Mumbai-Pune Expressway: महाजाम के बाद खुशखबरी, 12 लाख लोगों को मिलेगा टोल रिफंड, इस खाते में आएंगे पैसे

3 फरवरी को हुआ एक हादसा हजारों यात्रियों के लिए बेहद मुश्किल भरा दिन बन गया. घंटों तक चले जाम ने लोगों को सड़क पर ही रोक दिया. कई लोग अपने परिवार के साथ फंसे रहे, तो कई को पानी और खाने की भी परेशानी झेलनी पड़ी. इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा भी देखा गया.

Mumbai-Pune Expressway jam refund Image Credit: Instagram

Mumbai-Pune Expressway jam refund: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 3 फरवरी को हुआ एक हादसा हजारों यात्रियों के लिए बेहद मुश्किल भरा दिन बन गया. घंटों तक चले जाम ने लोगों को सड़क पर ही रोक दिया. कई लोग अपने परिवार के साथ फंसे रहे, तो कई को पानी और खाने की भी परेशानी झेलनी पड़ी. इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा भी देखा गया, क्योंकि जाम के बावजूद कई वाहनों से टोल वसूला गया था.

अब सरकार ने इस पर बड़ा फैसला लिया है. जिन लोगों से उस दिन टोल लिया गया था, उन्हें पैसा वापस किया जाएगा. यह फैसला लाखों यात्रियों के लिए राहत की खबर है. सरकार का कहना है कि जिन लोगों से गलती से टोल काटा गया, उन्हें उनका पूरा पैसा वापस मिलेगा.

जाम में फंसे लोगों को मिलेगी राहत

3 फरवरी को खोपोली इलाके में गैस टैंकर का एक्सीडेंट हो गया था. इस वजह से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और आसपास की सड़कों पर भारी जाम लग गया. यह जाम करीब 32 घंटे तक चला. हजारों गाड़ियां लंबी कतारों में फंसी रहीं. कई लोगों को पानी, खाना और जरूरी चीजों की कमी का सामना करना पड़ा. हादसे के बाद प्रशासन ने तुरंत टोल वसूली रोकने का आदेश दिया था. लेकिन इसके बावजूद कुछ वाहनों से टोल कट गया. अब सरकार ने फैसला किया है कि जिन लोगों से टोल लिया गया, उन्हें पैसा वापस किया जाएगा.

FASTag में आएगा पैसा

ABP की एक रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन यानी MSRDC के अधिकारियों ने बताया कि करीब 12 लाख यात्रियों को टोल का पैसा वापस किया जाएगा. यह रकम लगभग 51.6 करोड़ रुपये है. यह पैसा सीधे लोगों के FASTag अकाउंट में भेजा जाएगा. यात्रियों को इसके लिए अलग से कोई आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी.

दोनों हाईवे का टोल होगा रिफंड

यह रिफंड सिर्फ मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे ही नहीं, बल्कि पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर लगे टोल पर भी लागू होगा. टोल वसूली करने वाली कंपनी IRB से सभी ट्रांजैक्शन की जानकारी मांगी गई है. अधिकारियों का कहना है कि कुछ टोल ऑटोमैटिक सिस्टम की वजह से कट गए थे. अब सभी ट्रांजैक्शन की जांच की जा रही है. जिन लोगों से गलत तरीके से टोल लिया गया है, उन्हें पूरा पैसा वापस किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें- अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से क्‍या भारतीय शेयर बाजार होगा गुलजार, जानें क्‍या हैं संकेत