गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स-निफ्टी, बाद में दिखी हल्की बढ़त; अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील समेत इन शेयरों में तेजी

16 मार्च को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ हुई. सेंसेक्स करीब 148 अंक और निफ्टी 35 अंक गिरकर खुले. शुरुआती कारोबार में अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी और टाटा स्टील में तेजी रही, जबकि रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक और टेक शेयरों में गिरावट देखी गई. बीईएल में सबसे ज्यादा कमजोरी रही.

गिरावट में खुला बाजार Image Credit: canva & AI

Share Market Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 16 मार्च को कारोबार की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ हुई. बीएसई सेंसेक्स करीब 148 अंक गिरकर 74,415.79 के स्तर पर खुला. पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 74,563.92 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 50 भी मामूली कमजोरी के साथ खुला. निफ्टी करीब 35 अंक गिरकर 23,116.10 के स्तर पर खुला, जबकि पिछले सत्र में यह 23,151.10 पर बंद हुआ था. वहीं, सेक्टोरल इंडेक्स में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला.

शेयरों का हाल

गिरावट में खुलने के बाद निफ्टी-सेंसेक्स में हल्की तेजी आई. सुबह 9:32 बजे निफ्टी 0.17 फीसदी या 39 अंकों की तेजी के साथ 23,190.10 पर कारोबार करता दिखा. वहीं, सेंसेक्स भी 166.97 या 0.22% की तेजी के साथ 74,730.89  पर कारोबार करता दिखा.

  • तेजी वाले शेयरों की बात करें तो अल्ट्राटेक सीमेंट करीब 2.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,903 रुपये के आसपास कारोबार करता दिखा. इसके अलावा आईटीसी करीब 1.03 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.87 प्रतिशत और कोटक बैंक लगभग 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ ट्रेड करते नजर आए. इंडिगो, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, सन फार्मा और एलएंडटी जैसे शेयरों में भी हल्की तेजी देखी गई.
  • हालांकि कई बड़े शेयरों में दबाव बना रहा. रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और टाइटन जैसे शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.
  • इसके अलावा इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, मारुति, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, अडानी पोर्ट्स, ट्रेंट, भारती एयरटेल और महिंद्रा एंड महिंद्रा समेत कई अन्य शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिखे.
  • सबसे ज्यादा गिरावट बीईएल के शेयर में देखी गई, जो करीब 2.25 प्रतिशत टूटकर कारोबार करता नजर आया.

एशियन मार्केट्स का हाल

  • एशियाई शेयर बाजारों में सोमवार को मिलाजुला रुख देखने को मिला. कुछ प्रमुख इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे जबकि कुछ बाजारों में हल्की तेजी दर्ज की गई.
  • जापान का प्रमुख इंडेक्स Nikkei गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा. यह करीब 681.19 अंक (1.27%) की कमजोरी के साथ 53,138.42 के स्तर पर रहा.
  • वहीं हांगकांग का Hang Seng इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ नजर आया. यह 134.89 अंक (0.53%) की तेजी के साथ 25,600.59 के स्तर पर कारोबार करता दिखा.
  • इसके अलावा दक्षिण कोरिया का Kospi इंडेक्स भी गिरावट में रहा. यह करीब 20.08 अंक (0.37%) फिसलकर 5,467.16 के स्तर पर पहुंच गया.

ये भी पढ़ें- 16 मार्च को Jindal Stainless, IndiGo, GMR Airports समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, दिखेगी हलचल!

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.