PM मोदी बोले 1 साल तक ना खरीदें सोना, पेट्रोल-डीजल पर कही ये बड़ी बात, देशहित में जिम्मेदारी निभाने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना की जनसभा में वैश्विक युद्ध संकट का जिक्र करते हुए लोगों से पेट्रोल और डीजल का सोच समझकर इस्तेमाल करने की अपील की. उन्होंने कहा कि युद्ध की वजह से पेट्रोल और खाद की कीमतों में तेजी आई है और सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ा है. पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार लोगों को मुश्किलों से बचाने की कोशिश कर रही है.
PM Modi On Gold Buying: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए देशवासियों से 1 साल तक सोना ना खरीदने की अपील की. इसके अलावा उन्होंने पेट्रोल और डीजल का सोच समझकर इस्तेमाल करने की अपील की. उन्होंने कहा कि दुनिया में चल रहे युद्धों का असर भारत समेत कई देशों पर पड़ रहा है. युद्ध की वजह से पेट्रोल और खाद की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है. साथ ही सप्लाई चेन पर भी दबाव बना है, जिससे कई तरह की परेशानियां सामने आ रही हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार लोगों को इन मुश्किलों से बचाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने नागरिकों से देशहित में जिम्मेदारी निभाने और संसाधनों का सही उपयोग करने का अपनी किया. जानें पीएम मोदी के भाषण की अहम बातें
एक साल तक ना खरीदें सोना
पीएम मोदी ने सोने के आयात पर भारी विदेशी मुद्रा खर्च होने का जिक्र करते हुए लोगों से अपील की है कि एक साल तक सोने के गहने ना खरीदें. उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे त्याग भी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दे सकते हैं.
कार पूलिंग करें, मेट्रो से जाएं
उन्होंने कहा कि शहरों में जहां मेट्रो है, वहां हम तय करें कि हम मेट्रो का ही उपयोग करेंगे. ज्यादा से ज्यादा मेट्रो में ही जाएंगे.अगर कार में ही जाना जरूरी है तो फिर कार पूलिंग करने का प्रयास करें और भी लोगों को साथ बिठा लें.
रेलवे से सामान भेजें
मोदी ने कहा कि अगर हमें कहीं सामान भेजना हो तो कोशिश करनी है कि वह ज्यादा से ज्यादा रेलवे, गुड्स के जो ट्रेन होती है, रेलवे की सर्विसेस से भेजें ताकि इलेक्ट्रिक रेलवे होने के कारण पेट्रोल-डीजल की जरूरत नहीं पड़ती है. जिन लोगों के पास इलेक्ट्रिक व्हीकल है, वो भी कोशिश करें कि इलेक्ट्रिक व्हीकल का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें.
वर्क फ्रॉम होम अपनाएं
हमने कोरोना के समय में वर्क फ्रॉम होम की, ऑनलाइन मीटिंग्स की, वीडियो कॉन्फ्रेंस की, ऐसी अनेक व्यवस्थाएं विकसित की और हमें आदत भी हो गई थी. आज समय की मांग ऐसी है कि उन व्यवस्थाओं को हम फिर से शुरू करें तो वह देश हित में होगा। वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन कॉन्फ्रेंसेस, वर्चुअल मीटिंग्स, इनको हमें फिर से प्राथमिकता देनी है। साथियों, आज जो संकट है, उसमें हमें विदेशी मुद्रा बचाने पर भी बहुत जोर देना होगा। क्योंकि दुनिया में पेट्रोल-डीजल इतना ज्यादा महंगा हो गया है, पहले से कई गुना ज्यादा कीमतें बढ़ गई हैं।
युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैश्विक युद्ध और तनाव का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर दिखाई दे रहा है. पेट्रोल और उर्वरक की कीमतों में तेजी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. उन्होंने कहा कि सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ने से कई देशों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. भारत भी इन चुनौतियों से पूरी तरह अछूता नहीं है. हालांकि सरकार लगातार हालात को संभालने की कोशिश कर रही है.
पेट्रोल और डीजल बचाने की अपील
प्रधानमंत्री ने लोगों से पेट्रोल और डीजल का जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि देशहित में एनर्जी बचाना जरूरी है. अगर लोग ईंधन का सही तरीके से उपयोग करेंगे तो इससे देश पर पड़ने वाला आर्थिक दबाव कम हो सकता है. उन्होंने इसे एक बड़े राष्ट्रीय संकल्प के रूप में अपनाने की बात कही.
देश को चुनौतियों से निकालने पर जोर
मोदी ने कहा कि वैश्विक संकट के समय हर नागरिक की जिम्मेदारी बढ जाती है. उन्होंने कहा कि सरकार अपनी तरफ से लोगों को राहत देने के लिए लगातार कदम उठा रही है. लेकिन नागरिकों को भी सहयोग करना होगा. उन्होंने कहा कि जब दुनिया मुश्किल दौर से गुजर रही हो तब देश को सबसे ऊपर रखना जरूरी है.
Latest Stories
Kotak Mahindra Bank में होगा बड़ा बदलाव, Ashok Vaswani साल के अंत में छोड़ेंगे MD & CEO का पद
अगले साल भारत आ सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप, लास्ट स्टेज में है ट्रेड डील; अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान
₹70,000 करोड़ की सबमरीन डील, इन 3 डिफेंस स्टॉक की बदल सकती है तस्वीर; 5 साल में 1800% फीसदी तक रिटर्न
