Swiggy Instamart को FSSAI का 9 नोटिस, सड़े और एक्सपायरी फूड की शिकायतों पर मांगा जवाब
FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को 9 नोटिस जारी किए हैं. यह कार्रवाई सडे़, एक्सपायरी और असुरक्षित फूड प्रोडक्ट की डिलीवरी से जुड़ी कई शिकायतों के बाद की गई. FSSAIने कंपनी से डिटेल जवाब और नियमों के पालन की रिपोर्ट मांगी है.

FSSAI Notice: फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट को 9 नोटिस जारी किए हैं. यह कार्रवाई ग्राहकों की कई शिकायतों के बाद की गई है. शिकायतों में एक्सपायरी, सड़े, खराब और अनसेफ फूड प्रोडक्ट की डिलीवरी का आरोप लगाया गया है. FSSAI ने कंपनी से डिटेल जवाब और नियमों के पालन की रिपोर्ट मांगी है. तय समय पर जवाब नहीं देने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है. कंपनी ने कहा है कि वह मामले की जांच कर रही है और अधिकारियों के संपर्क में है.
किन शिकायतों के बाद जारी हुआ नोटिस
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, उसे स्विगी इंस्टामार्ट के खिलाफ कई कंज्यूमर शिकायतें मिली थीं. इनमें एक्सपायरी फूड, सड़े हुए फूड आइटम, खराब अंडे, दूषित दूध और असुरक्षित पैकेज्ड फूड की डिलीवरी का आरोप लगाया गया. कुछ मामलों में गलत तरीके से स्टोर किए गए उत्पाद ग्राहकों तक पहुंचने की बात भी सामने आई. इन्हीं शिकायतों के आधार पर नियामक ने 9 नोटिस जारी किए हैं.
शिशु आहार (Infant Food) को लेकर भी गंभीर आरोप
रेगुलर ने बताया कि एक शिकायत में शिशु आहार (Infant Food) का उत्पाद बेहद खराब हालत में मिला. उसमें दूषित होने के संकेत और गलत तरीके से स्टोर किए जाने के सबूत मिले. शिकायत के अनुसार उत्पाद वापस करने के बाद भी वही सामान दोबारा भेज दिया गया. FSSAI ने इस मामले को गंभीर खाद्य सुरक्षा चिंता बताया है.
लाइसेंस में मिली गड़बड़ी
FSSAI की जांच में कुछ लिस्टिंग में गलत या अमान्य लाइसेंस नंबर पाए गए. कुछ मामलों में सेल्स का नाम FSSAI रजिस्ट्रेशन में दर्ज नाम से अलग मिला. रेगुलेटर ने कहा कि इससे खाद्य उत्पादों की पहचान और निगरानी पर सवाल उठते हैं. ऐसे मामलों में नियमों का पालन जरूरी है.
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR वालों को मिलेगी गर्मी से राहत! IMD का येलो अलर्ट; आंधी-तूफान के साथ होगी झमाझम बारिश
FSSAI ने मांगा जवाब
FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को डिटेल रिपोर्ट और नियमों के पालन की रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है.रेगुलेटर ने साफ कहा है कि यदि तय समय में जवाब नहीं मिला तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं स्विगी इंस्टामार्ट ने कहा है कि वह FSSAI की ओर से उठाए गए मुद्दों की समीक्षा कर रही है और मामले के समाधान के लिए अधिकारियों के साथ काम कर रही है.