महीनों चले ईरान-अमेरिका युद्ध, इन देशों में नहीं होगी पेट्रोल-डीजल की किल्लत, जमकर रिजर्व में रखा है कच्चा तेल

दुनिया के कई देश एनर्जी सिक्यूरिटी के लिए स्ट्रेटजिक ऑयल रिजर्व बनाकर रखते हैं ताकि संकट के समय तेल की सप्लाई बनी रहे. इस मामले में अमेरिका सबसे आगे है जिसके पास करीब 700 मिलियन बैरल क्षमता का तेल रिजर्व है. चीन और जापान भी बड़े रिजर्व वाले देशों में शामिल हैं.

चीन और जापान भी बड़े रिजर्व वाले देशों में शामिल हैं. Image Credit: money9live

Strategic Oil Reserve: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण दुनिया भर में एनर्जी संकट की स्थिति पैदा हो गई है. कई देशों में पेट्रोल, डीजल और नेचुरल गैस की कमी देखने को मिल रही है. दुनिया की अर्थव्यवस्था काफी हद तक कच्चे तेल पर निर्भर है और जब भी ऐसी स्थिति बनती है तो इसका सीधा असर देशों की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है. ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए देश स्ट्रेटजिक ऑयल रिजर्व बनाकर रखते हैं ताकि संकट के समय उनका इस्तेमाल किया जा सके. अलग अलग देश अपनी जरूरत के हिसाब से तेल भंडार तैयार करते हैं. इस मामले में फिलहाल अमेरिका के पास दुनिया का सबसे बड़ा स्ट्रेटजिक ऑयल रिजर्व है.

अमेरिका के पास सबसे बड़ा तेल रिजर्व

स्ट्रेटजिक ऑयल रिजर्व के मामले में अमेरिका पहले स्थान पर है. अमेरिका के पास करीब 700 मिलियन बैरल की क्षमता वाला ऑयल रिजर्व है. यह दुनिया का सबसे बड़ा सरकारी तेल रिजर्व माना जाता है. इस तेल को स्पेशल अंडरग्राउंड रिजर्व में रखा जाता है ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत उपयोग किया जा सके. एनर्जी संकट या ग्लोबल सप्लाई में कमी के समय अमेरिका कई बार इन रिजर्व से तेल जारी कर चुका है.

चीन और जापान भी बड़े तेल रिजर्व वाले देश

एशिया में चीन और जापान के पास भी बड़े स्ट्रेटजिक तेल रिजर्व मौजूद हैं. चीन के पास करीब 400 से 500 मिलियन बैरल तक का तेल रिजर्व होने का अनुमान है. जापान के पास सरकारी और प्राइवेट रिजर्व मिलाकर करीब 440 मिलियन बैरल के आसपास तेल स्टॉक है. इन दोनों देशों की अर्थव्यवस्था बड़ी है और तेल आयात पर निर्भरता अधिक है इसलिए इन देशों ने बड़े रिजर्व बनाए हैं.

रैंकदेशअनुमानित स्ट्रेटजिक ऑयल रिजर्व
1अमेरिकालगभग 700 मिलियन बैरल क्षमता
2चीनलगभग 400 से 500 मिलियन बैरल
3जापानलगभग 440 मिलियन बैरल सरकारी और निजी स्टॉक
4दक्षिण कोरियालगभग 200 मिलियन बैरल
5जर्मनीलगभग 170 मिलियन बैरल
6फ्रांसलगभग 120 मिलियन बैरल
7इटलीलगभग 76 मिलियन बैरल
8ब्रिटेनलगभग 60 से 70 मिलियन बैरल
9भारत5.33 मिलियन मीट्रिक टन
10स्पेन लगभग 30 से 50 मिलियन बैरल
सोर्स– International Energy Agency, U.S. Energy Information Administration,Energy Institute Statistical Review

दक्षिण कोरिया और यूरोप के देश भी मजबूत

दक्षिण कोरिया के पास करीब 200 मिलियन बैरल का तेल रिजर्व है. इसके अलावा यूरोप के कई देश भी एनर्जी सिक्योरिटी के लिए बड़े रिजर्व रखते हैं. जर्मनी के पास करीब 170 मिलियन बैरल का तेल स्टॉक है. फ्रांस के पास करीब 120 मिलियन बैरल और इटली के पास करीब 76 मिलियन बैरल तेल रिजर्व है.

ये भी पढ़ें – LPG and Petrol price today: LPG, पेट्रोल और डीजल की आज क्या है कीमतें; जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

भारत समेत कई देश बढ़ा रहे तेल रिजर्व

भारत के पास फिलहाल करीब 5.33 मिलियन मीट्रिक टन यानी की लगभग 70 दिन का स्ट्रेटजिक ऑयल रिजर्व है. यह तेल स्पेशल अंडरग्राउंड रिजर्व में रखा जाता है. ब्रिटेन के पास करीब 60-700 मिलियन बैरल और स्पेन तथा नीदरलैंड जैसे देशों के पास भी 30 से 50 मिलियन बैरल के आसपास रिजर्व है. बढ़ते एर्जी रिस्क को देखते हुए कई देश आने वाले समय में अपने तेल रिजर्व को और बढ़ाने की योजना बना रहे हैं.