1 अप्रैल से जनगणना शुरू! पूछे जाएंगे ये 33 सवाल, क्या देनी होगी आपको फीस; कौन हैं ‘प्रगति’ और ‘विकास’

1 अप्रैल से देश में जनगणना शुरू होने जा रही है, जिसमें 33 सवाल पूछे जाएंगे. इस बार सेल्फ-एन्यूमरेशन की सुविधा भी मिलेगी. सरकार ने साफ किया है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त है, इसलिए किसी को भी फीस देने की जरूरत नहीं है.

जनगणना में अब पूछे जाएंगे ऐसे सवाल! Image Credit: FreePik

देश में जनगणना की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू होने जा रही है और इस बार कई नए बदलावों के साथ यह प्रक्रिया लोगों के लिए और भी आसान बनाई गई है. 1 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाली जनगणना में नागरिकों से 33 अहम सवाल पूछे जाएंगे. खास बात यह है कि इसमें पहली बार सेल्फ-एन्यूमरेशन का विकल्प भी दिया गया है, जिससे लोग खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकेंगे.

पूछे जाएंगे ये 33 सवाल

सरकार ने जनगणना के पहले चरण यानी हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग एन्यूमरेशन (HLO) के लिए 1 अप्रैल 2026 की तारीख तय की है. इस चरण में घरों और उनमें रहने वाले लोगों से जुड़ी बुनियादी जानकारी जुटाई जाएगी.

इस बार नागरिकों से कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे. इनमें घर की स्थिति, दीवार और छत में इस्तेमाल सामग्री, घर का उपयोग, परिवार के सदस्यों की संख्या और सुविधाओं की उपलब्धता जैसे सवाल शामिल होंगे. इसके अलावा, घर के मुखिया का नाम, लिंग, सामाजिक वर्ग (SC/ST आदि) और संपत्ति की स्थिति से जुड़ी जानकारी भी ली जाएगी.

क्रम संख्याप्रश्न (English)प्रश्न (हिंदी)
1Building number (Municipal or local authority or census number)भवन संख्या (नगरपालिका/स्थानीय प्राधिकरण/जनगणना संख्या)
2Census house numberजनगणना गृह संख्या
3Predominant material of floor of the census houseजनगणना गृह के फर्श की प्रमुख सामग्री
4Predominant material of wall of the census houseजनगणना गृह की दीवारों की प्रमुख सामग्री
5Predominant material of roof of the census houseजनगणना गृह की छत की प्रमुख सामग्री
6Ascertain use of census houseजनगणना गृह का उपयोग
7Condition of the census houseजनगणना गृह की स्थिति
8Household numberपरिवार/घरेलू इकाई संख्या
9Total number of persons normally residing in the householdपरिवार में सामान्य रूप से रहने वाले कुल व्यक्तियों की संख्या
10Name of the head of the householdपरिवार के मुखिया का नाम
11Sex of the head of the householdपरिवार के मुखिया का लिंग
12Whether the head of the household belongs to Scheduled Caste/Scheduled Tribe/Otherक्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य से संबंधित है
13Ownership status of the census houseजनगणना गृह का स्वामित्व स्वरूप
14Number of dwelling rooms exclusively in possession of the householdपरिवार के विशेष उपयोग में उपलब्ध आवासीय कमरों की संख्या
15Number of married couple(s) living in the householdपरिवार में रहने वाले विवाहित जोड़ों की संख्या
16Main source of drinking waterपेयजल का मुख्य स्रोत
17Availability of drinking water sourceपेयजल स्रोत की उपलब्धता
18Main source of lightingप्रकाश का मुख्य स्रोत
19Access to latrineशौचालय की उपलब्धता
20Type of latrineशौचालय का प्रकार
21Waste water outletअपशिष्ट जल निकास की व्यवस्था
22Availability of bathing facilityस्नान की सुविधा की उपलब्धता
23Availability of kitchen and LPG/PNG connectionरसोई तथा एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता
24Main fuel used for cookingखाना पकाने में उपयोग होने वाला मुख्य ईंधन
25Radio/Transistorरेडियो/ट्रांजिस्टर
26Televisionटेलीविजन
27Access to internetइंटरनेट की उपलब्धता
28Laptop/Computerलैपटॉप/कंप्यूटर
29Telephone/Mobile Phone/Smartphoneटेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्टफोन
30Bicycle/Scooter/Motorcycle/Mopedसाइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड
31Car/Jeep/Vanकार/जीप/वैन
32Main Cereal consumed in the householdपरिवार में उपभोग किया जाने वाला मुख्य अनाज
33Mobile Number (for census related communications only)मोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी संपर्क हेतु)

लिव-इन कपल को भी मिलेगा दर्जा,

इस जनगणना में एक अहम बदलाव यह है कि अगर कोई लिव-इन कपल अपने रिश्ते को स्थायी मानता है, तो उसे विवाहित जोड़े की तरह गिना जाएगा. यह जानकारी सेल्फ-एन्यूमरेशन पोर्टल पर जारी FAQs में दी गई है.

यह भी पढ़ें: DAC Approval से डिफेंस सेक्टर के बुरे दिन खत्म? 8% तक उछला Ideaforge Tech, जानें HAL-BEL-GRSE का हाल

क्या देनी होगी कोई फीस?

जनगणना पूरी तरह से सरकारी प्रक्रिया है और इसमें भाग लेने के लिए नागरिकों को कोई भी फीस नहीं देनी होगी. सरकार ने साफ किया है कि अगर कोई व्यक्ति जनगणना के नाम पर पैसे मांगता है, तो वह धोखाधड़ी है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसे न दें. केवल अधिकृत सरकारी कर्मचारी ही जनगणना का काम करेंगे और यह पूरी प्रक्रिया मुफ्त होगी.

कौन हैं ‘प्रगति’ और ‘विकास’?

इस बार की जनगणना को ज्यादा आकर्षक और लोगों से जुड़ा बनाने के लिए सरकार ने दो नए मैस्कॉट भी लॉन्च किए हैं- ‘प्रगति’ और ‘विकास’. ‘प्रगति’ महिला का प्रतिनिधित्व करती है, जबकि ‘विकास’ पुरुष का प्रतीक है. इन दोनों के जरिए यह संदेश दिया गया है कि 2047 तक विकसित भारत बनाने में महिलाओं और पुरुषों की बराबर भागीदारी जरूरी है.

सरकार के मुताबिक, Census 2027 में देशभर में 30 लाख से ज्यादा एन्यूमरेटर, सुपरवाइजर और अधिकारी इस प्रक्रिया में शामिल होंगे, जिससे यह दुनिया की सबसे बड़ी डेटा कलेक्शन एक्सरसाइज में से एक बनेगी.