ट्रेन गई छूट या देर से किया कैंसिल तो नहीं मिलेगा रिफंड, 1 अप्रैल से बदल जाएंगे नियम; जानें कितना होगा नुकसान
1 अप्रैल से लागू नए नियमों ने टिकट कैंसिलेशन को पहले से ज्यादा सख्त बना दिया है. अब देर से टिकट कैंसिल करने पर भारी नुकसान हो सकता है. ऐसे में यात्रियों को अपनी यात्रा योजना सोच-समझकर बनानी होगी, वरना पूरा किराया भी डूब सकता है.
Railway Ticket Cancellation Rules: भारतीय रेलवे ने 1 अप्रैल से टिकट कैंसिल करने के नियमों में बदलाव कर दिए हैं, जिससे अब आखिरी समय में टिकट कैंसिल करना यात्रियों के लिए काफी महंगा पड़ सकता है. 1 अप्रैल 2026 से नए नियमों के मुताबिक, जैसे-जैसे ट्रेन के प्रस्थान का समय नजदीक आएगा, रिफंड कम होता जाएगा और कुछ मामलों में पूरा पैसा भी डूब सकता है.
उमेश के उदाहरण से समझिए नया नियम
मान लीजिए उमेश 2 अप्रैल को नई दिल्ली से लखनऊ जाने के लिए 1,200 रुपये का टिकट पहले ही बुक कर चुका है. उसे साइड अपर बर्थ मिली है, जिससे वह संतुष्ट नहीं है. अब वह बेहतर सीट पाने के लिए 1 अप्रैल को तत्काल टिकट ट्राई करता है.
तत्काल टिकट आमतौर पर यात्रा से एक दिन पहले खुलता है और इसका किराया ज्यादा होता है. अगर राजेश को 1,600 रुपये में सेकंड एसी का बेहतर टिकट मिल जाता है, तो वह पुराना टिकट कैंसिल करना चाहेगा. लेकिन नए नियमों के तहत उसे अपने पहले टिकट पर अच्छा-खासा नुकसान उठाना पड़ सकता है.
अब कितना कटेगा पैसा?
1 अप्रैल से लागू नियमों के मुताबिक, टिकट कैंसिल करने पर कटौती इस तरह होगी:
- 24 से 72 घंटे पहले कैंसिल करने पर किराए का 25 प्रतिशत कटेगा (न्यूनतम शुल्क लागू होगा).
- 8 से 24 घंटे पहले कैंसिल करने पर किराए का 50 प्रतिशत कटेगा.
- 8 घंटे के अंदर कैंसिल करने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा.
यानी अगर आप यात्रा के समय के बहुत करीब टिकट कैंसिल करते हैं, तो आपका पूरा पैसा भी डूब सकता है.
जितनी देरी, उतना ज्यादा नुकसान
नए नियम बताते हैं कि जैसे-जैसे आप कैंसिलेशन में देर करेंगे, नुकसान बढ़ता जाएगा:
- 24 घंटे पहले कैंसिल → लगभग 25% नुकसान
- 12 घंटे पहले कैंसिल → लगभग 50% नुकसान
- 8 घंटे के अंदर कैंसिल → 100% नुकसान
टेबल के माध्यम से समझिए
| रिफंड नियम | नई समय सीमा (1 अप्रैल 2026 से) | पुरानी समय सीमा (31 मार्च 2026 तक) |
|---|---|---|
| कोई रिफंड नहीं | प्रस्थान से 8 घंटे से कम पहले | प्रस्थान से 4 घंटे से कम पहले |
| 50% कटौती | प्रस्थान से 8 से 24 घंटे पहले | प्रस्थान से 4 से 12 घंटे पहले |
| 25% कटौती | प्रस्थान से 24 से 72 घंटे पहले | प्रस्थान से 12 से 48 घंटे पहले |
| अधिकतम रिफंड | प्रस्थान से 72 घंटे से अधिक पहले | प्रस्थान से 48 घंटे से अधिक पहले |
किन यात्रियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर?
कुछ यात्रियों पर इन नियमों का असर ज्यादा देखने को मिलेगा. इनमें,
- बिजनेस ट्रैवलर्स जिनकी योजनाएं अक्सर अचानक बदलती रहती हैं.
- परिवार जो पहले से टिकट बुक करते हैं लेकिन शेड्यूल अनिश्चित रहता है.
- तत्काल यूजर्स, जो पहले ही ज्यादा किराया देते हैं और रिफंड भी सीमित मिलता है.
- इन सभी के लिए अब यात्रा में फ्लेक्सिबिलिटी महंगा हो गया है.
समझदारी से कैसे बचाएं नुकसान?
यात्री कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर नुकसान कम कर सकते हैं. इनमें,
- जैसे ही प्लान बदलें, तुरंत टिकट कैंसिल करें.
- बिना जरूरत एक से ज्यादा टिकट बुक करने से बचें.
- जहां संभव हो, ज्यादा फ्लेक्सिबल टिकट विकल्प चुनें.
- अगर फ्यूचर में ट्रिप कैंसिलेशन इंश्योरेंस मिले, तो उस पर भी विचार करें.
इसे भी पढ़ें- Gold-Silver Rate Today: सोना-चांदी 3% तक उछले, मिडिल ईस्ट तनाव और शादी सीजन से बढ़ी चमक, पर गिरावट का खतरा बरकरार
