ये हैं दुनिया के टॉप-5 हॉस्पिटल, जानें भारत के किन अस्पतालों को मिली कौन सी रैंकिंग; Brand Finance ने जारी की लिस्ट

ब्रांड फाइनेंस 2026 रिपोर्ट में दुनिया के सबसे मजबूत अस्पताल ब्रांडों की रैंकिंग जारी हुई है. जॉन्स हॉपकिन्स मेडिसिन लगातार दूसरे साल पहले स्थान पर रहा. भारत का AIIMS दिल्ली छठे और टाटा मेमोरियल सेंटर 13वें स्थान पर है. लिस्ट में अमेरिका का दबदबा है, लेकिन एशिया और यूरोप के अस्पताल भी शामिल हैं.

टॉप अस्पताल 2026 Image Credit: canva

ब्रांड फाइनेंस की 2026 ग्लोबल टॉप-250 हॉस्पिटल्स रिपोर्ट में दुनिया के सबसे मजबूत अस्पताल ब्रांडों की रैंकिंग जारी की गई है. इस लिस्ट में अमेरिका का दबदबा कायम है, लेकिन भारत के अस्पतालों ने भी टॉप-25 में जगह बनाई है. आइये जानते हैं कि दुनिया के टॉप 5 हॉस्पिटल कौन से हैं और भारत के अस्पतालों ने किन नंबरों पर जगह बनाई है.

दुनिया के टॉप-5 अस्पताल (2026)

रिपोर्ट के मुताबिक 2026 में दुनिया का सबसे मजबूत अस्पताल ब्रांड जॉन्स हॉपकिन्स मेडिसिन (अमेरिका) रहा, जिसने लगातार दूसरे साल पहला स्थान हासिल किया. इन अस्पतालों ने क्लिनिकल सेवाओं, रिसर्च और वैश्विक प्रतिष्ठा के दम पर शीर्ष स्थान हासिल किया है.

रैंकअस्पताल का नामदेश
1Johns Hopkins Medicineअमेरिका
2Oxford University Hospitals NHS Foundation Trustब्रिटेन
3Stanford University Medical Centerअमेरिका
4Mass General Brighamअमेरिका
5Mayo Clinic Health Systemअमेरिका

भारत के अस्पतालों की रैंकिंग

इस सूची में भारत के दो बड़े संस्थान टॉप-25 में शामिल हुए हैं।

AIIMS दिल्ली ने केयर और रिसर्च दोनों कैटेगरी में मजबूत प्रदर्शन करते हुए दुनिया के टॉप-10 अस्पतालों में जगह बनाई है. वहीं, कैंसर के उपचार और रिसर्च के लिए प्रसिद्ध टाटा मेमोरियल सेंटर भी वैश्विक सूची में 13वें स्थान पर रहा है.

अन्य हाइलाइट्स

रिपोर्ट के अनुसार कनाडा का University Health Network केयर कैटेगरी में सबसे आगे रहा, जबकि जर्मनी का Charité रिसर्च कैटेगरी में शीर्ष पर रहा. टॉप-25 में उत्तरी अमेरिका के अस्पतालों का दबदबा रहा लेकिन एशिया, यूरोप और मिडिल ईस्ट के अस्पतालों ने भी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई.

2026: दुनिया के टॉप-25 सबसे मजबूत अस्पताल ब्रांड

रैंकअस्पताल का नामदेश
1Johns Hopkins Medicineअमेरिका
2Oxford University Hospitals NHS Foundation Trustब्रिटेन
3Stanford University Medical Centerअमेरिका
4Mass General Brighamअमेरिका
5Mayo Clinic Health Systemअमेरिका
6All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), Delhiभारत
7University Health Networkकनाडा
8Cleveland Clinicअमेरिका
9Cambridge University Hospitals NHS Foundation Trustब्रिटेन
10Singapore General Hospitalसिंगापुर
11Dana-Farber Cancer Instituteअमेरिका
12King Faisal Specialist Hospital and Research Centerसऊदी अरब
13Tata Memorial Centreभारत
14National University Health Systemसिंगापुर
15University Hospitals Cleveland Medical Centerअमेरिका
16MD Anderson Cancer Centerअमेरिका
17University Hospital of Zurichस्विट्ज़रलैंड
18The University of Tokyo Hospitalजापान
19Charitéजर्मनी
20Duke University Hospitalअमेरिका
21Mount Sinai Health Systemअमेरिका
22Kyoto University Hospitalजापान
23Cleveland Clinic Abu Dhabiयूएई
24Yale New Haven Health Systemअमेरिका
25Groote Schuur Hospitalदक्षिण अफ्रीका