इजराइली संसद में बोले पीएम मोदी, निर्दोष नागरिकों की हत्या को नहीं ठहराया जा सकता जायज; हमास हमलों का किया निंदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल दौरे के दौरान इजराइली संसद को संबोधित करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराया. पीएम मोदी ने कहा कि निर्दोष नागरिकों की हत्या को किसी भी सूरत में जायज नहीं ठहराया जा सकता और भारत आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़ा है. उन्होंने 7 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा किए गए आतंकी हमले की निंदा की.

पीएम मोदी Image Credit: tv9 bharatvarsh

PM Modi Israel visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दोपहर करीब 4:15 बजे (IST) दो दिवसीय यात्रा के लिए इजराइल के तेल अवीव पहुंचे. प्रधानमंत्री के रूप में यह नरेंद्र मोदी की इजराइल की दूसरी यात्रा है. इससे पहले उन्होंने 2017 में इजराइल का दौरा किया था. संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया में ऐसा कोई भी कारण नहीं हो सकता, जो निर्दोष नागरिकों की हत्या को जायज ठहरा सके. उन्होंने आतंकवाद के प्रति भारत की जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर देते हुए कहा कि आतंकवाद को किसी भी रूप में सही नहीं ठहराया जा सकता. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने भी लंबे समय तक आतंकवाद का दर्द सहा है. उन्होंने 26/11 मुंबई हमले और उसमें जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को याद किया, जिनमें इजराइली नागरिक भी शामिल थे.

4,000 से अधिक भारतीय सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस भूमि से भारत का संबंध बलिदान से भी जुड़ा हुआ है. उन्होंने बताया कि प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इस क्षेत्र में 4,000 से अधिक भारतीय सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी. संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए निरंतर वैश्विक कार्रवाई की आवश्यकता है और इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद हर जगह शांति के लिए खतरा पैदा करता है.

हमास द्वारा किए गए आतंकवादी हमलों की निंदा

गाजा शांति पहल पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि शांति का मार्ग आसान नहीं है. प्रधानमंत्री मोदी ने 7 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा किए गए बर्बर आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और कहा, “हम आपके दर्द को महसूस करते हैं, हम आपके शोक में भागीदार हैं.” इजराइली संसद को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “इस समय भारत पूरी दृढ़ता के साथ इजराइल के साथ खड़ा है.”

पीएम मोदी को किया गया सम्मानित

इजराइल की संसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “Speaker of the Knesset Medal” से सम्मानित किया. यह नेसेट का सबसे बड़ा सम्मान है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा. प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत ने कई देशों के साथ महत्वपूर्ण व्यापार समझौते किए हैं और एक बड़े फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत जारी है.

यह भी पढ़ें: IT शेयरों में बिकवाली से त्राहिमाम! LIC और म्यूचुअल फंड को झटका, Infosys से हुआ ₹39000 करोड़ का नुकसान

Latest Stories

जिम्बाब्वे के ये खिलाड़ी भारत के लिए बन सकते हैं सबसे बड़ा खतरा, रिकॉर्ड भी दमदार, फॉर्म भी है शानदार

उत्तर भारत में गर्मी का तेवर बरकरार, UP समेत कई राज्यों में 5 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, पहाड़ों पर बारिश के आसार

अब केरल कहलाएगा ‘केरलम’, अहमदाबाद मेट्रो का होगा विस्‍तार, मोदी कैबिनेट ने ₹12236 करोड़ के इन प्रस्तावों को दी मंजूरी

होली से पहले UP के इन इलाकों में हो रही अप्रैल जैसी धूप! दिल्ली में 31 डिग्री तक चढ़ेगा पारा; जानें देशभर के मौसम का हाल

मुंबई हमले के मास्टमाइंड तहव्वुर राणा की नागरिकता होगी रद्द! कनाडा उठाएगा बड़ा कदम, भारत आ रहे हैं PM कार्नी

T20 वर्ल्ड कप में नया ट्विस्ट, वेस्टइंडीज की जीत से भारत की राह हुई कठिन; पॉइंट्स टेबल से समझें पूरी गणित