LPG and Petrol Price Today: दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत प्रमुख शहरों में क्या हैं पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते भारत में LPG सिलेंडर की सप्लाई पर असर पड़ा है. घरेलू 14.2 किलो सिलेंडर की कीमत कई शहरों में 913 रुपये से ऊपर पहुंच गई है, जबकि कमर्शियल 19 किलो सिलेंडर भी महंगा हो गया है. हालांकि पेट्रोल और डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं, लेकिन वैश्विक तेल बाजार में उतार-चढ़ाव का असर आगे देखने को मिल सकता है. आइये आज के रेट पर नजर डालते हैं.

पेट्रोल-डीजल & LPG कीमत Image Credit: canva

LPG and Petrol price: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते अब भारत में एलपीजी की सप्लाई पर भी असर दिखाई देने लगा है. भारत अपनी एलपीजी जरूरत का करीब 60 फीसदी और एलएनजी की आधे से ज्यादा मांग आयात के जरिए पूरी करता है, जिसका बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आता है. ऐसे में देश के कुछ शहरों में एलपीजी सिलेंडर की कमी और कालाबाजारी की खबरें सामने आ रही हैं. कई शहरों और ग्रामीण इलाकों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं. वहीं सरकार का कहना है कि गैस की अभी कोई कमी नहीं है. आइये 16 मार्च को अलग-अलग शहरों में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की ताजा कीमतों पर नजर डालते हैं.

प्रमुख शहरों में एलपीजी के दाम (16 मार्च)

शहरएलपीजी कीमत (रुपये प्रति सिलेंडर)
नई दिल्ली913.00 रुपये
चेन्नई928.50 रुपये
कोलकाता939.00 रुपये
मुंबई912.50 रुपये

अन्य बड़े शहरों में रेट (16 मार्च)

शहरएलपीजी कीमत (रुपये/सिलेंडर)बदलाव
नई दिल्ली913.00 रुपये0.00
मुंबई912.50 रुपये0.00
कोलकाता939.00 रुपये0.00
चेन्नई928.50 रुपये0.00
बेंगलुरु915.50 रुपये0.00
हैदराबाद965.00 रुपये0.00
जयपुर916.50 रुपये0.00
लखनऊ950.50 रुपये0.00
पटना1002.50 रुपये0.00
चंडीगढ़862.50 रुपये0.00
गुरुग्राम921.50 रुपये0.00
नोएडा910.50 रुपये0.00
भुवनेश्वर939.00 रुपये0.00
तिरुवनंतपुरम922.00 रुपये0.00

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (16 मार्च)

शहरपेट्रोल कीमत (रुपये/लीटर)डीजल कीमत (रुपये/लीटर)
मुंबई103.50 रुपये90.03 रुपये
दिल्ली94.77 रुपये87.67 रुपये
चेन्नई100.90 रुपये92.48 रुपये
कोलकाता105.41 रुपये92.02 रुपये
बेंगलुरु102.96 रुपये90.99 रुपये
हैदराबाद107.50 रुपये95.70 रुपये
पुणे104.04 रुपये90.57 रुपये
लखनऊ95.48 रुपये88.64 रुपये
जयपुर104.72 रुपये90.21 रुपये
अहमदाबाद94.49 रुपये90.21 रुपये
पटना105.47 रुपये91.49 रुपये

पेट्रोल-डीजल के दाम फिलहाल स्थिर

पश्चिम एशिया संकट के बावजूद फिलहाल देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे कीमतों की समीक्षा करती हैं ताकि अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल और डॉलर-रुपया विनिमय दर के अनुसार दाम तय किए जा सकें.

इसे भी पढ़ें: ग्लोबल ऑयल मार्केट को सहारा! IEA के सदस्य देश जारी करेंगे 411 मिलियन बैरल तेल, कीमतों पर पड़ सकता है असर