भारत-इजराइल शांति, इनोवेशन और खुशहाली के लिए बढ़ाएंगे पार्टनरशिप, UPI लिंक करने के लिए हुआ एग्रीमेंट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजराइल के दौरे पर हैं. इस दौरान गहरे इमोशनल पल आए और दोनों देशों के बीच स्ट्रेटेजिक रिश्ते मजबूत हुए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजराइल के दौरे पर हैं. इस दौरान गहरे इमोशनल पल आए और दोनों देशों के बीच स्ट्रेटेजिक रिश्ते मजबूत हुए. गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिन के इजराइल दौरे पर एक खास ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, ‘इस रिश्ते में मौजूद गहरे भरोसे और मजबूती को दिखाते हुए, दोनों नेताओं ने शांति, इनोवेशन और खुशहाली के लिए रिश्ते को भारत-इजराइल स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाने का भी फैसला किया.
मिसरी ने आगे बतयाा कि डेलीगेशन लेवल की बातचीत के बाद, दोनों नेताओं ने मिलकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. नेताओं की मौजूदगी में कई MoU और एग्रीमेंट हुए, मुझे लगता है कि कुल मिलाकर लगभग 16 घोषणाएं भी हुईं.’
फिलिस्तीनी समुदायों के लिए कर रहे हैं काम
पीएम नरेंद्र मोदी के दो दिन के इजराइल दौरे पर एक खास ब्रीफिंग के दौरान मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए, विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, ‘हम पहले से ही फिलिस्तीनी समुदायों के फायदे के लिए लगभग 170 मिलियन डॉलर के कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. शिक्षा, हेल्थकेयर और कैपेसिटी बिल्डिंग के एरिया में लगभग 40 मिलियन डॉलर के प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं.’
जल्द होगा FTA
ज्वाइंट प्रेस मीट में PM मोदी ने कहा कि जल्द ही एक आपसी भारत-इजराइल FTA होगा. हम एक आपसी फायदे वाले फ़्री ट्रेड एग्रीमेंट को पूरा करने के लिए काम करेंगे.
UPI सिस्टम होगा लिंक
भारत और इजराइल ने अपने UPI सिस्टम को लिंक करने के लिए एक एग्रीमेंट साइन किया है, जिससे दोनों देशों के बीच फाइनेंशियल कनेक्टिविटी बढ़ेगी.
बाइलेटरल रिश्तों पर चर्चा
विदेश मंत्रालय के स्पोक्सपर्सन रणधीर जायसवाल ने पोस्ट किया, ‘एक मजबूत और ज्यादा बड़ी पार्टनरशिप की ओर. पीएम नरेंद्र मोदी और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बीच लंबी बाइलेटरल बातचीत हुई. दोनों नेताओं ने बाइलेटरल रिश्तों के पूरे दायरे पर चर्चा की. बातचीत में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन, AI और जरूरी और उभरती टेक्नोलॉजी, डिफ़ेंस और सिक्योरिटी, ट्रेड और इकोनॉमी, लेबर मोबिलिटी और एजुकेशन, ब्लू इकोनॉमी, एग्रीकल्चर और हेल्थ जैसे एरिया शामिल थे. उन्होंने रीजनल और ग्लोबल इंटरेस्ट के मुद्दों पर भी चर्चा हुई.’
Latest Stories
क्या खुलने वाला है होर्मुज स्ट्रेट? ट्रंप ने चीन, फ्रांस, जापान जैसे देशों से युद्धपोत भेजने को कहा; ईरान को दी चेतावनी
बोतलों में तेल लेने वालों की खैर नहीं, मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी; नियम तोड़ने पर पट्रोल पंपों पर होगी कार्रवाई
PNG कनेक्शन वालों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर, पेट्रोलियम मंत्रालय का बड़ा फैसला; बदले नियम
