15 मार्च को इंडिया से दुबई और अबू धाबी की कई फ्लाइट कैंसिल, Iran-US संकट से हवाई सर्विस प्रभावित
Iran-US तनाव के बीच मिडिल ईस्ट की स्थिति का असर अब हवाई यात्रा पर भी पड़ने लगा है. 15 मार्च को इंडिया से दुबई और अबू धाबी के लिए चलने वाली कई फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं. एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो ने सुरक्षा कारणों और एयरस्पेस प्रतिबंधों के चलते अपने फ्लाइट ऑपरेशन में बदलाव किया है. कुछ रूट्स पर सेवाएं सीमित कर दी गई हैं, जबकि शारजाह के लिए उड़ानें जारी रहेंगी.
Dubai Flights Cancelled: मिडिल ईस्ट में बढ़ते Iran-US संघर्ष का असर अब अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है. सुरक्षा और एयरस्पेस प्रतिबंधों के कारण इंडिया से दुबई, अबू धाबी और अन्य पश्चिमी एशिया शहरों के लिए कई फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी हैं. एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो ने 15 मार्च के लिए कई उड़ानों को कैंसिल करने का फैसला लिया है. एयरलाइंस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर जांच लें.
UAE एयरपोर्ट प्रतिबंध के कारण उड़ानें प्रभावित
एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया कि United Arab Emirates के एयरपोर्ट अधिकारियों के निर्देश के कारण 15 मार्च को कई फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी हैं. इन प्रतिबंधों के कारण दोनों एयरलाइंस को अपनी अतिरिक्त यानी एड-हॉक फ्लाइट्स भी कम करनी पड़ी हैं, जो आमतौर पर ज्यादा यात्री मांग को पूरा करने के लिए चलाई जाती हैं.
इंडिगो ने भी दुबई की उड़ानें रोकीं
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने भी दुबई के लिए आने-जाने वाली फ्लाइट्स अस्थायी रूप से रद्द कर दी हैं. एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि वेस्ट एशिया में मौजूदा स्थिति और एयरस्पेस प्रतिबंधों के कारण फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुए हैं. कंपनी ने यात्रियों से कहा है कि वे यात्रा से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर फ्लाइट स्टेटस जरूर जांच लें.
एयर इंडिया की कौन-कौन सी फ्लाइट्स रद्द
एयर इंडिया के अनुसार दिल्ली-दुबई रूट पर केवल एक रिटर्न फ्लाइट संचालित होगी, जबकि बाकी चार निर्धारित उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस भी दिल्ली-दुबई के बीच एक ही रिटर्न फ्लाइट संचालित करेगी और बाकी पांच उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. अबू धाबी के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की सभी पांच निर्धारित फ्लाइट्स भी कैंसिल कर दी गई हैं.
शारजाह और रस अल खैमाह के लिए उड़ानें जारी
हालांकि शारजाह के लिए उड़ानें जारी रहेंगी. एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली, कन्नूर, कोच्चि, कोझिकोड, मुंबई और तिरुवनंतपुरम से शारजाह के लिए फ्लाइट ऑपरेट करेगी. इसके अलावा रस अल खैमाह से कोझिकोड और कोच्चि के लिए भी फ्लाइट्स संचालित की जाएंगी, लेकिन इनका संचालन स्लॉट उपलब्धता और उस समय की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा.
स्थिति पर नजर बनाई हुई हैं एयरलाइंस
एयरलाइंस का कहना है कि वेस्ट एशिया में बदलती परिस्थितियों को देखते हुए फ्लाइट शेड्यूल में आगे भी बदलाव किया जा सकता है. यात्रियों को लगातार अपडेट दिया जा रहा है और एयरलाइंस संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं.
यह भी पढ़ें: US-Iran टेंशन बन सकता है गोल्डन मौका! क्यों वायरल हो रहा वॉरेन बफेट का बयान, जानें दिग्गज की मार्केट स्ट्रैटजी
