UP में 27 मार्च को बैंक खुले रहेंगे या बंद? नए आदेश के बाद दूर करें कन्फ्यूजन

26 मार्च को राम नवमी के मौके पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. इस दिन अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रांची और शिमला में बैंक शाखाएं नहीं खुलेंगी. इसके अलावा यूपी सरकार ने राज्य में 27 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है.

बैंक हॉलिडे Image Credit:

How Many days Will Banks Closed in UP on Ram Navami: अगर आप इस हफ्ते बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें. दरअसल, 26 मार्च से लेकर 31 मार्च 2026 के बीच देश के कई हिस्सों में बैंक लगातार कई दिन बंद रहने वाले हैं. वैसे तो आरबीआई की बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक यूपी में केवल 26 मार्च को ही बैंक बंद रहेगा. लेकिन यूपी सरकार के नए फरमान के बाद 27 मार्च को भी राम नवमी के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है.

26 और 27 मार्च को बैंक बंद?

26 मार्च को राम नवमी के मौके पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. इस दिन अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रांची और शिमला में बैंक शाखाएं नहीं खुलेंगी. इसके अलावा यूपी सरकार ने नया आदेश जारी करते हुए राज्य में दो दिनों का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. ऐसे में यूपी में बैंक राम नवमी के उपलक्ष्य में 26 और 27 मार्च, दोनों दिन बंद रहेंगे.

इस हफ्ते लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक

छुट्टियों का सिलसिला यहीं खत्म नहीं होता. 26 और 27 मार्च को कुछ अन्य राज्यों में भी राम नवमी स्थानीय तौर पर मनाई जाएगी, जिसके चलते भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, हैदराबाद, पटना और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 28 मार्च को चौथा शनिवार होने की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे, जो हर महीने की तय छुट्टी होती है. फिर 29 मार्च को रविवार है, इसलिए इस दिन भी सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. यानी कुल मिलाकर कई जगहों पर 4 दिन तक बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहेगा.

बैंक बंद, लेकिन ऑनलाइन सेवाएं चालू रहेंगी

भले ही बैंक की शाखाएं बंद रहें, लेकिन ग्राहकों के लिए जरूरी सेवाएं चालू रहेंगी. आप इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप, यूपीआई, एनईएफटी और आरटीजीएस के जरिए आसानी से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. इसके अलावा एटीएम से कैश निकालना, बैलेंस चेक करना और बिल पेमेंट जैसी सुविधाएं भी जारी रहेंगी यानी रोजमर्रा के जरूरी काम बिना रुकावट चलते रहेंगे.

इसे भी पढ़ें- ये देश नहीं यूज करते अमेरिकी डॉलर, ट्रंप की धमकी का नहीं पड़ता असर; ऐसे बिगाड़ते हैं खेल



Latest Stories

2019 के बाद ईरान से पहली बार LPG खरीदेगा भारत, गैस संकट के बीच बड़ा कदम; यहां पहुंचने वाली है पहली खेप

होटल-रेस्तरां की मनमानी पर रोक! अब बिल में ‘LPG चार्ज’ नहीं जोड़ सकेंगे; CCPA ने दी सख्त चेतावनी

Dream Street के साथ स्टॉक ब्रोकिंग इंडस्ट्री में कदम रखेगी Dream11 की पेरेंट कंपनी, जानें- किसे टारगेट करने का प्लान

सोने की कीमत में 4900 रुपये का उछाल, चांदी 11250 रुपये हुई महंगी; जानें 24 कैरेट वाले गोल्ड का नया रेट

कैबिनेट ने 28840 करोड़ रुपये के बजट के साथ UDAN 2.0 स्कीम को दी मंजूरी, 100 नए एयरपोर्ट बनाने की योजना

तेल संकट का तोड़ बनेगा ‘समुद्र मंथन’, ONGC ने लगाया 20 अरब डॉलर का दांव, भारत में पहली बार होगी ऐसी मेगा ड्रिलिंग