पेट्रोल-डीजल पर कौन वसूल रहा सबसे ज्यादा VAT, जानें आपके राज्य में कितना टैक्स, कंपनियों को हर लीटर पर ₹38 तक नुकसान

कच्चे तेल की बढ़ती वैश्विक कीमतों का असर अब आम लोगों की जेब पर साफ दिखने लगा है. 15 से 23 मई के बीच तेल कंपनियों ने तीन बार पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम बढ़ाए हैं. इसके बावजूद कंपनियों को डीजल पर हर लीटर में भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. अलग-अलग राज्यों में VAT की दरें भी ईंधन की कीमतों को प्रभावित कर रही हैं.

VAT on Petrol Diesel State Wise Image Credit: Canva/ Money9

VAT on Petrol Diesel State Wise: 15 मई से 23 मई के बीच देश में तेल कंपनियों ने तीन बार पेट्रोल, डीजल और CNG के रेट बढ़ाए हैं. बीते आठ दिनों में पेट्रोल-डीजल लगभग 5 रुपये महंगे हुए हैं. दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि कोलकाता में इसकी कीमत 109 रुपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच गई है. अलग-अलग शहरों में ईंधन की कीमतों में अंतर की वजह राज्य सरकारों द्वारा लगाया जाने वाला VAT और Sales Tax है. इस रिपोर्ट में आप जानेंगे कि किस राज्य में कितना VAT वसूला जाता है और तेल कंपनियां लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बढ़ा रही हैं.

किस राज्य में लगते हैं सबसे अधिक VAT?

राज्य/केंद्र शासित प्रदेशपेट्रोल (VAT / Sales Tax)डीज़ल (VAT / Sales Tax)
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह1%1%
आंध्र प्रदेश31% VAT + ₹4/लीटर VAT + ₹1/लीटर रोड डेवलपमेंट सेस22.25% VAT + ₹4/लीटर VAT + ₹1/लीटर रोड डेवलपमेंट सेस
अरुणाचल प्रदेश14.50%7.00%
असम24.77% या ₹18.80 प्रति लीटर, जो अधिक हो22.19% या ₹14.60 प्रति लीटर, जो अधिक हो
बिहार23.58% या ₹16.65/लीटर, जो अधिक हो16.37% या ₹12.33/लीटर, जो अधिक हो
चंडीगढ़₹10/KL सेस + 15.24% या ₹12.42/लीटर₹10/KL सेस + 6.66% या ₹5.07/लीटर
छत्तीसगढ़24% VAT + ₹2/लीटर VAT23% VAT + ₹1/लीटर VAT
दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव12.75% VAT13.50% VAT
दिल्ली19.40% VAT₹250/KL एयर एम्बियंस चार्ज + 16.75% VAT
गोवा21.5% VAT + 0.5% ग्रीन सेस17.5% VAT + 0.5% ग्रीन सेस
गुजरात13.7% VAT + 4% सेस14.9% VAT + 4% सेस
हरियाणा18.20% या ₹14.50/लीटर, जो अधिक हो16.00% या ₹11.86/लीटर, जो अधिक हो
हिमाचल प्रदेश17.5% या ₹13.50/लीटर13.90% या ₹10.40/लीटर
जम्मू और कश्मीर24% MST + ₹2/लीटर रोजगार सेस16% MST + ₹1/लीटर रोजगार सेस
झारखंड22% या ₹17/लीटर + ₹1 सेस22% या ₹12.50/लीटर + ₹1 सेस
कर्नाटक29.84% Sales Tax21.17% Sales Tax
केरल30.08% Sales Tax + ₹1/लीटर अतिरिक्त Sales Tax + 1% सेस22.76% Sales Tax + ₹1/लीटर अतिरिक्त Sales Tax + 1% सेस
लद्दाख15% MST + ₹5/लीटर रोजगार सेस6% MST + ₹1/लीटर रोजगार सेस
लक्षद्वीप10% VAT10% VAT
मध्य प्रदेश29% VAT + ₹2.5/लीटर VAT + 1% सेस19% VAT + ₹1.5/लीटर VAT + 1% सेस
महाराष्ट्र (मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई)25% VAT + ₹5.12/लीटर अतिरिक्त कर21% VAT
महाराष्ट्र (शेष राज्य)25% VAT + ₹5.12/लीटर अतिरिक्त कर21% VAT
मणिपुर25% VAT13.5% VAT
मेघालय13.5% या ₹13.50/लीटर5% या ₹9.50/लीटर
मिजोरम18% + सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर एवं सर्विस सेस ₹2000/KL10% + सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर एवं सर्विस सेस ₹2000/KL
नागालैंड21.75% VAT या ₹16.94/लीटर17.20% VAT या ₹12.83/लीटर
ओडिशा28% VAT24% VAT
पुडुचेरी16.98% VAT11.22% VAT
पंजाब₹2050/KL सेस + ₹0.10/लीटर + 16.58% VAT₹1050/KL सेस + ₹0.10/लीटर + 13.1% VAT
राजस्थान29.04% VAT + ₹1500/KL रोड डेवलपमेंट सेस17.30% VAT + ₹1750/KL रोड डेवलपमेंट सेस
सिक्किम22% VAT + ₹4000/KL सेस12% VAT + ₹3500/KL सेस
तमिलनाडु13% + ₹11.52 प्रति लीटर11% + ₹9.62 प्रति लीटर
तेलंगाना35.20% VAT27% VAT
त्रिपुरा17.50% VAT + 3% रोड डेवलपमेंट सेस10% VAT + 3% रोड डेवलपमेंट सेस
उत्तर प्रदेश19.36% या ₹14.85/लीटर17.08% या ₹10.41/लीटर
उत्तराखंड16.97% या ₹13.14/लीटर17.15% या ₹10.41/लीटर
पश्चिम बंगाल25% या ₹13.12/लीटर + ₹1000/KL सेस17% या ₹7.70/लीटर + ₹1000/KL सेस
Source – PPAC

तेल कंपनियों को हर लीटर पर ₹38 का नुकसान

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंचने के कारण पेट्रोल और डीजल की लागत लगातार बढ़ रही है. इसी वजह से सरकारी तेल कंपनियों ने 15 मई के बाद तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, इसके बावजूद कंपनियों को अभी भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. खासतौर पर डीजल बेचने पर तेल कंपनियों को हर लीटर पर करीब 38 रुपये का नुकसान हो रहा है, जबकि पेट्रोल पर भी 13 रुपये का घाटा हो रहा है. इसी नुकसान को कम करने के लिए तेल मार्केटिंंग कंपनियां कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है.

पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

फ्यूलताजा रेट
डीजल₹92.49/L
पेट्रोल₹99.51/L
XP95₹106.63/L
XG₹97.81/L
सोर्स: Indian Oil (Delhi – NCR)

यह भी पढ़ें: 8 दिन में ₹4.82 तक महंगा हुआ तेल, अब तक तीन बार बढ़े दाम, ₹100 से पेट्रोल 49 पैसे दूर, डीजल भी ₹92 पार