न्यूक्लियर पावर पर बढ़ रहा दांव, इन दो शेयरों को मिल सकता है फायदा; बेहद मजबूत हैं फंडामेंटल;रखें नजर
दुनियाभर में न्यूक्लियर पावर विस्तार के बीच भारत में यूरेनियम थीम से जुडे़ शेयर निवेशकों के फोकस में हैं. देश में सीधे यूरेनियम में निवेश का विकल्प नहीं है, इसलिए NTPC और L&T जैसी कंपनियां इस थीम का प्रमुख जरिया बन रही हैं. NTPC विदेशों में यूरेनियम खदानों में निवेश की तैयारी कर रही है.
Nuclear Power Stocks: दुनियाभर में क्लीन एनर्जी की मांग बढ़ने के साथ न्यूक्लियर पावर का महत्व तेजी से बढ़ रहा है. भारत भी न्यूक्लियर एनर्जी क्षमता बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है. फिलहाल देश में 24 न्यूक्लियर रिएक्टर ऑपरेशनल हैं, जबकि 6 नए रिएक्टर अंडर कंस्ट्रक्शन हैं. भारत में निवेशक सीधे यूरेनियम में निवेश नहीं कर सकते और इस थीम पर कोई घरेलू ETF या म्यूचुअल फंड भी उपलब्ध नहीं है. ऐसे में न्यूक्लियर और यूरेनियम वैल्यू चेन से जुड़ी कंपनियां इस थीम का प्रमुख निवेश विकल्प बन रही हैं. इनमें NTPC और L&T जैसे शेयर निवेशकों की वाचलिस्ट में शामिल हो सकते हैं.
NTPC
देश की सबसे बड़ी बिजली कंपनी NTPC वर्ष 2047 तक 30 गीगावाट न्यूक्लियर बिजली क्षमता विकसित करने की योजना पर काम कर रही है. कंपनी इसके लिए न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के साथ ज्वाइंट वेंचर के जरिये प्रोजेक्ट विकसित कर रही है. साथ ही कनाडा, आस्ट्रेलिया, कजाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में यूरेनियम खदानों में निवेश के अवसर भी तलाश रही है.
NTPC के वित्तीय आंकडे़
पिछले पांच वर्षों में NTPC की इनकम 10.9 फीसदी की कंपाउंड एनुअल रेट से बढ़ी है. इसी अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 13 फीसदी की CAGR से बढ़ा है. वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की इनकम 18,738 करोड़ रुपये से अधिक रही, जबकि नेट प्रॉफिट बढ़कर 2,754 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गया. कंपनी का नेट प्रॉफिट मार्जिन 14.7 फीसदी रहा. तीन साल का औसत रिटर्न ऑन इक्विटी 12.6 फीसदी और रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लायड 9.5 फीसदी दर्ज किया गया.
L&T
इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी L&T न्यूक्लियर सेक्टर के लिए अहम इक्विपमेंट और सर्विस उपलब्ध कराती है. कंपनी स्टीम जनरेटर, प्रेसराइजर, रिएक्टर कंपोनेंट और अन्य महत्वपूर्ण सिस्टम बनाती है. कुडनकुलम न्यूक्लियर बिजली प्रोजेक्ट की पांचवी और छठी इकाई के लिए भी कंपनी को बड़ा ठेका मिला है. इसके अलावा कंपनी अंतरराष्ट्रीय न्यूक्लियर प्रोजेक्ट में भी अपनी मजबूत मौजूदगी रखती है. इससे आने वाले वर्षों में कंपनी को नए ऑर्डर मिलने की संभावना बनी हुई है.
यह भी पढ़ें- Dividend-Bonus: इन शेयरों के निवेशकों की होगी चांदी! 100 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड-बोनस, चेक करें रिकॉर्ड डेट
L&T का मजबूत वित्तीय प्रदर्शन
L&T का कारोबार पिछले कुछ वर्षों में लगातार मजबूत हुआ है. कंपनी की इनकम पिछले पांच वर्षों में 16 फीसदी की कंपाउंड एनुअल रेट से बढ़ी है. वहीं नेट प्रॉफिट में 32 फीसदी की CAGR दर्ज की गई है, जो मजबूत प्रोफेबिलिटि को दिखाता है. कंपनी का तीन साल का औसत रिटर्न ऑन इक्विटी 16.1 फीसदी और रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लायड 19.8 फीसदी रहा है. बेहतर प्रॉफिट ग्रोथ, मजबूत ऑर्डर बुक और हाई रिटर्न रिटर्न इसे न्यूक्लियर थीम के प्रमुख शेयरों में शामिल करते हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Raksha Bandhan पर इस शेयर में कमाई का मौका! 15% तक की तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट ने दी खरीदारी की सलाह
Closing Bell: दिनभर की तेजी मिनटों में गायब! सेंसेक्स 183 अंक टूटा, निफ्टी 24208 पर बंद; इन शेयरों ने संभाला मोर्चा
Nifty 50 क्यों नहीं पार कर पा रहा 25000 का लेवल? क्या IPO की बाढ़ ने रोक दी मार्केट की रफ्तार; यहां है पूरी डिटेल
