Holi Special Train: घर जाने का टेंशन खत्म, होली में रेलवे चलाएगा 1410 स्पेशल ट्रेनें, बिहार-UP के लिए चलेंगी 285 गाड़ियां

होली के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ी तैयारी की है। रेलवे देशभर में 1,410 से ज्यादा होली स्पेशल ट्रेनें चला रहा है, जिनकी संख्या 1,500 तक पहुंच सकती है। इसका मकसद त्योहार के समय यात्रियों को आसानी से अपने घर या गांव लौटने में मदद मिलेगी.

भारतीय रेलवे Image Credit: @tv9

Holi Special Train: देश में पर्व के मौके पर ट्रेन टिकटों का नहीं मिलना कोई नई बात नहीं रही है. दो महीने पहले टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू होती है. बुकिंग शुरू होती ही कुछ ही घंटों में Waiting या Regret दिखना शुरू हो जाता है. कभी-कभी तो कुछ ही मिनट में ऐसा होता है. 4 मार्च को होली है. इस बार भी कुछ वैसी ही स्थिति बनी हुई है. पटना जाने वाली ट्रेनों में 4 जनवरी से ही टिकट फुल हो गया है. होली के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने देशभर में रिकॉर्ड संख्या में होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.

देशभर में 1,410 से ज्यादा होली स्पेशल ट्रेनें

भारतीय रेलवे ने होली के मौके पर 1,410 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. मार्च में त्योहार के करीब आते-आते यह संख्या 1,500 तक पहुंच सकती है. यह पिछले साल होली 2025 की तुलना में काफी ज्यादा है, जब पूरे देश में 1,144 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं.

इन रेलवे Zones में चलेंगी सबसे ज्यादा ट्रेनें

रेल मंत्रालय के अनुसार, पूर्व मध्य रेलवे (ECR) सबसे ज्यादा 285 होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगा.

अन्य Zones ने भी बढ़ाई तैयारी

होली के दौरान बेहतर कनेक्टिविटी के लिए अन्य रेलवे ने Zones ने भी ट्रेनों की संख्या बढ़ाई है.

यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा पर रेलवे का फोकस

रेल मंत्रालय ने कहा है कि होली स्पेशल ट्रेनों की यह व्यवस्था यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और समय पर यात्रा सुनिश्चित करने के लिए की गई है. जरूरत पड़ने पर आगे और भी ट्रेनें चलाई जा सकती हैं, ताकि होली पर लोग आसानी से अपने घर और गंतव्य तक पहुंच सकें.

Latest Stories

ठंड गई नहीं है अभी, यूपी-बिहार से दिल्ली तक बदलेगा मौसम, दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का अलर्ट; बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

RAC टिकट पर पूरा किराया क्यों? संसदीय समिति ने रेलवे से मांगा जवाब; बर्थ नहीं मिला तो किराए का हिस्सा लौटाने का दिया सुझाव

6-11 फरवरी के बीच यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों का मौसम लेगा करवट, IMD का बारिश-बर्फबारी और आंधी को लेकर अलर्ट

हड़ताल पर जाएंगे Ola-Uber और रैपिडो के ड्राइवर्स, 7 फरवरी को करेंगे चक्‍काजाम, लोगों की बढ़ेगी परेशानी

T20 World Cup 2026: PAK अब चलेगा नया पैंतरा, ICC के सेंक्शन से बचने के लिए इस नियम का लिया सहारा, अब ऐसे घेरेगा BCCI

यूपी, पंजाब समेत कई राज्यों में फिर शीतलहर का अलर्ट, दिल्ली-NCR में छाएगा कोहरा; दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव