तेलंगाना में शुरू हुआ देश का पहला PM MITRA पार्क, 24000 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार, प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के वारंगल में देश के पहले PM MITRA पार्क का उद्घाटन किया. 1695 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पार्क में 6000 करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश आने की उम्मीद है. 1327 एकड़ में फैले इस टेक्सटाइल पार्क से 24400 से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना के वारंगल में देश के पहले PM MITRA पार्क का उद्घाटन किया. यह पार्क 1695.54 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है. केंद्र सरकार का मानना है कि यह प्रोजेक्ट भारत के टेक्सटाइल सेक्टर को नई गति देगी. इस पार्क में 6000 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश की संभावना जताई गई है. 1327 एकड़ में फैला यह पार्क रोजगार और उद्योग दोनों के लिए बड़ा केंद्र बनने जा रहा है. सरकार के अनुसार यहां 24400 से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होंगे. साथ ही हजारों लोगों को पहले ही काम मिलना शुरू हो चुका है.
टेक्सटाइल सेक्टर को मिलेगा बड़ा फायदा
PM MITRA पार्क को भारत के टेक्सटाइल सेक्टर के लिए बड़ी पहल माना जा रहा है. सरकार का कहना है कि यह पार्क टेक्सटाइल उद्योग की पूरी वैल्यू चेन को एक ही जगह उपलब्ध कराएगा. इससे कपड़ा उद्योग को लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी. पार्क के जरिए भारत के टेक्सटाइल निर्यात को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है.
6000 करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश की उम्मीद
सरकार के अनुसार इस पार्क में 6000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश आने की संभावना है. फिलहाल पार्क का करीब 62 फीसदी हिस्सा उद्योगों को आवंटित किया जा चुका है. इससे यह साफ है कि निवेशकों की रुचि इस परियोजना में तेजी से बढ़ रही है. सरकार ने प्रत्येक PM MITRA पार्क के लिए 300 करोड़ रुपये का फंड भी तय किया है ताकि निवेशकों को आकर्षित किया जा सके.ॉ
ये भी पढ़ें- PM मोदी बोले 1 साल तक ना खरीदें सोना, पेट्रोल-डीजल पर कही ये बड़ी बात, देशहित में जिम्मेदारी निभाने की अपील
महिलाओं को रोजगार देने पर रहेगा फोकस
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि PM MITRA पार्क देश में टेक्सटाइल क्रांति को आगे बढ़ाएगा. उन्होंने कहा कि इससे खासतौर पर महिलाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे. टेक्सटाइल सेक्टर में महिलाओं की भागीदारी पहले से काफी अधिक रही है और यह पार्क उस अवसर को और मजबूत करेगा.
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा पार्क
यह पार्क आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ विकसित किया गया है. इसमें बेहतर रोड नेटवर्क, बिजली सब स्टेशन और पानी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. साथ ही यह प्रमुख रेलवे नेटवर्क और बंदरगाहों से जुड़ा हुआ है. इससे उद्योगों को लॉजिस्टिक और निर्यात में आसानी होगी.
सात राज्यों में बन रहे हैं PM MITRA पार्क
केंद्र सरकार ने PM MITRA योजना के तहत सात राज्यों में ऐसे पार्क बनाने को मंजूरी दी है. इनमें कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और गुजरात शामिल हैं. सरकार का लक्ष्य भारत को टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात का वैश्विक केंद्र बनाना है.
Latest Stories
कैसे लीक हुआ NEET का पेपर, केरल से राजस्थान तक नेटवर्क; जांच के दायरे में 410 सवाल… ऐसे हुआ खुलासा
NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, अब दोबारा होगा एग्जाम, NTA ने लिया बड़ा फैसला
देशभर में मौसम का अलर्ट जारी, कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का खतरा, राजस्थान में हीटवेव की चेतावनी
