1 अप्रैल से जनगणना शुरू! पूछे जाएंगे ये 33 सवाल, क्या देनी होगी आपको फीस; कौन हैं ‘प्रगति’ और ‘विकास’
1 अप्रैल से देश में जनगणना शुरू होने जा रही है, जिसमें 33 सवाल पूछे जाएंगे. इस बार सेल्फ-एन्यूमरेशन की सुविधा भी मिलेगी. सरकार ने साफ किया है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त है, इसलिए किसी को भी फीस देने की जरूरत नहीं है.
देश में जनगणना की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू होने जा रही है और इस बार कई नए बदलावों के साथ यह प्रक्रिया लोगों के लिए और भी आसान बनाई गई है. 1 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाली जनगणना में नागरिकों से 33 अहम सवाल पूछे जाएंगे. खास बात यह है कि इसमें पहली बार सेल्फ-एन्यूमरेशन का विकल्प भी दिया गया है, जिससे लोग खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकेंगे.
पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
सरकार ने जनगणना के पहले चरण यानी हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग एन्यूमरेशन (HLO) के लिए 1 अप्रैल 2026 की तारीख तय की है. इस चरण में घरों और उनमें रहने वाले लोगों से जुड़ी बुनियादी जानकारी जुटाई जाएगी.
इस बार नागरिकों से कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे. इनमें घर की स्थिति, दीवार और छत में इस्तेमाल सामग्री, घर का उपयोग, परिवार के सदस्यों की संख्या और सुविधाओं की उपलब्धता जैसे सवाल शामिल होंगे. इसके अलावा, घर के मुखिया का नाम, लिंग, सामाजिक वर्ग (SC/ST आदि) और संपत्ति की स्थिति से जुड़ी जानकारी भी ली जाएगी.
| क्रम संख्या | प्रश्न (English) | प्रश्न (हिंदी) |
| 1 | Building number (Municipal or local authority or census number) | भवन संख्या (नगरपालिका/स्थानीय प्राधिकरण/जनगणना संख्या) |
| 2 | Census house number | जनगणना गृह संख्या |
| 3 | Predominant material of floor of the census house | जनगणना गृह के फर्श की प्रमुख सामग्री |
| 4 | Predominant material of wall of the census house | जनगणना गृह की दीवारों की प्रमुख सामग्री |
| 5 | Predominant material of roof of the census house | जनगणना गृह की छत की प्रमुख सामग्री |
| 6 | Ascertain use of census house | जनगणना गृह का उपयोग |
| 7 | Condition of the census house | जनगणना गृह की स्थिति |
| 8 | Household number | परिवार/घरेलू इकाई संख्या |
| 9 | Total number of persons normally residing in the household | परिवार में सामान्य रूप से रहने वाले कुल व्यक्तियों की संख्या |
| 10 | Name of the head of the household | परिवार के मुखिया का नाम |
| 11 | Sex of the head of the household | परिवार के मुखिया का लिंग |
| 12 | Whether the head of the household belongs to Scheduled Caste/Scheduled Tribe/Other | क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य से संबंधित है |
| 13 | Ownership status of the census house | जनगणना गृह का स्वामित्व स्वरूप |
| 14 | Number of dwelling rooms exclusively in possession of the household | परिवार के विशेष उपयोग में उपलब्ध आवासीय कमरों की संख्या |
| 15 | Number of married couple(s) living in the household | परिवार में रहने वाले विवाहित जोड़ों की संख्या |
| 16 | Main source of drinking water | पेयजल का मुख्य स्रोत |
| 17 | Availability of drinking water source | पेयजल स्रोत की उपलब्धता |
| 18 | Main source of lighting | प्रकाश का मुख्य स्रोत |
| 19 | Access to latrine | शौचालय की उपलब्धता |
| 20 | Type of latrine | शौचालय का प्रकार |
| 21 | Waste water outlet | अपशिष्ट जल निकास की व्यवस्था |
| 22 | Availability of bathing facility | स्नान की सुविधा की उपलब्धता |
| 23 | Availability of kitchen and LPG/PNG connection | रसोई तथा एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता |
| 24 | Main fuel used for cooking | खाना पकाने में उपयोग होने वाला मुख्य ईंधन |
| 25 | Radio/Transistor | रेडियो/ट्रांजिस्टर |
| 26 | Television | टेलीविजन |
| 27 | Access to internet | इंटरनेट की उपलब्धता |
| 28 | Laptop/Computer | लैपटॉप/कंप्यूटर |
| 29 | Telephone/Mobile Phone/Smartphone | टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्टफोन |
| 30 | Bicycle/Scooter/Motorcycle/Moped | साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड |
| 31 | Car/Jeep/Van | कार/जीप/वैन |
| 32 | Main Cereal consumed in the household | परिवार में उपभोग किया जाने वाला मुख्य अनाज |
| 33 | Mobile Number (for census related communications only) | मोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी संपर्क हेतु) |
लिव-इन कपल को भी मिलेगा दर्जा,
इस जनगणना में एक अहम बदलाव यह है कि अगर कोई लिव-इन कपल अपने रिश्ते को स्थायी मानता है, तो उसे विवाहित जोड़े की तरह गिना जाएगा. यह जानकारी सेल्फ-एन्यूमरेशन पोर्टल पर जारी FAQs में दी गई है.
यह भी पढ़ें: DAC Approval से डिफेंस सेक्टर के बुरे दिन खत्म? 8% तक उछला Ideaforge Tech, जानें HAL-BEL-GRSE का हाल
क्या देनी होगी कोई फीस?
जनगणना पूरी तरह से सरकारी प्रक्रिया है और इसमें भाग लेने के लिए नागरिकों को कोई भी फीस नहीं देनी होगी. सरकार ने साफ किया है कि अगर कोई व्यक्ति जनगणना के नाम पर पैसे मांगता है, तो वह धोखाधड़ी है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसे न दें. केवल अधिकृत सरकारी कर्मचारी ही जनगणना का काम करेंगे और यह पूरी प्रक्रिया मुफ्त होगी.
कौन हैं ‘प्रगति’ और ‘विकास’?
इस बार की जनगणना को ज्यादा आकर्षक और लोगों से जुड़ा बनाने के लिए सरकार ने दो नए मैस्कॉट भी लॉन्च किए हैं- ‘प्रगति’ और ‘विकास’. ‘प्रगति’ महिला का प्रतिनिधित्व करती है, जबकि ‘विकास’ पुरुष का प्रतीक है. इन दोनों के जरिए यह संदेश दिया गया है कि 2047 तक विकसित भारत बनाने में महिलाओं और पुरुषों की बराबर भागीदारी जरूरी है.
सरकार के मुताबिक, Census 2027 में देशभर में 30 लाख से ज्यादा एन्यूमरेटर, सुपरवाइजर और अधिकारी इस प्रक्रिया में शामिल होंगे, जिससे यह दुनिया की सबसे बड़ी डेटा कलेक्शन एक्सरसाइज में से एक बनेगी.
