SBI ग्राहकों के लिए अलर्ट, 4 सितंबर को 45 मिनट तक नहीं चलेगी UPI सर्विस; जानें टाइमिंग
SBI ने ग्राहकों को अलर्ट किया है कि 4 सितंबर 2026 को शेड्यूल्ड मेंटेनेंस के कारण UPI सर्विस रात 12 बजकर 15 मिनट से 1 बजे तक करीब 45 मिनट के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेंगी. इस दौरान ग्राहक सामान्य UPI पेमेंट नहीं कर पाएंगे. हालांकि SBI ने छोटे पेमेंट के लिए UPI Lite इस्तेमाल करने की सलाह दी है.
Highlights
- 4 सितंबर को SBI की UPI सेवा रात 12 बजकर 15 मिनट से 1 बजे तक 45 मिनट के लिए बंद रहेगी.
- इस दौरान ग्राहक सामान्य UPI पेमेंट और ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे.
- SBI ने छोटे भुगतान के लिए ग्राहकों को UPI Lite का इस्तेमाल करने की सलाह दी है.
SBI के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है. अगर आप UPI के जरिए पेमेंट करते हैं, तो 4 सितंबर को कुछ समय के लिए परेशानी हो सकती है. देश के सबसे बडे़ सरकारी बैंक SBI ने बताया है कि शेड्यूल्ड मेंटेनेंस एक्टिविटी के कारण उसकी UPI सर्विस अस्थायी रूप से बंद रहेंगी. इस दौरान ग्राहक SBI खाते से सामान्य UPI ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे. बैंक ने ग्राहकों को पहले से सतर्क रहने की सलाह दी है. हालांकि इस दौरान UPI Lite सर्विस का इस्तेमाल किया जा सकता है.
इस समय बंद रहेगी SBI UPI सर्विस
SBI की UPI सर्विस 4 सितंबर 2026 को रात 12 बजकर 15 मिनट से बंद रहेंगी. यह सर्विस करीब 45 मिनट तक प्रभावित रहने की संभावना है. बैंक के मुताबिक, UPI सर्विस रात 1 बजे तक उपलब्ध नहीं रहेगी. हालांकि मेंटेनेंस का काम तय समय से पहले पूरा होने पर सर्विस जल्दी शुरू की जा सकती है. इसलिए इस समय के दौरान UPI से जरूरी पेमेंट करने वाले ग्राहकों को परेशानी से बचने के लिए पहले से तैयारी कर लेनी चाहिए.
UPI Lite से कर सकते हैं पेमेंट
SBI ने कहा है कि सामान्य UPI सर्विस बंद रहने के दौरान ग्राहक UPI Lite का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह सेवा छोटे वैल्यू के ट्रांजैक्शन के लिए यूजफूल है. UPI Lite के जरिए ग्राहक बिना UPI PIN डाले 1000 रुपये तक का पेमेंट कर सकते हैं. हालांकि UPI Lite में अधिकतम 5000 रुपये तक का बैलेंस रखा जा सकता है. इससे मेंटेनेंस के दौरान छोटे और जरूरी पेमेंट आसानी से किए जा सकते हैं.
कैसे चालू करें UPI Lite
UPI Lite का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को सबसे पहले BHIM SBI Pay डाउनलोड करना होगा. इसके बाद ऐप में दिए गए UPI Lite सेक्शन पर जाना होगा. यहां ऐप ग्राहक को UPI Lite में पैसे लोड करने का विकल्प देगा. निर्धारित प्रक्रिया के तहत पैसे लोड करने के बाद UPI Lite सर्विस एक्टिव हो जाएगी. इसके बाद ग्राहक छोटे वैल्यू के पेमेंट बिना UPI PIN डाले कर सकेंगे.
यह भी पढ़ें- PayPal Layoffs: भारत में 600 कर्मचारियों की छंटनी, ग्लोबल वर्कफोर्स में 20% कटौती का प्लान
बैंक खाते में लौटेगा पैसा
NPCI के अनुसार UPI Lite बैलेंस पर किसी तरह का ब्याज नहीं मिलता है. अगर ग्राहक अपना मोबाइल डिवाइस बदलना चाहता है, तो उसे पहले पुराने फोन में UPI Lite अकाउंट को बंद करना चाहिए. ऐसा करने पर UPI Lite में मौजूद बैलेंस ग्राहक के बैंक खाते में वापस भेज दिया जाएगा. इसके बाद नए डिवाइस पर फिर से UPI Lite अकाउंट बनाया जा सकता है. ग्राहक ऐप में दिए गए Disable विकल्प के जरिए अपना UPI Lite अकाउंट बंद कर सकता है.
Latest Stories
जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को बैंक बंद या खुले? शेयर बाजार को लेकर भी जानें बड़ा अपडेट
PayPal Layoffs: भारत में 600 कर्मचारियों की छंटनी, ग्लोबल वर्कफोर्स में 20% कटौती का प्लान
एयर इंडिया के कायाकल्प के लिए टाटा संस लगाएगा ₹10000 करोड़, चंद्रशेखरन की अध्यक्षता में हुआ फैसला
