DMart Q1 Results: मुनाफा 860 करोड़ रुपये के पार, बिक्री में 15 फीसदी की बढ़ोतरी; 3 नए स्टोर भी खोले
डी मार्ट का ऑपरेट करने वाली एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने वित्त वर्ष 2026 27 की पहली तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 11.33 फीसदी बढ़कर 860.44 करोड़ रुपये हो गया. ऑपरेशन से इनकम 14.9 फीसदी बढ़कर 18794.53 करोड़ रुपये रही.
DMart Q1 Results: रिटेल चेन डी मार्ट का ऑपरेट करने वाली एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने वित्त वर्ष 2026 27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. अप्रैल से जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 11.3 फीसदी बढ़कर 860.44 करोड़ रुपये हो गया. इसी अवधि में कंपनी की बिक्री में भी करीब 15 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. हालांकि मुनाफे का मार्जिन पिछले साल के मुकाबले हल्का घटा है. तिमाही के दौरान कंपनी ने तीन नए स्टोर भी खोले. इसके साथ ही डी मार्ट के कुल स्टोर की संख्या बढ़कर 503 हो गई है.
मुनाफे में बढ़ोतरी
एवेन्यू सुपरमार्ट्स का नेट प्रॉफिट अप्रैल जून तिमाही में 860.44 करोड़ रुपये रहा. पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 772.81 करोड़ रुपये था. इस तरह कंपनी का प्रॉफिट 11.33 फीसदी बढ़ा है. वहीं ऑपरेशन से इनकम 14.9 फीसदी बढ़कर 18794.53 करोड़ रुपये पहुंच गई. एक साल पहले यह आंकड़ा 16359.70 करोड़ रुपये था.
इनकम में भी हुई मजबूत बढ़ोतरी
तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 15.11 फीसदी बढ़कर 17637.17 करोड़ रुपये हो गया. वहीं अन्य इनकम को मिलाकर कुल इनकम 18820.31 करोड़ रुपये रही. यह पिछले साल की तुलना में 14.9 फीसदी अधिक है. खर्च बढ़ने के बावजूद कंपनी ने मुनाफे में दोहरे अंक की ग्रोथ दर्ज की है. इससे कारोबार की मजबूती का संकेत मिलता है.
मुनाफा मार्जिन में हल्की गिरावट
कंपनी का नेट प्रॉफिट मार्जिन पहली तिमाही में 4.6 फीसदी रहा. पिछले साल की समान अवधि में यह 4.7 फीसदी था. यानी मार्जिन में मामूली कमी आई है. कंपनी का कहना है कि कारोबार का विस्तार जारी है. हालांकि कुछ बाजारों में बिक्री की रफ्तार पहले के मुकाबले धीमी रही.
यह भी पढ़ें- न्यूक्लियर पावर पर बढ़ रहा दांव, इन दो शेयरों को मिल सकता है फायदा; बेहद मजबूत हैं फंडामेंटल;रखें नजर
पुराने स्टोर की बिक्री रही कमजोर
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दो साल से अधिक पुराने डी मार्ट स्टोर की बिक्री में 5.5 फीसदी की ग्रोथ हुई. पिछले साल इसी अवधि में यह ग्रोथ 7.1 फीसदी थी. बडे़ महानगरों में पुराने स्टोर की सेल्स लगभग स्थिर रही. जबकि छोटे शहरों और गैर महानगर क्षेत्रों में कारोबार की अच्छी ग्रोथ देखने को मिली.
ऑनलाइन कारोबार में बदलाव
अप्रैल जून तिमाही के दौरान डी मार्ट ने तीन नए स्टोर शुरू किए. इसके बाद देशभर में कंपनी के कुल स्टोर की संख्या बढ़कर 503 हो गई. वहीं डी मार्ट रेडी ने सात शहरों में अपना ऑपरेशन बंद कर दिया क्योंकि वहां कारोबार का योगदान काफी कम था. अब डी मार्ट रेडी 11 शहरों में अपनी सर्विस दे रहा है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Swiggy Instamart को FSSAI का 9 नोटिस, सड़े और एक्सपायरी फूड की शिकायतों पर मांगा जवाब
न्यूक्लियर पावर पर बढ़ रहा दांव, इन दो शेयरों को मिल सकता है फायदा; बेहद मजबूत हैं फंडामेंटल;रखें नजर
SBI Funds IPO खुलने से पहले बड़ी खबर, SBI ने बेची 1.4 फीसदी हिस्सेदारी; जानें कितने में हुआ सौदा
