Stocks to Watch: 26 फरवरी को IRFC, Lupin, Tata Capital समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर; दिखेगा तगड़ा एक्शन!
26 फरवरी को कई ऐसे चुनिंदा शेयर हैं जो दिन भर फोकस में रह सकते हैं. इन शेयरों पर निवेशकों की पैनी नजर बनी रहेगी. इन शेयरों में SBI Life Insurance, Tata Capital, Indian Railway Finance Corporation, KFin Technologies, Shaily Engineering Plastics शामिल हैं.
Stocks to Watch: 25 फरवरी को बाजार हल्की तेजी के साथ बाजार बंद हुआ था. BSE Sensex 50.15 अंक की हल्की बढ़त के साथ 82,276.07 पर और NIFTY 50 57.85 अंक चढ़कर 25,482.50 पर बंद हुआ, लेकिन 25,500 के नीचे ही रहा. अब 26 फरवरी के कारोबारी सत्र में बाजार की चाल क्या होती है, ये देखने को होगा. साथ ही कारोबार के दौरान कुछ शेयर खबरों के दम पर फोकस में रह सकते हैं.
SBI Life Insurance
SBI Life Insurance ने वित्त वर्ष 26 के लिए 2.70 रुपये प्रति शेयर यानी 27 प्रतिशत का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. कंपनी ने कहा है कि 6 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है और डिविडेंड का भुगतान 27 मार्च 2026 तक कर दिया जाएगा. डिविडेंड अनाउंसमेंट के चलते शेयर में हलचल देखने को मिल सकती है.
Tata Capital
Tata Capital ने एक्सचेंज ने जानकारी दी है कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी Tata Capital Housing Finance ने 650.02 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू को मंजूरी दी है. यह इश्यू 10 रुपये फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों के जरिए एक या अधिक किश्तों में लाया जाएगा. इस खबर से समूह की फाइनेंस कंपनियों पर निवेशकों की नजर रह सकती है.
IRFC
सरकारी कंपनी Indian Railway Finance Corporation यानी आईआरएफसी ने बताया कि सरकार ओएफएस में ग्रीन शू ऑप्शन का इस्तेमाल नहीं करेगी. सरकार कंपनी में 2 प्रतिशत हिस्सेदारी 104 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर बेच रही है. इस फैसले के बाद शेयर में वोलैटिलिटी बनी रह सकती है.
Lupin
फार्मा कंपनी Lupin Limited ने कहा है कि महाराष्ट्र जीएसटी विभाग ने उसके दफ्तर में निरीक्षण और जांच शुरू की है. कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वह अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है और इस कार्रवाई का उसके वित्तीय नतीजों या ऑपरेशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा. जांच जीएसटी भुगतान और इनपुट टैक्स क्रेडिट से जुड़े दस्तावेजों को लेकर है. खबर के चलते शेयर में हलचल संभव है.
KFin Technologies
KFin Technologies ने बताया कि उसकी जॉइंट वेंचर कंपनी एमएफसी टेक्नोलॉजीज ने राजेश कृष्णमूर्ति को सीईओ और सुप्रतिम बंद्योपाध्याय को बोर्ड का नॉन एग्जीक्यूटिव चेयरमैन नियुक्त किया है. यह कदम एमएफ सेंट्रल को एक स्वतंत्र और प्रोफेशनली मैनेज्ड प्लेटफॉर्म बनाने की दिशा में उठाया गया है.
Emmvee Photovoltaic Power
Emmvee Photovoltaic Power ने कहा है कि अमेरिका द्वारा भारत से सोलर इंपोर्ट पर लगाए गए काउंटरवेलिंग ड्यूटी का उसके कारोबार पर कोई असर नहीं होगा. कंपनी का कहना है कि उसकी मैन्युफैक्चरिंग मुख्य रूप से घरेलू मांग पर आधारित है और वह भारत के रिन्यूएबल एनर्जी मार्केट पर फोकस बनाए रखेगी.
Shaily Engineering Plastics
Shaily Engineering Plastics को एक बड़ी घरेलू फार्मा कंपनी से 423 करोड़ रुपये का मैन्युफैक्चरिंग और कमर्शियल सप्लाई एग्रीमेंट मिला है. यह चार साल का कॉन्ट्रैक्ट पेन इंजेक्टर की सप्लाई से जुड़ा है. गोपनीयता के कारण ग्राहक का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है.
इसे भी पढ़ें- इस EV स्टॉक ने पकड़ी रफ्तार! FIIs ने खरीदे 14 लाख शेयर, भाव 50 से कम; कंपनी बढ़ा रही बिजनेस
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
नवरत्न PSU कंपनी NBCC की बड़ी छलांग, एक दशक में ऑर्डर बुक में आया दमदार उछाल; निवेशक रखें रडार पर
IT शेयरों में बिकवाली से त्राहिमाम! LIC और म्यूचुअल फंड को झटका, Infosys से हुआ ₹39000 करोड़ का नुकसान
Choice Broking का दावा! बोला-खरीदें ये 3 शेयर, हफ्ते भर में दिखा सकते रैली, रखें रडार पर स्टॉक्स
