LPG and Petrol Price Today: दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत प्रमुख शहरों में क्या हैं पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते भारत में LPG सिलेंडर की सप्लाई पर असर पड़ा है. घरेलू 14.2 किलो सिलेंडर की कीमत कई शहरों में 913 रुपये से ऊपर पहुंच गई है, जबकि कमर्शियल 19 किलो सिलेंडर भी महंगा हो गया है. हालांकि पेट्रोल और डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं, लेकिन वैश्विक तेल बाजार में उतार-चढ़ाव का असर आगे देखने को मिल सकता है. आइये आज के रेट पर नजर डालते हैं.
LPG and Petrol price: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते अब भारत में एलपीजी की सप्लाई पर भी असर दिखाई देने लगा है. भारत अपनी एलपीजी जरूरत का करीब 60 फीसदी और एलएनजी की आधे से ज्यादा मांग आयात के जरिए पूरी करता है, जिसका बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आता है. ऐसे में देश के कुछ शहरों में एलपीजी सिलेंडर की कमी और कालाबाजारी की खबरें सामने आ रही हैं. कई शहरों और ग्रामीण इलाकों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं. वहीं सरकार का कहना है कि गैस की अभी कोई कमी नहीं है. आइये 16 मार्च को अलग-अलग शहरों में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की ताजा कीमतों पर नजर डालते हैं.
प्रमुख शहरों में एलपीजी के दाम (16 मार्च)
| शहर | एलपीजी कीमत (रुपये प्रति सिलेंडर) |
|---|---|
| नई दिल्ली | 913.00 रुपये |
| चेन्नई | 928.50 रुपये |
| कोलकाता | 939.00 रुपये |
| मुंबई | 912.50 रुपये |
अन्य बड़े शहरों में रेट (16 मार्च)
| शहर | एलपीजी कीमत (रुपये/सिलेंडर) | बदलाव |
|---|---|---|
| नई दिल्ली | 913.00 रुपये | 0.00 |
| मुंबई | 912.50 रुपये | 0.00 |
| कोलकाता | 939.00 रुपये | 0.00 |
| चेन्नई | 928.50 रुपये | 0.00 |
| बेंगलुरु | 915.50 रुपये | 0.00 |
| हैदराबाद | 965.00 रुपये | 0.00 |
| जयपुर | 916.50 रुपये | 0.00 |
| लखनऊ | 950.50 रुपये | 0.00 |
| पटना | 1002.50 रुपये | 0.00 |
| चंडीगढ़ | 862.50 रुपये | 0.00 |
| गुरुग्राम | 921.50 रुपये | 0.00 |
| नोएडा | 910.50 रुपये | 0.00 |
| भुवनेश्वर | 939.00 रुपये | 0.00 |
| तिरुवनंतपुरम | 922.00 रुपये | 0.00 |
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (16 मार्च)
| शहर | पेट्रोल कीमत (रुपये/लीटर) | डीजल कीमत (रुपये/लीटर) |
|---|---|---|
| मुंबई | 103.50 रुपये | 90.03 रुपये |
| दिल्ली | 94.77 रुपये | 87.67 रुपये |
| चेन्नई | 100.90 रुपये | 92.48 रुपये |
| कोलकाता | 105.41 रुपये | 92.02 रुपये |
| बेंगलुरु | 102.96 रुपये | 90.99 रुपये |
| हैदराबाद | 107.50 रुपये | 95.70 रुपये |
| पुणे | 104.04 रुपये | 90.57 रुपये |
| लखनऊ | 95.48 रुपये | 88.64 रुपये |
| जयपुर | 104.72 रुपये | 90.21 रुपये |
| अहमदाबाद | 94.49 रुपये | 90.21 रुपये |
| पटना | 105.47 रुपये | 91.49 रुपये |
पेट्रोल-डीजल के दाम फिलहाल स्थिर
पश्चिम एशिया संकट के बावजूद फिलहाल देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे कीमतों की समीक्षा करती हैं ताकि अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल और डॉलर-रुपया विनिमय दर के अनुसार दाम तय किए जा सकें.
इसे भी पढ़ें: ग्लोबल ऑयल मार्केट को सहारा! IEA के सदस्य देश जारी करेंगे 411 मिलियन बैरल तेल, कीमतों पर पड़ सकता है असर
