7 दिन तक नहीं थमेगा मौसम का कहर, UP समेत कई राज्यों में बारिश, ओले और तेज हवाओं का अलर्ट
पश्चिमी विक्षोभ के असर से देशभर में मौसम बदल सकता है. उत्तर भारत से लेकर मध्य और पूर्वी हिस्सों तक बारिश, ओले और तेज हवाओं का अलर्ट है. दिल्ली और यूपी में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. ऐसे में अगले 7 दिन मौसम अस्थिर रहेगा, जिससे लोगों और किसानों को सावधानी बरतने की जरूरत है.
IMD Weather Alert: देश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई राज्यों में बारिश, ओले गिरने और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक यह बदलाव अगले एक हफ्ते तक जारी रह सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन किसानों को परेशानी भी बढ़ सकती है.
उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और ओलों का असर
उत्तर भारत के कई राज्यों में 5 अप्रैल को बारिश और ओलावृष्टि का असर दिखाई देगा. इसके बाद 7 और 8 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिससे मौसम फिर बिगड़ सकता है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है. वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं.
इसके असर से देश के मध्य और पूर्वी राज्य भी नहीं बच सकेंगे. क्योंकि पश्चिमि विक्षोभ की वजह से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अलग-अलग दिनों पर मौसम ज्यादा खराब हो सकता है. इनमें बारिश, बिजली गिरने और ओले की चेतावनी दी गई है.
यूपी में अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
IMD के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अगले 7 दिनों में तापमान ऊपर-नीचे होता रहेगा. पहले 2 दिन तापमान गिरेगा, फिर थोड़ा बढ़ेगा और उसके बाद फिर से गिरावट आएगी. इस बदलाव से लोगों को कभी ठंडक तो कभी गर्मी का अहसास होगा.
दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?
- 5 अप्रैल को दिन में बादल छाए रहेंगे और शाम को गरज-चमक हो सकती है.
- 6 अप्रैल को मौसम थोड़ा साफ रहेगा लेकिन तापमान सामान्य से नीचे रहेगा.
- 7 अप्रैल को फिर से बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें- दिल्ली में कमर्शियल गैस यूजर्स को बड़ा झटका! LPG सिलेंडर के लिए PNG कनेक्शन हुआ अनिवार्य; क्या है नया आदेश?
Latest Stories
भारत-पाक के ऊपर बना 1000 KM का लंबा बादलों का घेरा, भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों पर सबसे ज्यादा खतरा
कहीं बारिश तो कहीं तूफान का अलर्ट! आने वाले 4 दिनों में UP समेत इन 8 राज्यों में गिरेगा तापमान
रोज कितना तेल खाना है सही, ज्यादा सेवन बन सकता है बीमारी की वजह, FSSAI ने बताई हेल्दी लिमिट
