रिटेल इन्वेस्टर शेयर मार्केट के Back Bone, 2 साल में बने रियल हीरो – बरुण दास
मनी9 के फाइनेंशियल फ्रीडम समिट 2026 का आगाज टीवी9 नेटवर्क के एमडी और सीईओ बरुण दास के वेलकम एड्रेस के साथ हुआ. उन्होंने अपने स्वागत भाषण की शुरुआत पिछले कुछ समय में सोने की कीमत में आई तेजी पर ध्यान आकर्षित करते हुए किया. उन्होंने कहा कि भारतीय परिवारों ने अपने पुरखों की दौलत से उतना ही कमाया जितना पूरे स्टॉक मार्केट ने मार्केट कैप से कमाया. बरुण दास ने कहा, ‘मुझे अक्सर लगता है कि हमारी दादी-नानी सही थीं, सोना सच में दिन बचाता है. भारतीय परिवारों ने अपने पुरखों की दौलत से उतना ही कमाया जितना पूरे स्टॉक मार्केट ने मार्केट कैप से कमाया. स्टॉक मार्केट में रिटेल इन्वेस्टर्स की बढ़ती दिलचस्पी पर बरुण दास ने कहा कि पिछले दो साल में स्टॉक मार्केट के रियल हीरो इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स नहीं, बल्कि रिटेल इन्वेस्टर्स हैं. उन्होंने कहा, ‘Money9 फाइनेंशियल फ्रीडम समिट के चौथे एडिशन में आप सभी का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है. हमने TV9 नेटवर्क पर Money9 को एक खास मिशन के साथ लॉन्च किया था ताकि हम अपने देश के लोगों में भारतीय भाषाओं में फाइनेंशियल लिटरेसी फैला सकें और उन्हें फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट बनने में मदद कर सकें. हममें से लगभग सभी लोग पैसे के लिए काम करते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि जब पैसा हमारे लिए काम करता है, तो हम फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट हो जाते हैं. 2024 और 2025 में विदेशी निवेशक नेट सेलर रहे, लेकिन इस स्थिति में रिटेल निवेशक स्टॉक मार्केट के बैकबोन बन गए.
More Videos
2047 तक महाराष्ट्र को बनाना है $5 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था, बोले CM देवेंद्र फडणवीस
सजेगा मनी9 फाइनेंशियल फ्रीडम समिट 2026 का मंच, समृद्धि की राह दिखाएंगे विजय केडिया समेत दिग्गज फाइनेंशियल लीडर्स
MCX गोल्ड और सिल्वर अपडेट: भारतीय रुपये में दुबई का गोल्ड प्राइस, सस्ता सोना खरीदने की सबसे अच्छी जगह
