Pi कॉइन का बैलेंस हो गया गायब, नेटवर्क में आ रही बड़ी गड़बड़ी! अब क्या करें…?
Pi Network के कई यूजर्स को अपने माइन किए गए PI कॉइन्स का बैलेंस नहीं दिख रहा है, जिससे शक पैदा हो गया है कि सिस्टम में तकनीकी खराबी है या फिर बैकएंड में बड़ा बदलाव चल रहा है? कुछ यूजर्स को लगता है कि मेननेट माइग्रेशन फेल हो गया है, जबकि अन्य इसे महज तकनीकी ग्लिच मानते हैं.
Pi Network के कई यूजर्स इस बात की चिंता कर रहे हैं कि कुछ दिनों से अलग-अलग यूजर्स को अपने माइन किए गए PI कॉइन्स का बैलेंस नहीं दिख रहा है. सोशल मीडिया पर जब कई यूजर्स इसकी शिकायत करने लगे तो ये शक पैदा हो गया कि या तो सिस्टम में कोई तकनीकी खराबी है या फिर बैकएंड में कुछ बड़ा बदलाव चल रहा है. कुछ लोगों को तो यहां तक चिंता है कि Pi Network का मेननेट माइग्रेशन कहीं फेल तो नहीं हो गया.

समस्या बड़ी या तकनीकी समस्या
क्रिप्टो टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया ऐप Reddit के r/PiNetwork ग्रुप में दर्जनों यूजर्स ने बैलेंस न दिखने की शिकायत की है. एक यूजर ने लिखा, “क्या आपको भी अपनी माइन की हुई PI कॉइन का बैलेंस देखने में परेशानी हो रही है? पेज लोड हो रहा है लेकिन आगे कुछ नहीं हो रहा.” कई अन्य लोगों ने भी इसी तरह की दिक्कत की पुष्टि की है.
एक यूजर ने कहा, “मेरे साथ भी यही हो रहा है, लेकिन मैं इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं ले रहा. ऐसे टेक्निकल ग्लिच तो आते-जाते रहते हैं.”
लोड नहीं हो रहा बैलेंस वाला सेक्शन
कुछ यूजर्स का मानना है कि यह परेशानी शायद किसी बड़े बैकएंड अपडेट की वजह से है. रिपोर्ट के मुताबिक, एक यूजर ने अंदाजा लगाया, “मुझे लगता है कि कोर टीम बड़ी संख्या में बैलेंस अपडेट करने वाली है, जिसमें अनकन्फर्म्ड, कन्फर्म्ड और ट्रांसफरेबल कॉइन्स की गिनती हो रही होगी. शायद हमें जल्दी ही असली आंकड़े देखने को मिलेंगे.”
एक अन्य यूजर ने बताया, “आज सुबह तक मेरा भी ऐप सिर्फ लोड हो रहा था… शायद यह माइग्रेशन मोड में है.” एक अन्य ने कहा कि ऐप को रिस्टार्ट करने से भी कोई फायदा नहीं हुआ. मेरे साथ भी यही हुआ. मैंने मेननेट बटन दबाकर एक्सेस करने की कोशिश की, लेकिन पेज ‘Loading your balance’ पर अटक गया. यही स्थिति लैपटॉप पर Pi Node ऐप में भी है.
Pi Network ने कुछ बताया?
नहीं, Pi Network की ओर से इस परेशानी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
अब क्या करें यूजर्स?
ऐसे में यूजर्स केवल यह उम्मीद कर सकते हैं कि ये गड़बड़ियां महज माइग्रेशन प्रक्रिया का हिस्सा हैं. लेकिन इससे नेटवर्क की पारदर्शिता के बारे में सवाल उठते हैं.
Latest Stories
Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket के फूड लाइसेंस सस्पेंड, प्लेटफॉर्म पर बिक रहा था धतूरा
अमेरिका लाखों वीजा रद्द करने की कर रहा तैयारी, 200000 लोगों पर पड़ सकता है प्रभाव; जानें- किस पर पड़ेगा असर
अमेरिका ने ईरान पर ‘इकोनॉमिक D-डे’ जैसे प्रतिबंधों का किया ऐलान, दुनिया भर के देशों से कहा तेहरान से तोड़ें नाता
