LPG and Petrol price today: LPG, पेट्रोल और डीजल की आज क्या है कीमतें; जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर भारत की ऊर्जा सप्लाई पर भी दिखने लगा है. कई शहरों में एलपीजी की कमी और कालाबाजारी की खबरें सामने आई हैं. 12 मार्च को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत कई शहरों में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर की कीमतें अलग-अलग स्तर पर बनी हुई हैं. आइये शहरवार रेट जानते हैं.

एलपीजी & पेट्रोल-डीजल कीमत Image Credit: Canva

LPG and Petrol price: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते अब भारत में भी एनर्जी सप्लाई पर भी दिखाई देने लगा है. भारत अपनी एलपीजी जरूरत का करीब 60 फीसदी और एलएनजी की आधे से ज्यादा मांग आयात के जरिए पूरी करता है और इसका बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आता है. ऐसे में देश के कई शहरों से एलपीजी की कमी की खबरें सामने आ रही हैं. वहीं, कुछ शहरों में एलपीजी की कालाबाजारी की खबरे सामने आई हैं. आइये जानते हैं कि 12 मार्च को देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की क्या कीमतें चल रही हैं.

12 मार्च 2026 को एलपीजी सिलेंडर की कीमतें

शहरघरेलू LPG (14.2 किग्रा)कमर्शियल LPG (19 किग्रा)
नई दिल्ली₹913₹1,884.50
मुंबई₹912.50₹1,836
कोलकाता₹939₹1,988.50
चेन्नई₹928.50₹2,043.50
बेंगलुरु₹915.50₹1,958
लखनऊ₹950.50₹2,007

सोर्स: पेट्रोलियम कंपनियां

12 मार्च हो पेट्रोल-डीजल की कीमतें

शहरपेट्रोल कीमतडीजल कीमत
New DelhiRs 94.77Rs 87.67
MumbaiRs 103.50Rs 90.03
KolkataRs 105.41Rs 92.02
BengaluruRs 102.92Rs 90.99
ChennaiRs 100.80Rs 92.39
HyderabadRs 107.46Rs 95.70
AhmedabadRs 94.48Rs 90.16
JaipurRs 104.72Rs 90.21
LucknowRs 94.73Rs 87.81
NoidaRs 94.77Rs 87.89
GurugramRs 95.44Rs 87.90
ChandigarhRs 94.30Rs 82.45
PatnaRs 106.11Rs 91.77
BhubaneswarRs 103.54Rs 94.76
PuneRs 104.03Rs 90.49

गैस की कमी के बीच सरकार ने उठाए बड़े कदम

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण LPG सप्लाई प्रभावित होने की आशंका के बीच सरकार ने कई कदम उठाए हैं. गैस की कमी को रोकने के लिए सरकार ने एस्मा लागू कर दिया है और रिफाइनरी कंपनियों को LPG उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई को प्राथमिकता देने के लिए भी कहा गया है. सरकार ने कुछ सेक्टरों के लिए 100 प्रतिशत गैस सप्लाई जारी रखने का निर्देश दिया है.

इसके अलावा, गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर भी नियम सख्त कर दिए गए हैं. घरेलू LPG सिलेंडर लेने के बाद अब अगली बुकिंग 25 दिन के बाद ही की जा सकेगी. सरकार का कहना है कि यह कदम जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए उठाया गया है.

इसे भी पढ़ें: LPG गैस सिलेंडर पर कितना लगता है GST? जानिए घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर पर कितना टैक्स