जंग के बाद LPG इंपोर्ट में 40% कमी, अब इन देशों से हो रही है सबसे ज्यादा खरीद, अमेरिका टॉप पर; चेक करें लिस्ट

भारत में एलपीजी आयात में अचानक बड़ी गिरावट देखने को मिली है. भारत में मार्च महीने में एलपीजी का आयात काफी कम हो गया है. आंकड़ों के मुताबिक, यह आयात जनवरी के मुकाबले करीब 46 प्रतिशत और फरवरी के मुकाबले करीब 40 प्रतिशत तक गिर गया है. मार्च में कुल आयात करीब 1.22 मिलियन टन रहा.

LPG Image Credit: AI/Money9 live

LPG Import: रसोई गैस यानी LPG हर घर की जरूरत बन चुकी है. शहर हो या गांव, खाना बनाने से लेकर छोटे कारोबार तक, LPG पर काफी निर्भरता बढ़ गई है. ऐसे में इसकी सप्लाई में जरा सी भी कमी लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है. हाल ही में भारत में एलपीजी आयात में अचानक बड़ी गिरावट देखने को मिली है, जिससे सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है.

खास बात यह है कि यह गिरावट ऐसे समय आई है जब दुनिया के कुछ हिस्सों में तनाव बढ़ा हुआ है. हालांकि अमेरिका और ईरान से सप्लाई बढ़ने के बावजूद कुल आयात में कमी आई है. इससे साफ है कि अंतरराष्ट्रीय हालात का असर भारत की ऊर्जा जरूरतों पर सीधे पड़ रहा है.

LPG आयात में बड़ी गिरावट

भारत में मार्च महीने में एलपीजी का आयात काफी कम हो गया है. आंकड़ों के मुताबिक, यह आयात जनवरी के मुकाबले करीब 46 प्रतिशत और फरवरी के मुकाबले करीब 40 प्रतिशत तक गिर गया है. मार्च में कुल आयात करीब 1.22 मिलियन टन रहा. एलपीजी की सप्लाई पर असर फरवरी के अंत से शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय तनाव की वजह से पड़ा है. इससे कई देशों से आने वाली सप्लाई प्रभावित हुई है और भारत में गैस की उपलब्धता कम हुई है.

अमेरिका और ईरान से राहत

दिलचस्प बात यह है कि अमेरिका और ईरान, जिनके बीच तनाव चल रहा है, वही भारत के लिए मददगार भी बने. मार्च में अमेरिका भारत को एलपीजी सप्लाई करने वाला सबसे बड़ा देश बनकर उभरा. वहीं ईरान ने करीब सात साल बाद फिर से एलपीजी की सप्लाई शुरू की.

मार्च में भारत को LPG सप्लाई (हजार टन में)

देशसप्लाई (हजार टन)
अमेरिका (US)420
UAE226
कतर226
सऊदी अरब130
कुवैत90
ईरान43
अन्य84
सोर्स: ET

आगे क्या असर होगा

एलपीजी आयात में गिरावट से देश में सप्लाई गैप बढ़ सकता है. अगर यह स्थिति जारी रहती है, तो कीमतों और उपलब्धता पर असर पड़ सकता है. ऐसे में आने वाले समय में सरकार और कंपनियों को सप्लाई बनाए रखने के लिए नए कदम उठाने पड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: चीन से आयात पर खुली छूट, FY32 तक सरकारी प्रोजेक्ट से लदी कंपनी, पावर-इंफ्रा से है ताल्लुक, ब्रोकरेज ने कहा- 40% उछलेगा स्टॉक