India-USA T20 World Cup 2026: भारत का दमदार आगाज, SKY की तूफानी बल्लेबाजी और सिराज की धार से अमेरिका पस्त

T20 वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने अपने पहले मुकाबले में यूएसए को 29 रन से हराकर शानदार शुरुआत की. कप्तान सूर्यकुमार यादव की नाबाद 84 रन की पारी और मोहम्मद सिराज की कसी हुई गेंदबाजी ने अमेरिकी टीम को मैच में वापसी का मौका नहीं दिया.

भारत और अमेरिका टी20 वर्ल्ड कप Image Credit: @PTI

India-USA T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया ने अपने पहले ही मुकाबले में साफ कर दिया कि खिताब बचाने का इरादा पूरी मजबूती के साथ है. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने यूएसए को 29 रन से हराकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की. इस जीत के हीरो रहे कप्तान सूर्यकुमार यादव, जिन्होंने दबाव के बीच नाबाद अर्धशतक जड़कर भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया, जबकि गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज समेत दूसरे भारतीय गेंदबाजों ने अमेरिकी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया.

शुरुआती झटकों के बाद SKY ने संभाली कमान

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. टॉप ऑर्डर जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गया, जिससे एक समय भारत दबाव में नजर आने लगा. ऐसे मुश्किल हालात में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला और जिम्मेदारी भरी लेकिन आक्रामक पारी खेली. SKY ने 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन ठोके, जिसमें 10 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे. उनके अलावा तिलक वर्मा ने 25 और ईशान किशन ने 20 रन का योगदान दिया. भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 161 रन बनाए.

अमेरिकी गेंदबाजों ने भी दिखाई प्रतिभा

यूएसए की ओर से शैडली वान शाल्कविक सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 25 रन देकर 4 विकेट झटके और भारतीय बल्लेबाजी को बीच के ओवरों में बांधे रखा. हरमीत सिंह को 2 विकेट मिले, जबकि अली खान और मोहम्मद मोहसिन ने 1-1 सफलता हासिल की.

सिराज की आग उगलती गेंदों से USA का टूटा सपना

161 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिकी टीम शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों के दबाव में नजर आई. मोहम्मद सिराज ने नई गेंद से शानदार लाइन-लेंथ में गेंदबाजी करते हुए टॉप ऑर्डर को झकझोर दिया. बीच के ओवरों में अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने रन गति पर ब्रेक लगाया. अमेरिका की पूरी टीम 132 रन ही बना सकी और भारत ने मुकाबला 30 रन से अपने नाम कर लिया.

टीम इंडिया के लिए राहत भरे संकेत

इस मैच में सबसे बड़ी राहत कप्तान सूर्यकुमार यादव का फॉर्म में लौटना रहा. साथ ही तिलक वर्मा की फिटनेस और लय भी टीम के लिए शुभ संकेत है. हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और शिवम दुबे जैसे ऑलराउंडर्स की मौजूदगी से भारत की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों संतुलित नजर आई. इस जीत के साथ भारत ने अपने अभियान की शुरुआत कर दी है. टीम इंडिया अब अपना अगला मुकाबला 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ खेलेगी, जहां जीत की लय को बरकरार रखने पर नजरें होंगी.

ये भी पढ़ें- T20 WC: नई पीढ़ी की बल्लेबाजी की असली परीक्षा, पहली गेंद से हमला या समझदारी का संतुलन? आंकड़े बताएंगे किसमें कितना दम

Latest Stories

यूपी-दिल्ली-पंजाब में ठंड का असर होगा खत्म, 26 डिग्री तक चढ़ेगा तापमान, पहाड़ों में बर्फबारी रहेगी जारी

T20 WC: नई पीढ़ी की बल्लेबाजी की असली परीक्षा, पहली गेंद से हमला या समझदारी का संतुलन? आंकड़े बताएंगे किसमें कितना दम

U-19 वर्ल्ड कप का चैंपियन बना भारत, क्रिकेट के नए वंडरकिड वैभव सूर्यवंशी का धमाल; इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

ठंड गई नहीं है अभी, यूपी-बिहार से दिल्ली तक बदलेगा मौसम, दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का अलर्ट; बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

Holi Special Train: घर जाने का टेंशन खत्म, होली में रेलवे चलाएगा 1410 स्पेशल ट्रेनें, बिहार-UP के लिए चलेंगी 285 गाड़ियां

RAC टिकट पर पूरा किराया क्यों? संसदीय समिति ने रेलवे से मांगा जवाब; बर्थ नहीं मिला तो किराए का हिस्सा लौटाने का दिया सुझाव