TV9 के WITT Summit 2026 में शामिल होंगे एमपी-राजस्थान समेत इन राज्यों के मुख्यमंत्री; ‘India & The World’ पर पेश करेंगे अपना विजन
TV9 का WITT Summit 2026, 23-24 मार्च को दिल्ली में होगा जहां पीएम मोदी मुख्य अतिथि होंगे. इसमें ‘India & The World’ थीम पर देश के बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. इसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे और भारत के विकास और भविष्य की दिशा पर मंथन करेंगे.
TV9 नेटवर्क का बहुप्रतीक्षित ‘What India Thinks Today Summit 2026’ (WITT Summit 2026) अपने चौथे संस्करण के साथ 23-24 मार्च को राजधानी दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है. इस बार यह समिट पहले से ज्यादा भव्य और प्रभावशाली होने वाला है जहां देश की राजनीति, अर्थव्यवस्था और भविष्य से जुड़े बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. यह समिट ‘इंडिया एंड द वर्ल्ड’ थीम पर है. इस कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा जो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इस समिट में कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी मंच साझा करेंगे.
किन प्रदेशों के मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत
WITT Summit 2026 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार शामिल होंगे. ये सभी नेता देश के विकास, नीतियों और भविष्य की दिशा पर अपने विचार साझा करेंगे जिससे यह मंच राष्ट्रीय विमर्श का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है.
क्या होगी थीम
TV9 नेटवर्क का ‘What India Thinks Today Summit 2026’ ऐसे समय में हो रहा है, जब भारत तेजी से बदलते दौर से गुजर रहा है-चाहे वह अर्थव्यवस्था हो, राजनीति, तकनीक या समाज. यह समिट इसी बदलाव को समझने और दुनिया के सामने भारत की नई तस्वीर पेश करने की कोशिश करेगा.
‘India & The World’ थीम के तहत यह मंच देश के सामने मौजूद चुनौतियों और अवसरों पर खुलकर चर्चा करेगा. इसमें एक्सपर्ट्स, बिजनेस लीडर्स और समाज के प्रमुख लोग मिलकर यह समझने की कोशिश करेंगे कि भारत को आगे कैसे एक विकसित देश बनाया जा सकता है.
ये दिग्गज भी बनेंगे समिट का हिस्सा
इस मंच पर राजनीतिक जगत की कई प्रमुख हस्तियां भी नजर आएंगी. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और अश्विनी वैष्णव भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, लोकसभा सांसद अखिलेश यादव और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी समिट का हिस्सा बनेंगे.
इसे भी पढ़ें: WITT Summit 2026 में PM मोदी का मुख्य भाषण ‘भारत और विश्व’ के लिए तय करेगा संवाद की दिशा, जुटेंगी दिग्गज हस्तियां
