बिक रही ये डेटा सेंटर कंपनी! गवर्नमेंट ऑफ सिंगापुर से KKR-Singtel कर रहे हैं डील की तैयारी
अमेरिकी इन्वेस्टमेंट कंपनी KKR के नेतृत्व वाला एक कंसोर्टियम सिंगापुर की प्रमुख डेटा सेंटर कंपनी ST Telemedia Global Data Centres को खरीदने के करीब पहुंच गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सौदे में कंपनी का मूल्यांकन 13 अरब सिंगापुर डॉलर से अधिक हो सकता है, जो एशिया के डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में एक बड़ी डील मानी जा रही है.
Government of Singapore’s Data Centre Firm: पिछले कुछ वर्षों में दुनिया भर की कंपनियों ने डेटा सेंटर के क्षेत्र में अपनी आजमानी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में एक बड़ी खबर आई है. अमेरिकी निवेश कंपनी KKR के नेतृत्व वाला एक कंसोर्टियम ST Telemedia Global Data Centres को खरीदने का प्लान कर रहा है. ये कंपनी सिंगापुर की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस डील में कंपनी का वैल्यूएशन 13 अरब सिंगापुर डॉलर (करीब 10.2 अरब अमेरिकी डॉलर) से ज्यादा हो सकता है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटर्स की मांग लगातार बढ़ रही है.
KKR और Singtel कर रहे हैं डील की तैयारी
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, KKR यह अधिग्रहण सिंगापुर की टेलीकॉम कंपनी Singtel के साथ मिलकर कर रही है. बताया जा रहा है कि यह खरीद ST Telemedia Global Data Centres की पैरेंट कंपनी ST Telemedia से की जाएगी. हालांकि, इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं हुई है.
पूरी मालिकाना हक की योजना
रॉयटर्स की नवंबर में आई रिपोर्ट के मुताबिक, KKR और Singtel कंपनी की 80% से ज्यादा हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रहे थे. फिलहाल KKR के पास कंपनी की करीब 14% हिस्सेदारी है, जबकि Singtel के पास 4% से अधिक हिस्सा है. बाकी हिस्सेदारी ST Telemedia के पास है, जो पूरी तरह सिंगापुर की सरकारी निवेश कंपनी Temasek Holdings के स्वामित्व में है. यह डील पूरी होती है तो KKR और Singtel को कंपनी पर पूरा नियंत्रण मिल सकता है.
हो सकती है सबसे बड़ी डेटा सेंटर डील
अगर यह सौदा सफल होता है, तो यह एशिया की सबसे बड़ी डेटा सेंटर डील में से एक मानी जाएगी. ST Telemedia Global Data Centres की स्थापना 2014 में हुई थी और इसका मुख्यालय सिंगापुर में है. कंपनी दुनिया के 20 से ज्यादा बड़े बाजारों में 100 से अधिक डेटा सेंटर्स ऑपरेट करती है. भारत, जापान और यूरोप (ब्रिटेन, जर्मनी और इटली) में भी इसकी मजबूत मौजूदगी है. AI और डिजिटल सेवाओं की बढ़ती मांग के चलते इस सेक्टर में निवेश तेजी से बढ़ रहा है.
Latest Stories
Budget 2026 Speech Highlights: अबतक के बजट के पांच बड़े ऐलान! इन सेक्टर्स को सबसे ज्यादा फायदा
जनवरी में GST कलेक्शन 6.2% बढ़कर 1.93 लाख करोड़ के पार, इंपोर्ट टैक्स बना बड़ी ताकत
Gold-Silver Rate Today 1 Feb 2026: MCX पर 6 फीसदी तक टूटे सोना-चांदी, गोल्ड 143205 रुपये तो 274410 रुपये पहुंची चांदी
सोना-चांदी क्रैश, दो दिन में ₹451 लाख करोड़ स्वाहा, जानिए बुलियन बाजार के ढहने का कारण और आगे का रुख
