2 अप्रैल को संसद में पेश होगा वक्फ बिल, जानें वक्फ बोर्ड के पास पूरे देश में कितनी है संपत्ति
वक्फ संशोधन बिल 2 अप्रैल को लोकसभा में पेश होगा, जिस पर सभी पार्टियों ने व्हिप जारी किया है. भारत में वक्फ बोर्ड के पास 7.87 लाख संपत्तियां हैं, जिनमें सबसे ज्यादा संपत्तियां उत्तर प्रदेश में हैं. हालांकि, वक्फ बोर्ड एक कानूनी इकाई है, जो वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और देखरेख के लिए जिम्मेदार होता है.
Waqf Properties: वक्फ संशोधन बिल 2 अप्रैल को लोकसभा में पेश किया जाएगा. बिजनेस एडवाइजरी कमेटी के बैठक में इस पर मुहर भी लग चुकी है. वहीं, भारतीय जनता पार्टी सहित करीब सभी पक्ष- विपक्ष की पार्टियों ने अपने सांसदों को लोकसभा में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है. ऐसे में बक्फ बिल को लेकर आम जनता के बीच फिर से चर्चा शुरू हो गई है. तो आइए जानते हैं वक्फ बोर्ड क्या है और देश के अलग-अलग राज्यों में इसके पास कितनी संपत्तियां हैं.
PIB की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में वक्फ बोर्ड के पास करीब 7.87 लाख संपत्तियां हैं. ये संपत्तियां अलग-अलग राज्यों में है. लेकिन वक्फ के पास सबसे ज्यादा संपत्तियां उत्तर प्रदेश में है. उत्तर प्रदेश में वक्फ के पास कुल 2,14,707 संपत्तियां हैं. इनमें से 1,99,701 संपत्तियां सुन्नी वक्फ के पास और 15,006 संपत्तियां शिया वक्फ के पास हैं. इसके बाद, पश्चिम बंगाल का स्थान आता है. यहां पर 80,480 वक्फ संपत्तियां हैं, जबकि तमिलनाडु में 60,223 वक्फ संपत्तियां दर्ज हैं.
राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में वक्फ बोर्ड की पंजीकृत अचल संपत्तियों की डिटेल्स
| क्र. सं. | राज्य/यूटी वक्फ बोर्ड का नाम | पंजीकृत वक्फ संपत्तियों की संख्या |
|---|---|---|
| 1 | अंडमान और निकोबार द्वीप | 150 |
| 2 | आंध्र प्रदेश | 10,708 |
| 3 | असम | 1,616 |
| 4 | बिहार (शिया) | 1,672 |
| 5 | बिहार (सुन्नी) | 6,480 |
| 6 | चंडीगढ़ | 34 |
| 7 | छत्तीसगढ़ | 2,665 |
| 8 | दादरा और नगर हवेली | 32 |
| 9 | दिल्ली | 1,047 |
| 10 | गुजरात | 30,881 |
| 11 | हरियाणा | 23,117 |
| 12 | हिमाचल प्रदेश | 4,494 |
| 13 | झारखंड | 435 |
| 14 | जम्मू और कश्मीर | 32,506 |
| 15 | कर्नाटक | 58,578 |
| 16 | केरल | 49,019 |
| 17 | लक्षद्वीप | 896 |
| 18 | मध्य प्रदेश | 31,342 |
| 19 | महाराष्ट्र | 31,716 |
| 20 | मणिपुर | 966 |
| 21 | मेघालय | 58 |
| 22 | ओडिशा | 8,510 |
| 23 | पुडुचेरी | 693 |
| 24 | पंजाब | 58,608 |
| 25 | राजस्थान | 24,774 |
| 26 | तमिलनाडु | 60,223 |
| 27 | त्रिपुरा | 2,643 |
| 28 | तेलंगाना | 41,567 |
| 29 | उत्तर प्रदेश (सुन्नी) | 1,99,701 |
| 30 | उत्तर प्रदेश (शिया) | 15,006 |
| 31 | उत्तराखंड | 5,317 |
| 32 | पश्चिम बंगाल | 80,480 |
| कुल | 785,934 |
वक्फ बोर्ड क्या है
वक्फ बोर्ड एक कानूनी इकाई है, जो वक्फ संपत्तियों (Waqf properties) के प्रबंधन और देखरेख के लिए जिम्मेदार होता है. यह मुस्लिम धर्मार्थ, धार्मिक और सामाजिक उद्देश्यों से जुड़ी संपत्तियों का नियंत्रण करता है. ऐसे वक्फ का मतलब होता है किसी संपत्ति या धन को धार्मिक या परोपकारी उद्देश्यों के लिए समर्पित कर देना, ताकि उसका लाभ समुदाय को मिलता रहे. इस्लामिक कानून के तहत, जब कोई व्यक्ति अपनी संपत्ति वक्फ कर देता है, तो वह संपत्ति स्थायी रूप से अल्लाह के नाम पर दान मानी जाती है और उसका उपयोग धार्मिक, सामाजिक और कल्याणकारी कार्यों के लिए किया जाता है।
Latest Stories
दो दशक का दर्द भरा इंतजार खत्म, भारत बना महिला विश्व कप का चैंपियन; सपनों की नगरी में ख्वाब बने हकीकत
LVM3-M5 Launch: ‘बाहुबली’ ने रचा इतिहास, भारत का अब तक का सबसे भारी सैटेलाइट GSAT-7R पहुंचा अंतरिक्ष में
Women’s World Cup: दर्द को गर्व में… संघर्ष को विरासत में बदलने का मौका, लड़कियों लहरा दो तिरंगा; धड़का दो अरबों दिल
