Xiaomi की भारत में बड़ी तैयारी, अब AC, फ्रिज और वॉशिंग मशीन भी बनाएगी कंपनी; तलाश रही लोकल पार्टनर
Xiaomi भारतीय बाजार में अपना कारोबार बढ़ाने की तैयारी कर रही है. कंपनी एयर कंडीशनर, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे बड़े होम अप्लायंस भारत में बनाने के लिए लोकल मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर तलाश रही है. Mijia ब्रांड के जरिए कंपनी स्मार्ट होम सेगमेंट में भी विस्तार करना चाहती है. इससे Samsung, LG और Haier जैसी कंपनियों को चुनौती मिल सकती है.
Highlights
- Xiaomi भारत में AC, फ्रिज और वॉशिंग मशीन बनाएगी
- कंपनी लोकल मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर की तलाश कर रही है
- Mijia ब्रांड से स्मार्ट होम कारोबार बढ़ाने की तैयारी है
चीन की दिग्गज टेक कंपनी Xiaomi भारतीय बाजार में अपना कारोबार बढ़ाने की तैयारी कर रही है. कंपनी अब सिर्फ स्मार्टफोन और छोटे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि होम अप्लायंस सेगमेंट में भी बड़ी हिस्सेदारी हासिल करना चाहती है. इसके लिए Xiaomi भारत में लोकल मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर की तलाश कर रही है. कंपनी एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन जैसे बड़े घरेलू उपकरण भारत में बनाने की योजना पर काम कर रही है.
भारत में लोकल पार्टनर की तलाश
Xiaomi की योजना फिलहाल शुरुआती चरण में है. कंपनी संभावित भारतीय सप्लायर्स और मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर्स का मूल्यांकन करने की तैयारी कर रही है. इसके तहत ऐसे पार्टनर्स की तलाश होगी, जिनके पास बड़े इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट बनाने की तकनीकी क्षमता और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद हो.
कंपनी का फोकस टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के जरिए भारत में ही प्रोडक्ट तैयार करने पर है. इससे आयात पर निर्भरता कम करने और भारतीय बाजार की जरूरतों के मुताबिक प्रोडक्ट पेश करने में मदद मिल सकती है.
स्मार्टफोन से आगे बढ़ना चाहती है Xiaomi
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Xiaomi की स्थिति पहले जैसी मजबूत नहीं रही है. ऐसे में कंपनी कारोबार के नए रास्ते तलाश रही है. होम अप्लायंस और स्मार्ट होम इकोसिस्टम को कंपनी अपने अगले ग्रोथ इंजन के रूप में देख रही है.
कंपनी एयर प्यूरीफायर के अलावा एयर कंडीशनर, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे प्रोडक्ट्स पर काम कर रही है. इन प्रोडक्ट्स के जरिए Samsung, LG और Haier जैसी कंपनियों को चुनौती देने की तैयारी है.
Mijia ब्रांड से बढ़ाएगी कारोबार
Xiaomi ने भारत में अपने स्मार्ट होम और लाइफस्टाइल सब-ब्रांड Mijia को भी पेश किया है. कंपनी इस ब्रांड के जरिए घरेलू उपकरणों और कनेक्टेड डिवाइस की बड़ी रेंज उतारना चाहती है.
Mijia के तहत एयर प्यूरीफायर से शुरुआत की गई है. आगे चलकर कंपनी अलग-अलग कैटेगरी में नए प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है. कंपनी का लक्ष्य स्मार्टफोन के साथ घर में इस्तेमाल होने वाले डिवाइस का भी एक बड़ा इकोसिस्टम तैयार करना है.
भारत को साउथ एशिया का हेडक्वार्टर बनाने की तैयारी
Xiaomi भारत को अपने साउथ एशिया कारोबार के लिए अहम केंद्र बनाना चाहती है. कंपनी भारत से नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे बाजारों को भी मैनेज करने की रणनीति पर काम कर रही है. इसके लिए कंपनी ने साउथ एशिया के क्षेत्रीय नेतृत्व में बदलाव भी किया है.
Samsung और LG को मिलेगी चुनौती
भारत के होम अप्लायंस बाजार में पहले से Samsung, LG और Haier जैसी कंपनियों की मजबूत मौजूदगी है. Xiaomi की एंट्री से इस सेक्टर में मुकाबला और बढ़ सकता है. कंपनी अपने स्मार्टफोन और कनेक्टेड डिवाइस इकोसिस्टम का फायदा उठाकर ग्राहकों को एक ही ब्रांड के कई प्रोडक्ट उपलब्ध कराना चाहती है.
हालांकि, लोकल मैन्युफैक्चरिंग के लिए पार्टनर चुनने और प्रोडक्शन शुरू करने की प्रक्रिया अभी शुरुआती दौर में है. ऐसे में भारतीय बाजार में Xiaomi के बड़े होम अप्लायंस कब तक उपलब्ध होंगे, इस पर अभी अंतिम समयसीमा सामने नहीं आई है.
यह भी पढ़ें- ₹6 वाला यह शेयर बना चर्चा का विषय, कंपनी को थाईलैंड से मिला बड़ा कारोबार
Latest Stories
Qualcomm Layoffs: बेंगलुरु से शुरू हुई छंटनी; हैदराबाद तक पहुंचेगी आंच;1000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी
महंगाई की एक और मार, मदर डेयरी का दूध हुआ महंगा, एक लीटर पर इतने रुपये बढ़ गई कीमत
Gold-Silver Price: सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी का भाव स्थिरि; प्रति 10 ग्राम इतने रुपये सस्ता हुआ गोल्ड
