भारी बारिश के लिए हो जाएं तैयार! कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट, IMD ने बढ़ाई चिंता
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 2 से 3 दिनों में पूरे देश को कवर कर लेगा. उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
Kya Hai Mausam Ka Hal: देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, मानसून 7 जुलाई तक गुजरात और हरियाणा के शेष हिस्सों के साथ राजस्थान के कुछ और इलाकों में पहुंच चुका है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 से 3 दिनों में मानसून राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तर अरब सागर के बाकी हिस्सों में भी दस्तक दे देगा. इसके बाद पूरे देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून का विस्तार पूरा हो जाएगा.
कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश की आशंका के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा देश के आधे से अधिक राज्यों में येलो अलर्ट प्रभावी है.
उत्तर भारत में तेज होगी बारिश
IMD के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ने वाली हैं. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. कुछ स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
इन राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश होने का अनुमान है. वहीं, 8 जुलाई को पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाकों और सिक्किम में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है.
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में 7 से 10 जुलाई के बीच मौसम सुहावना रहने का अनुमान है. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. गरज-चमक के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. बारिश के चलते अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.
इसे भी पढें- Closing Bell: ₹8 लाख करोड़ डूबे! सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश, अमेरिका-ईरान के बीच तनाव ने मचाई बाजार में तबाही
Latest Stories
दिल्ली-NCR वालों को मिलेगी गर्मी से राहत! IMD का येलो अलर्ट; आंधी-तूफान के साथ होगी झमाझम बारिश
कहीं भारी बारिश, कहीं उमस का कहर! यूपी-दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम का डबल अटैक, जानें 7 दिनों का अपडेट
भारत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पहली बार UN के कंज्यूमर प्रोटेक्शन सेशन का करेगा अध्यक्षता; जानें डिटेल
