RBI के फैसले के बाद रुपये में जोरदार मजबूती, डॉलर के मुकाबले 56 पैसे चढ़कर 95.18 पर हुआ बंद
RBI की मौद्रिक नीति घोषणा के बाद रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 56 पैसे मजबूत होकर 95.18 पर बंद हुआ. विदेशी पूंजी निवेश को आकर्षित करने और फॉरेन करेंसी लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए RBI द्वारा किए गए उपायों से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है.
Rupee Appreciation : भारतीय रुपये ने शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत प्रदर्शन किया. रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति बैठक के बाद रुपये में 56 पैसे की तेज मजबूती देखने को मिली और यह 95.18 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. विदेशी कैपिटल निवेश को बढ़ावा देने और फॉरेन करेंसी लिक्विडिटी मजबूत करने के लिए RBI द्वारा उठाए गए कदमों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. बाजार जानकारों का मानना है कि इन उपायों से आने वाले समय में रुपये को और मजबूती मिल सकती है.
RBI के कदमों से बढ़ा निवेशकों का भरोसा
विदेशी मुद्रा बाजार के जानकारों के अनुसार RBI ने विदेशी निवेश आकर्षित करने और डॉलर की उपलब्धता बढ़ाने के लिए कई अहम कदमों की घोषणा की है. केंद्रीय बैंक ने यह भी कहा कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बाहरी झटकों से निपटने के लिए पर्याप्त है. इससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ और रुपये को सपोर्ट मिला.
95.18 पर हुआ बंद
इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 95.72 के स्तर पर खुला. कारोबार के दौरान यह 94.89 तक मजबूत हुआ. अंत में रुपया 95.18 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 56 पैसे की मजबूती दिखाता है. गुरुवार को रुपया 95.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.
यह भी पढ़ें- Canara Bank पर RBI की सख्ती! KYC नियमों में चूक पड़ी भारी, लाखों रुपये का जुर्माना; जानें ग्राहकों पर क्या होगा असर
RBI ने रेपो रेट को रखा स्थिर
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए बताया कि मौद्रिक नीति समिति ने सर्वसम्मति से रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखने का फैसला किया है. केंद्रीय बैंक ने पश्चिम एशिया संकट, बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आपूर्ति संबंधी चुनौतियों को देखते हुए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया.
Latest Stories
कौन हैं नंदन नीलेकणि, जिन्हें PM मोदी ने दिया परीक्षा में सुधार लाने का जिम्मा? आधार से लेकर FASTag बनाने में रही अहम भूमिका
Hindustan Zinc करेगी 5000 करोड़ रुपये का निवेश, नए प्रोजेक्ट और क्षमता विस्तार पर रहेगा फोकस
13 दिन की बमबारी के बाद ट्रंप ने ईरान में अचानक रोका हमला, ओमान की एंट्री से बदले समीकरण! क्या रुकेगी लड़ाई?
