मेघालय इतना सुंदर, फिर क्यों है इसका ये शहर सबसे अधिक प्रदूषित
स्विस एयर क्वालिटी टेक्नॉलॉजी कंपनी IQ एयर की 2024 की एक रिपोर्ट सामने आई है. इस रिपोर्ट में मेघालय का बर्नीहाट शहर सबसे प्रदूषित शहरों में टॉप पर है. साथ ही इस रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में से 13 भारत में हैं. इन शहरों में मेघालय का बर्नीहाट सबसे ऊपर है.
Most polluted cities: भारत में कुछ ही ऐसे शहर है जो अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते है. इस छोटे से राज्य को किसी की नजर लग गई है. दरअसल, स्विस एयर क्वालिटी टेक्नॉलॉजी कंपनी IQ एयर की 2024 की एक रिपोर्ट सामने आई है. इस रिपोर्ट में मेघालय का बर्नीहाट शहर सबसे प्रदूषित शहरों में टॉप पर है. साथ ही इस रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में से 13 भारत में हैं. इन शहरों में मेघालय का बर्नीहाट सबसे ऊपर है.
मेघालय को लगी किसकी नजर?
मेघालय का बर्नीहाट शहर एक समय में अपनी हरियाली और प्राकृतिक संसाधनों के लिए फेमस था. अब प्रदूषण का सामना कर रहा है. ऐसे में आइए विस्तार से जानते है कि इस भीषण प्रदूषण का कारण क्या है. दरअसल, बर्नीहाट में 41 से ज्यादा फैक्ट्रियां हैं. इनमें इस्पात, सीमेंट, शराब और कोल्ड ड्रिंक बनाने वाली फैक्ट्रियां शामिल हैं. इन इंडस्ट्री से निकलने वाली प्रदूषणकारी गैसों और कणों के कारण यहां का एयर क्वालिटी स्तर काफी खराब है.
भारी ट्रैफिक भी है कारण
इन सब के अलावा यह शहर असम और मेघालय के बीच एक प्रमुख ट्रांजिट पॉइंट भी है. इससे भारी ट्रक यातायात से भी प्रदूषण बढ़ता है. दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों से अलग बर्नीहाट में प्रदूषण पर कड़ी निगरानी नहीं की जाती. स्थानीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कमी है. इसकी निगरानी का काम शिलांग से किया जाता है. शिलांग यहां से लगभग 70 किलोमीटर दूर है. इस वजह से प्रदूषण के स्तर पर नजर रखना और उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है.
| क्रम संख्या | शहर का नाम | राज्य |
|---|---|---|
| 1 | बर्नीहाट | मेघालय |
| 2 | दिल्ली | दिल्ली |
| 3 | मुल्लांपुर | पंजाब |
| 4 | फरीदाबाद | हरियाणा |
| 5 | लोनी | उत्तर प्रदेश |
| 6 | नई दिल्ली | दिल्ली |
| 7 | गुरुग्राम | हरियाणा |
| 8 | श्रीगंगानगर | राजस्थान |
| 9 | ग्रेटर नोएडा | उत्तर प्रदेश |
| 10 | भिवाड़ी | राजस्थान |
| 11 | मुजफ्फरनगर | उत्तर प्रदेश |
| 12 | हनुमानगढ़ | राजस्थान |
| 13 | नोएडा | उत्तर प्रदेश |
——————-
| क्रम संख्या | देश का नाम |
|---|---|
| 1 | चाड |
| 2 | बांग्लादेश |
| 3 | पाकिस्तान |
| 4 | कांगो |
| 5 | भारत |
क्या है और राज्यों का हाल?
साल 2024 में भारत के PM 2.5 का औसत स्तर 50.6 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर था. यह साल 2023 में 54.4 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर था. इसका मतलब है कि भारत में प्रदूषण की स्थिति में थोड़ी बहुत कमी आई है. दिल्ली PM 2.5 का स्तर 108.3 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर है. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के कई शहरों में प्रदूषण की समस्या बहुत गंभीर है. इन शहरों में प्रदूषण का स्तर WHO द्वारा निर्धारित सीमा से दस गुना अधिक है.
Latest Stories
TV9 CBC 2026: दूसरे दिन IT कंपनियों के खिलाड़ियों का जलवा, रोमांचक मुकाबलों में कई स्टार खिलाड़ी अगले राउंड में पहुंचे
देश में बढ़ेगी भीषण गर्मी, राजस्थान और यूपी में हीटवेव का अलर्ट; कई राज्यों में बारिश की संभावना
TV9 Corporate Badminton Championship: पहले दिन खिलाड़ियों ने बिखेरी चमक… Pullela Gopichand बोले- ऐसे आयोजन से बढ़ती है फिटनेस
