निवेशक पैसा लेकर तैयार रहें, अगले हफ्ते आएगी IPO की बहार; SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी 11 हजार करोड़ रुपये
अगले सप्ताह प्राइमरी मार्केट में करीब 11980 करोड़ रुपये के IPO खुलने जा रहे हैं. इनमें सबसे बड़ा IPO एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का होगा, जो 11693 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. इसके अलावा अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड और मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज भी निवेशकों के लिए अपने इश्यू लेकर आएंगी.
IPO Next Week: अगले हफ्ते प्राइमरी मार्केट में निवेशकों के लिए कई नए अवसर आने वाले हैं. 14 जुलाई से मेनबोर्ड और SME सेगमेंट में तीन IPO खुलेंगे. इनमें सबसे बड़ा IPO एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का होगा, जो करीब 11693 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. इसके अलावा अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड और मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज भी निवेशकों के लिए अपने इश्यू लेकर आएंगी. ऐसे में अगले सप्ताह IPO बाजार काफी व्यस्त रहने वाला है.
SBI Funds Management
अगले सप्ताह का सबसे बड़ा IPO एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का रहेगा. यह इश्यू 14 जुलाई को खुलेगा और 16 जुलाई को बंद होगा. कंपनी ने 545 रुपये से 574 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. एक लॉट में 26 शेयर होंगे, जिसके लिए रिटेल निवेशकों को अधिकतम 14924 रुपये लगाने होंगे. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल है, इसलिए कंपनी को इससे कोई नई कैपिटल नहीं मिलेगी.
देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी
एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है. कंपनी एसबीआई म्यूचुअल फंड का ऑपरेट करती है और यह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तथा अमुंडी का ज्वाइंट वेंचर है. वर्ष 2025 तक कंपनी के पास 16.32 लाख करोड़ रुपये की एसेट अंडर मैनेजमेंट थी. इसके साथ 1.60 करोड़ से अधिक निवेशक जुड़े हुए हैं. वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का रेवेन्यू 17 फीसदी बढ़कर 4976.11 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 21 फीसदी बढ़कर 3067.38 करोड़ रुपये रहा.
Alpine Texworld भी खोलेगी IPO
अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड का 126.25 करोड़ रुपये का IPO भी 14 जुलाई से 16 जुलाई तक खुला रहेगा. कंपनी ने 100 रुपये से 105 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. एक लॉट में 142 शेयर होंगे, जिसके लिए निवेशकों को 14910 रुपये लगाने होंगे. यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है और इससे जुटाई गई राशि का उपयोग नई वीविंग यूनिट लगाने तथा कर्ज चुकाने में किया जाएगा.
Alpine Texworld के वित्तीय आंकडे़
कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में मजबूत प्रदर्शन किया है. वित्त वर्ष 2026 में इसका रेवेन्यू 47 फीसदी बढ़कर 350.18 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं नेट प्रॉफिट 152 फीसदी की तेज बढ़ोतरी के साथ 21.72 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी का ईबीआईटीडीए भी 27 करोड़ रुपये से बढ़कर 47.45 करोड़ रुपये पहुंच गया. इससे कंपनी की ऑपरेशन में सुधार दिखाई देता है.
यह भी पढ़ें- DMart Q1 Results: मुनाफा 860 करोड़ रुपये के पार, बिक्री में 15 फीसदी की बढ़ोतरी; 3 नए स्टोर भी खोले
Millworks Technologies IPO
SME सेगमेंट में मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज का IPO भी 14 जुलाई को खुलेगा और 16 जुलाई को बंद होगा. कंपनी 160.34 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. इसका प्राइस बैंड 315 रुपये से 331 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. ग्रे मार्केट में इस IPO को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और इसका प्रीमियम 100 फीसदी से अधिक बताया जा रहा है. ऐसे में इस इश्यू पर भी निवेशकों की नजर रहेगी.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Swiggy Instamart को FSSAI का 9 नोटिस, सड़े और एक्सपायरी फूड की शिकायतों पर मांगा जवाब
DMart Q1 Results: मुनाफा 860 करोड़ रुपये के पार, बिक्री में 15 फीसदी की बढ़ोतरी; 3 नए स्टोर भी खोले
न्यूक्लियर पावर पर बढ़ रहा दांव, इन दो शेयरों को मिल सकता है फायदा; बेहद मजबूत हैं फंडामेंटल;रखें नजर
