पंजाब, हरियाणा, UP समेत कई जगहों में 32 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट! जानें देशभर में मौसम का हाल

देश के ज्यादातर हिस्सों में अब सर्दी धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही है और गर्मी की दस्तक साफ दिखाई देने लगी है. उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान सामान्य से ज्यादा रहने वाला है, जिससे दिन में गर्मी महसूस होगी. वहीं पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर बना रह सकता है. दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ और तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है.

क्या है मौसम का हाल Image Credit: Vipin Kumar/HT via Getty Images

IMD Weather Update: देश के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में इस सप्ताह अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर रह सकता है. यानी फरवरी के आखिरी और मार्च की शुरुआत में ही कई राज्यों में हल्की गर्मी का एहसास बढ़ने लगेगा. वहीं दूसरी ओर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है.

उत्तर-पश्चिम भारत में बढ़ेगा तापमान

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में आने वाले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि हफ्ते के दौरान इन इलाकों में तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ज्यादा रह सकता है. इसका मतलब है कि दिन के समय धूप तेज रहेगी और दोपहर में गर्मी महसूस होगी.

मध्य भारत में फिलहाल तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा, लेकिन अगले कुछ दिनों में यहां भी 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी संभव है. पूर्वी भारत में भी शुरुआत में खास बदलाव नहीं होगा, हालांकि तीन दिन बाद यहां भी तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है. महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों में 3 से 4 डिग्री तक तापमान बढ़ने के संकेत हैं. गुजरात में दो दिन बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है. हफ्ते के आखिर तक मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री ऊपर रहने की संभावना है.

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार

मौसम प्रणाली की बात करें तो कच्छ, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, पश्चिम राजस्थान और केरल समेत कई क्षेत्रों में निचले स्तर पर साइक्लोन सर्कुलेशन बना हुए हैं. इसके अलावा उत्तर तमिलनाडु से दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश तक एक ट्रफ रेखा एक्टिव है. पूर्वोत्तर असम के ऊपर भी साइक्लोन सर्कुलेशन मौजूद है. इन सभी सिस्टम के संयुक्त असर से देश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. 3 और 4 मार्च को फिर से जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 27 और 28 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है. तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है.

दिल्ली-एनसीआर का मौसम कैसा रहेगा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री के बीच दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान कई जगह सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक ऊपर रहा. आसमान ज्यादातर साफ रहा और पश्चिमी दिशा से करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं.

27 फरवरी को दिल्ली में सुबह साफ मौसम रहेगा, लेकिन दोपहर बाद हल्के बादल आ सकते हैं. रात के समय हल्की धुंध रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है, जो सामान्य से काफी ऊपर होगा. 28 फरवरी को भी मौसम साफ रहेगा और सुबह हल्की धुंध दिख सकती है. अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम 13 से 15 डिग्री के बीच रह सकता है.

इसे भी पढ़ें- पाकिस्तान और अफगानिस्तान का कितना लंबा है बॉर्डर, किसके पास ज्यादा टैंक, फाइटर प्लेन और सैनिक, देखें किसमें कितना दम

Latest Stories

PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच 40 मिनट तक बातचीत, द्विपक्षीय सहयोग और रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

नीतीश कुमार दिल्ली गए, क्या खत्म होगी शराबबंदी, नए CM सम्राट चौधरी के इन 3 बयानों से मिल जाएगा जवाब

लोकसभा में 357 सीटों का होगा इजाफा! जानें आपकी सीट का क्या होगा, कैसे पड़ेंगे वोट और महिलाओं के लिए क्या बनेगा फॉर्मूला

केंद्र सरकार ने लोकसभा की सीटों को बढ़ाकर 850 करने का रखा प्रस्ताव, सांसदों के भेजा गया विधेयक का ड्राफ्ट

गर्मी का कहर शुरू! यूपी में 5 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान; कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

सम्राट चौधरी के माथे पर सजेगा बिहार के मुख्यमंत्री का ताज, नीतीश कुमार के बाद संभालेंगे राज्य की कमान