WITT Summit 2026 में PM मोदी का मुख्य भाषण ‘भारत और विश्व’ के लिए तय करेगा संवाद की दिशा, जुटेंगी दिग्गज हस्तियां

TV9 नेटवर्क का 'What India Thinks Today Summit' एक बार फिर लौट आया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य भाषण देंगे. यह तीसरी बार है जब प्रधानमंत्री WITT के मंच से अपने विजन साझा करेंगे. इससे पहले वे मार्च 2025 में भारत मंडपम में और फरवरी 2024 में नई दिल्ली के 'द अशोक' में WITT में मुख्य भाषण दे चुके हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) Image Credit: Tv9 Bharatvarsh

TV9 नेटवर्क का ‘व्हाट इंडिया थिंक्स टुडे समिट 2026’ (What India Thinks Today Summit 2026) अपने चौथे संस्करण के साथ पहले से कहीं और अधिक जोरदार अंदाज में वापसी के लिए तैयार है. विचारों के मंथन का यह कार्यक्रम देश की राजधानी में 23-24 मार्च 2026 के बीच आयोजित होगा. इस शिखर सम्मेलन का मुख्य आकर्षण भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्य भाषण होगा. वे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. प्रधानमंत्री लगातार तीसरी बार ‘What India Thinks Today Summit’ के मंच से अपने विचार सभी के सामने रखेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी का लगातार इस कार्यक्रम में शिरकत करना, इस बात की पुष्टि करता है कि ‘What India Thinks Today’ मंच का महत्व लगातार बढ़ रहा है. यह एक ऐसा मंच है जहां देश के सबसे अहम मुद्दों और अवसरों पर सर्वोच्च स्तर पर चर्चा की जाती है.

भारत और विश्व की थीम

TV9 नेटवर्क का ‘What India Thinks Today Summit 2026’ भारत को ऐसे समय में दिखाने की कोशिश करता है, जब देश आर्थिक महत्वाकांक्षा, राजनीतिक उथल-पुथल, तकनीकी बदलाव और सामाजिक चिंतन के दौर से गुजर रहा है.

‘India & The World’ (भारत और विश्व) की थीम पर आधारित यह समिट, भारत की विकास गाथा के सामने मौजूद और उभरती हुई चुनौतियों और अवसरों का निष्पक्ष रूप से विश्लेषण करेगा. इसका उद्देश्य विचारकों, बिजनेस लीडर्स और सिविल सोसाइटी के दिग्गजों को एक मंच पर लाकर, एक विकसित भारत के लिए एक रूपरेखा तैयार करना है.

बड़े सवाल पर रहेगा फोकस

पिछले ‘What India Thinks Today Summit’ की थीम ‘India in the New World Order’ (नए विश्व व्यवस्था में भारत) थी, जिसमें चर्चा की गई थी कि तेजी से बदलते वैश्विक परिदृश्य में देश खुद को कैसे स्थापित कर रहा है. उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए, इस साल का फोकस एक बड़े सवाल पर है कि ‘2047 तक भारत किस तरह का राष्ट्र बनेगा’, जब वह अपनी आजादी की एक सदी पूरी करेगा? पिछले संस्करण में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समावेशी विकास के अपने मंत्र से प्रेरित एक ‘नए भारत’ के लिए अपने विजन को साझा किया था.

ये दिग्गज भी करेंगे शिरकत

‘What India Thinks Today Summit’ की परंपरा के अनुसार, इस बार भी भारत की विकास गाथा से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के कई प्रतिष्ठित और प्रभावशाली हस्तियों की आवाजें सुनने को मिलेंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य भाषण के अलावा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और अश्विनी वैष्णव भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.

मध्य प्रदेश के मोहन यादव, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी, राजस्थान के भजन लाल शर्मा, हरियाणा के नायब सिंह सैनी, पंजाब के भगवंत मान और कर्नाटक के डीके शिवकुमार समेत अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों की भी ‘भारत और दुनिया’ विषय पर होने वाली चर्चा में शामिल होने की उम्मीद है.

स्मृति ईरानी और अखिलेश यादव भी होंगे शामिल

इस समिट में जिन अन्य प्रमुख राजनीतिक हस्तियों की आवाज सुनने को मिलेगी, उनमें महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, लोकसभा सांसद अखिलेश यादव और असदुद्दीन ओवैसी शामिल हैं.

इसके साथ ही बोर्डरूम लेजेंड प्रोफेसर राम चरण और MHP India A Porsche Company के ग्रुप COO और CEO, मार्कस वामबाक और बर्नड ओ होर्मन जैसे ग्लोबल लीडर्स के भी ‘व्हाट इंडिया थिंक्स टुडे समिट 2026’ का हिस्सा बनने की उम्मीद है.

Latest Stories