हैं, तो आपको ₹275 अतिरिक्त फ्यूल चार्ज देना होगा. वहीं लंबी दूरी (2000 किमी से ज्यादा) की फ्लाइट पर यह चार्ज ₹950 तक पहुंच जाएगा. यानी साफ है कि जितनी लंबी दूरी, उतना ज्यादा फ्यूल चार्ज. इससे कुल टिकट कीमत में भी बढ़ोतरी होगी.

अंतरराष्ट्रीय मार्गों के लिए, एयरलाइन ने बताया कि पिछले एक महीने में एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतें दोगुनी से भी ज़्यादा हो गई हैं, जिससे परिचालन लागत में काफी बढ़ोतरी हुई है. इसके परिणामस्वरूप, 2 अप्रैल से की गई अंतरराष्ट्रीय बुकिंग पर प्रति सेक्टर रिवाइज्ड फ्यूल चार्ज लागू होंगे.

इंटरनेशनल रूट्स के नए फ्यूल चार्ज

रूटनया फ्यूल चार्ज (₹)
भारतीय उपमहाद्वीप – 500 किमी तक₹900
भारतीय उपमहाद्वीप – 500 किमी से ज्यादा₹2,500
साउथईस्ट एशिया और चीन₹5,000
अफ्रीका₹5,000
GCC & मिडिल ईस्ट – 2,000 किमी तक₹3,000
GCC & मिडिल ईस्ट – 2,000 किमी से ज्यादा₹5,000
2,000 किमी तक अन्य रूट₹3,500
2,000 किमी से ज्यादा₹5,000
ग्रीस और तुर्की₹7,500
यूके और यूरोप (ग्रीस-तुर्की छोड़कर)₹10,000

इसे भी पढ़ें- बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच चट्टान की तरह खड़े रहे ये 5 स्टॉक्स, 2026 में अब तक दिया इतना रिटर्न; जानें कौन-कौन हैं शामिल