सजेगा मनी9 फाइनेंशियल फ्रीडम समिट 2026 का मंच, समृद्धि की राह दिखाएंगे विजय केडिया समेत दिग्गज फाइनेंशियल लीडर्स

मनी9 फाइनेंशियल फ्रीडम समिट की चौथी किस्त के साथ तैयार है. 12 मार्च 2026 को मनी9 फाइनेंशियल फ्रीडम समिट 2026 का मंच सजने जा रहा है. इस समिट में कमाई, बचत और इन्वेस्टमेंट से जुड़ी अहम बातें होंगी. वित्तीय सेक्टर के दिग्गज अपने अनुभव और अपनी रणनीति फाइनेंशियल फ्रीडम समिट के मंच से सभी से साझा करेंगे. चूंकि यह साल ग्लोबल इकोनॉमी के लिए काफी उथल-पुथल भरा है, इसलिए बात होगी कि आने वाला समय आपके बटुए के लिए कैसा रहेगा. वित्तीय जागरूकता और निवेश के नए रास्ते दिखाने के उद्देश्य से मनी9 फाइनेंशियल फ्रीडम समिट 2026 का आयोजन किया जा रहा है. इस साल समिट की थीम है ‘समृद्धि के लिए योजना: विकसित भारत का रास्ता’ (Planning for Prosperity: The Road to Viksit Bharat), जिसमें देश के शीर्ष नीति-निर्माता, मार्केट एक्सपर्ट्स और फाइनेंशियल लीडर्स एक मंच पर नजर आएंगे.

मनी9 फाइनेंशियल फ्रीडम समिट 2026 का आगाज, टीवी9 नेटवर्क के एमडी और सीईओ बरुण दास के स्वागत भाषण के साथ होगा. इसके बाद अलग-अलग सेशन में कई अहम मुद्दों पर देश के दिग्गज लोगों से मुखातिब होंगे.

Short Videos