TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

महात्मा गांधी से पहले नोटों पर लगती थीं ये तस्वीरें, कब और कैसे छपी करेंसी पर राष्ट्रपिता की फोटो?

भारतीय नोटों पर आज तो महात्मा गांधी की तस्वीर लगती है, लेकिन क्या आपको पता है शुरू से नोटों पर महात्मा गांधी की तस्वीर नहीं थी. उनसे पहले इन जानवरों की तस्वीरें लगती थीं. आइए जानते हैं पूरी डिटेल.

भारतीय करेंसी Image Credit: GettyImages

आज 2 अक्टूबर है. इसी दिन देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हुआ था. इन दोनों लोगों ने देश को आजादी दिलाने में भरपूर सहयोग किया. देश 15 अगस्त 1947 में आजाद हो गया. 1950 में हमारा संविधान लागू हो गया. देश को नया प्रधानमंत्री मिल गया. देश के विकास के लिए नोट भी छपने लगे. लेकिन उन पर महात्मा गांधी की तस्वीर नहीं थी. भारत एक विविधताओं से भरा देश है. यहां भिन्न-भिन्न तरीके के लोग हैं और हर हिस्से में अलग-अलग संस्कृतियां हैं. ऐसे में देश की करेंसी पर किस व्यक्ति की फोटो होगी. ये बड़ा सवाल रहता है. अभी भारत की करेंसी पर महात्मा गांधी की तस्वीर लगी हुई है. लेकिन क्या आपको पता है कि करेंसी पर गांधी जी की फोटो को पहले रिजेक्ट कर दिया गया था और बाद में फोटो  लगाई गई. उनके पहले सारनाथ स्तंभ और हिरण की तस्वीरें लगती थीं. 1969 में पहली बार उनकी तस्वीर नोटों पर छपी.

किसी भी देश की करेंसी उसके इतिहास और संस्कृति को दर्शाती है. दुनिया के कई सारे देशों में उनके वहां के प्रमुख हस्तियों की तस्वीर है. अमेरिका की करेंसी पर वहां के पूर्व राष्ट्रपति की तस्वीर है, पाकिस्तान की करेंसी पर जिन्ना की तस्वीर. भारत की करेंसी पर महात्मा गांधी पर की तस्वीर है, लेकिन शुरू में रुपये पर महात्मा गांधी की तस्वीर को रिजेक्ट कर दिया गया था.

महात्मा गांधी से पहले लगती थीं ये तस्वीरें

ऐसा लग सकता है कि महात्मा गांधी देश के राष्ट्रपिता हैं तो उनकी तस्वीर ही लगी होगी करेंसी पर. लेकिन ऐसा नहीं है. भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक देश की आजादी के बाद से आरबीआई ने नए नोट छापना जारी रखा. 1949 में यह तय किया गया कि राजा की तस्वीर की जगह महात्मा गांधी की लगेगी, लेकिन बाद ने इस बात पर आम सहमति बनी कि गांधी की तस्वीर जगह सारनाथ की तस्वीर लगाई जाएगी. इसी के साथ ही करीब 10 सालों तक 1950-60 के दशक तक नोटों पर हिरण, टाइगर, हीराकुंड डैम और आर्यभट्ट सैटेलाइट की तस्वीर आती रही.

पहली बार कब लगी महात्मा गांधी की तस्वीर

पहली बार 1969 में महात्मा गांधी के जन्मदिन पर उनकी तस्वीर करेंसी पर लगाई गई, जिसमें पीछे उनके सेवाग्राम आश्रम की तस्वीर लगी हुई थी. उसके बाद 1987 में राजीव गांधी सरकार ने 500 रुपये के नए नोट जारी किए थे. जिन पर महात्मा गांधी की तस्वीर थी. RBI ने 1996 में महात्मा गांधी सीरीज लॉन्च की, जिसमें वॉटरमार्क और सुरक्षा धागे जैसी बढ़ी हुई सुरक्षा सुविधाएं शामिल थीं. इसके बाद से ही महात्मा गांधी भारतीय नोटों पर स्थायी चेहरा बन गए.