IPL में सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, अंपायर भी करते हैं मोटी कमाई! ये हैं सबसे ज्यादा फीस लेने वाले टॉप 5 दिग्गज
IPL को क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग माना जाता है और यहां अंपायरों की कमाई भी सबसे ज्यादा होती है. एक मैच के लिए ऑन-फील्ड अंपायर को करीब 3 लाख रुपये मिलते हैं, जबकि चौथे अंपायर को 2 लाख रुपये मिलते हैं.
Umpire Earning: क्रिकेट में खिलाड़ी और उनकी कमाई अक्सर सुर्खियों में रहती है, लेकिन मैच को सही तरीके से चलाने वाले अंपायरों पर कम ही चर्चा होती है. अंपायर का काम बेहद जिम्मेदारी भरा होता है. उन्हें हर फैसला सही लेना होता है और पूरे मैच को बिना किसी विवाद के खत्म कराना होता है. एक छोटी सी गलती भी उन्हें आलोचना के घेरे में ला सकती है. हालांकि, इस दबाव भरे काम के बदले उन्हें अच्छी कमाई भी होती है. खासकर IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट में अंपायरों की कमाई काफी ज्यादा होती है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लेकर घरेलू मैचों और IPL तक, अंपायरों के लिए अलग-अलग पेमेंट स्ट्रक्चर तय किया गया है.
इंटरनेशनल अंपायर की कमाई
Deccan herald की एक एक रिपोर्ट के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ICC के एलिट पैनल के अंपायरों को हर मैच के हिसाब से पैसे मिलते हैं. एक टेस्ट मैच के लिए करीब 4 लाख रुपये, वनडे के लिए 2.5 लाख रुपये और T20 मैच के लिए 1.25 लाख रुपये मिलते हैं. सालभर में मैचों की संख्या के हिसाब से एक अंपायर 75 लाख से 1.7 करोड़ रुपये तक कमा सकता है.
घरेलू अंपायर की सैलरी
भारत में BCCI अंपायरों को चार ग्रुप में बांटता है. A+, A, B और C. यह उनके प्रदर्शन के आधार पर तय होता है. A+ और A ग्रुप के अंपायरों को 40 हजार रुपये प्रतिदिन मिलते हैं, जबकि B और C ग्रुप को 30 हजार रुपये प्रतिदिन मिलते हैं. एक सीजन में घरेलू अंपायर 10 लाख से 20 लाख रुपये तक कमा सकते हैं.
IPL में होती है सबसे ज्यादा कमाई
IPL को क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग माना जाता है और यहां अंपायरों की कमाई भी सबसे ज्यादा होती है. एक मैच के लिए ऑन-फील्ड अंपायर को करीब 3 लाख रुपये मिलते हैं, जबकि चौथे अंपायर को 2 लाख रुपये मिलते हैं. अगर कोई अंपायर पूरे सीजन में करीब 15 मैच कराता है, तो वह सिर्फ 2 महीने में लगभग 30 लाख रुपये कमा सकता है.
ये हैं सबसे ज्यादा फीस लेने वाले टॉप 5 दिग्गज
| अंपायर का नाम | सालाना फीस | टेस्ट मैच फीस | ODI फीस | T20 फीस | खास जानकारी |
|---|---|---|---|---|---|
| रिचर्ड केटलबरो | ₹25 लाख | ₹2 लाख | ₹1.5 लाख | ₹70 हजार | 2015 वर्ल्ड कप फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में अंपायरिंग |
| रिचर्ड इलिंगवर्थ | $35,000 | $3000 | $2200 | $1000 | 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में अंपायर |
| मराइस इरास्मस | $35,000 | $3000 | $2200 | $1000 | साउथ अफ्रीका के टॉप ICC अंपायर |
| कुमार धर्मसेना | $35,000 | $3000 | $2200 | $1000 | पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी, 2011 वर्ल्ड कप से अंपायरिंग |
| इयान गॉल्ड | $35,000 | $3000 | $2200 | $1000 | 140 ODI मैचों में अंपायरिंग का अनुभव |
इसे भी पढ़ें: क्या FD से गए हैं ऊब! कम रिस्क वाले ये हैं टॉप 5 इन्वेस्टमेंट ऑप्शन, देंगे बेहतर रिटर्न
